केरल बाढ़ राहत के लिए ऑनलाइन donate कैसे करें

0
2632

केरल बाढ़ राहत (Flood Relief in Kerala):-

हाल ही में, केरल में आई बाढ़ ने राज्य को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया है | केरल के 14 जिलों में से 13 जिले बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हैं | केरल राज्य में आई इस बाढ़ से लोगों ने अपने घर और सभी बुनियादी सुविधाएं खो दिए हैं अब इन प्रभावित लोगों को पुनर्वास की आवश्यकता है | ऐसे में आप चाहें तो केरल में बाढ़ राहत के लिए पैसा या चीजें दान करके उन लोगों की मदद कर सकते हैं |

इसके लिए, केरल सरकार ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष / Chief Minister’s Distress Relief Fund (CMDRF), Donation Portal की शुरुआत की है | लोग मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष (CMDRF) के आधिकारिक Donation Portal  https://donation.cmdrf.kerala.gov.in/ के माध्यम से केरल में बाढ़ राहत के लिए ऑनलाइन दान कर सकते हैं |

मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष (CMDRF) के आधिकारिक बैंक खाते में धन हस्तांतरण के माध्यम से प्रभावित लोगों को सीधे बाढ़ राहत भेजी जाएगी | हम सभी लोगों को इस अतुलनीय दुःख और विनाश के समय केरल के साथ खड़े होना चाहिए | कई जिंदगियां खत्म हो गई हैं हजारों घर पूरी तरह से नष्ट हो गए और कई क्षतिग्रस्त हो गए हैं |

इस आपदा के कारण केरल के इतिहास में पहली बार, 27 बांध खोले गए हैं | बाढ़ में फसे लोगों को खाद्य पैकेट, पीने के पानी, sanitary napkin और अन्य बुनियादी वस्तुओं की आवश्यकता है जिसके लिए धन की आवश्यकता होती है | इसलिए हमारी आप सभी से गुजारिश है की आप अपने हिस्से का एक बहुत छोटा सा भाग उन बाढ़ पीड़ितों को दान करें और उन लोगों के जीवन के पुनर्निर्माण में उनकी मदद करें |

केरल बाढ़ राहत के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष (CMDRF) के आधिकारिक Donation Portal  https://donation.cmdrf.kerala.gov.in/ पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर स्थित Donate tab पर क्लिक करें |

  • इसके पश्चात आपके सामने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष (CMDRF) Online Donation Form दिखाई देगा |

  • यहां अपना विवरण और वह राशि दर्ज करें जिसे आप दान करना चाहते हैं और फिर “PROCEED” बटन पर क्लिक करें |
  • इसके बाद आप ऑनलाइन भुगतान के लिए अपना पसंदीदा Payment Interface चुन सकते हैं और “PROCEED TO PAYMENT” बटन पर क्लिक कर सकते हैं |

  • लोग https://donation.cmdrf.kerala.gov.in/index.php/Settings/payment_list लिंक के माध्यम से अपनी पावती रसीद प्रिंट कर सकते हैं |

भुगतान निम्नलिखित माध्यम से स्वीकार किया जाएगा – VISA, Master, Rupay Debit / Credit cards और Internet Banking के लिए 50 बैंक |

UPI / QR Code आधारित भुगतान:-

लोग Unique Payment Interface (UPI) और QR Code आधारित mode के माध्यम से भी donation कर सकते हैं | लोग South Indian bank, Federal bank, State Bank of India (SBI), Airtel Payments Bank, Paytm Mall App, HDFC Bank के payment gateway सेवाओं के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं | लोग https://donation.cmdrf.kerala.gov.in/#donation लिंक के माध्यम से आधिकारिक खाता विवरण तक पहुंच सकते हैं या सीधे QR Scan कर सकते हैं | इन भुगतानों को निम्नलिखित में दान किया जाना है:-

दान ग्रहण करने वाला – मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष

पता – केरल सरकार (Govt. of Kerala)

जिला – थिरुवनंतपुरम

राज्य – केरल

Pin – 695001

SBI के माध्यम से भुगतान करने के लिए, आप केरल सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://kerala.gov.in/ के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं |

CMDRF Donation Portal Contact Details:

किसी भी प्रश्न के मामले में – “STRAIGHT FORWARD”, Secretariat, Statue, Thiruvananthapuram, Kerala – 695001

Telephonic सहायता के लिए – 0471-2517297 | 0471-2115054 | 0471-2115098

Email Address:- chiefminister@kerala.gov.in

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here