अब PM Ujjwala Yojana के लिए आधार होगा अनिवार्य

6
3256
PM Ujjwala Yojana

PM Ujjwala Yojana & Aadhaar Card:-

प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने अब Aadhaar Card को अनिवार्य कर दिया है |अब आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की महिलाओं को उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के अंतर्गत मुक्त एलपीजी कनेक्शन (LPG Connection) का लाभ उठाने के लिए अपने Aadhaar Number को प्रस्तुत करने की आवश्यकता होगी |

प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना जिसके अन्तर्गत सरकार BPL परिवारों को 3 वर्षों के भीतर 5 करोड़ मुफ्त LPG Connection प्रदान करेगी | जिसमें से 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में इस योजना के शुरू होने के बाद से उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के तहत 1.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन पहले ही जारी किए जा चुके हैं |

Aadhaar Card को अनिवार्य क्यों किया गया :-

Aadhaar Card को अनिवार्य बनाने का निर्णय सरकार द्वारा एलपीजी सब्सिडी (LPG Subsidy) का लाभ लेने के लिए Aadhaar Card अनिवार्य करने के कुछ ही महीनों बाद लिया गया है | इस फैसले के अनुसार, यदि BPL परिवार की महिलाओं को उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन (free LPG connection) का लाभ उठाना है, तो उन्हें Aadhar  Card का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा और उन्हें आधार प्रमाणन करना होगा |

सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाली ईंधन रिटेलिंग कंपनियों (fuel retailing firms) को आधार नंबर के लिए योजना के लाभार्थियों के नामांकन की व्यवस्था करने के लिए कहा है |जिन लाभार्थी महिलाओं के पास अभी आधार कार्ड नहीं है, वे 31 मई, 2017 तक इसके लिए आवेदन कर सकती हैं |

इसके अलावा, सरकार आगामी खरीफ बुआई के मौसम से फसल बीमा योजना (crop insurance scheme ) का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड को अनिवार्य बनाने की योजना बना रही है |

6 COMMENTS

  1. Sir mai yavatmal jilhe se hu aur es yojana k labh kisikisiko ho raha hai , kisi bhi gas agency’s me labharthyo ki list nhi lagi hai, ya fir WO lo this se Information bhi nhi de rahe , kahate hai , list humare pass nhi hai to koi kahata hai humara kota full ho gaya hai, koi kahata hai TNT no. Lao jb list me naam hi nhi pata to TNT No kaha se layenge log….eska Samadhan kijiye …..

    • yadi aap BPL men aate hain to gas agency se ek form lijiye use bharkar sambandhit documents ke sath usi agency men jama kar dijiye yadi koi eaisa kahta hai ki uska kota pura ho gaya hai ya kisi bhi prakar se aapko mana karta hai to uski shikayat kijiye

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here