जानें National Scholarship Portal Mobile App के लाभ

0
1593

National Scholarship Portal Mobile App:-

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (MOMA) ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) Mobile App की शुरुआत की है | अब सभी छात्र NSP Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही कार्यालयों में चक्कर लगाए बिना अपने घर से ही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं |

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भारतीय Android phone उपयोगकर्ताओं के लिए इस Mobile App की शुरुआत कर दी है | NSP Mobile App पर ऑनलाइन पंजीकरण करने की सुविधा उपलब्ध होगी | लोग राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in/ से इस Mobile App को डाउनलोड कर सकते हैं |

NSP Mobile App गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों के लिए एक smooth, सुलभ और परेशानी मुक्त छात्रवृत्ति प्रणाली सुनिश्चित करेगा |सभी जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति राशि सीधे उनके अपने बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी | यह DBT mode के माध्यम से किया जाएगा |

NSP Mobile App छात्रवृत्ति में आने वाली duplication और leakage जैसी समस्याओं को दूर करेगा | साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि केवल जरूरतमंद छात्रों को ही छात्रवृत्ति राशि मिले | लोग अब केंद्र सरकार, राज्य सरकार और UGC की छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

NSP Mobile App कैसे download करें:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarships.gov.in/ पर जाना होगा |
  • Homepage पर नीचे दिखाई गई बटन पर क्लिक करें |

  • उपरोक्त बटन पर क्लिक करने पर एक नया पेज open होगा | यहाँ install बटन पर क्लिक करें |

  • उम्मीदवार 4.60 MB की इस Mobile App को डाउनलोड कर सकते हैं और अपने फोन पर इसे Install कर सकते हैं |
  • यहां छात्र आवश्यक जानकारी दर्ज कर “पंजीकरण” कर सकते हैं |

  • सफल पंजीकरण के पश्चात आवेदक Login कर सकते हैं |
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, उम्मीदवार छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकते हैं |

छात्रवृत्ति की पूरी राशि Direct Benefit Transfer (DBT) mode के माध्यम से सीधे छात्रों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी |

NSP Mobile App के लाभ:-

  • छात्रों को इस NSP Mobile App पर विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी |
  • छात्र Google Playstore से इस App को डाउनलोड करके घर बैठे कई छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं |
  • इस NSP Mobile App पर आवश्यक दस्तावेजों को upload करने की सुविधा उपलब्ध है |
  • छात्र अपने आवेदन पत्र, छात्रवृत्ति वितरण आदि की स्थिति की जांच कर सकते हैं |

केंद्र सरकार के इस कदम से दूरस्थ क्षेत्रों / पहाड़ी क्षेत्रों / उत्तर-पूर्व से संबंधित क्षेत्र के छात्रों को अधिकतर लाभ मिलेगा | पिछले 4 वर्षों से मोदी सरकार ने “Empowerment without Appeasement” नीति का पालन किया है जो यह सुनिश्चित करता है कि छात्रवृत्ति योजनाओं से लगभग 3 करोड़ छात्रों को फायदा हुआ है | इन लाभार्थियों में से लगभग 1.63 करोड़ छात्राएं हैं | जागरूकता और शैक्षणिक सशक्तिकरण कार्यक्रमों के माध्यम से मुस्लिम लड़कियों की स्कूल छोड़ने की दर को भी 40% से घटाकर 35% कर दिया गया है |

मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार 3E – Education, Employment और Empowerment पर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है | मदरसा सहित अल्पसंख्यक समुदायों के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों को शिक्षा प्रणाली की मुख्यधारा में शामिल किया गया है | यह अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थानों को 3T– Teacher, Tiffin और Toilet के साथ जोड़कर किया जा रहा है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here