STUDENT VERIFICATION FOR 5 AND 8 EXAM: सत्र 2022-2023 में कक्षा 5वी और 8वी परीक्षा होने वाली हैं जिसके लिये सभी शाला प्रभारी को विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है कि समय अवधि में 5 और 8 वीं में पढ़ने वाले बच्चों का वेरिफिकेशन कराना सुनिश्चित करें | प्रोसेस जानने से पहले विभाग द्वारा जारी आदेश पढ़ें जिसके कुछ विन्दु इस प्रकार हैं :-
कक्षा 5वी और 8वी की परीक्षा हेतु छात्रों के वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक निर्देश।
- समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के पांचवी एवं आठवीं मैं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का वेरिफिकेशन किया जाना है।
- इसके लिए www.rskmp.in पोर्टल पर शासकीय शाला के किसी भी शिक्षक की यूनिक आईडी एवं पासवर्ड और अशासकीय विद्यालय अपने RTE यूजर आई डी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते है।
- लॉगिन होने के उपरांत उक्त आईडी पर केवल संबंधित शाला के बच्चे वेरिफिकेशन हेतु दिखाई देंगे।
- लिस्ट में सभी बच्चों को एक-एक करके वेरीफाई करना होगा।
- इस वेरिफिकेशन के दौरान प्रत्येक बच्चे की जानकारी सही की जानी है।
- जिस बच्चे की जानकारी वेरीफाई हो जाएगी उसका कलर लिस्ट में हरा हो जाएगा।
- लिस्ट में दिख रहे जो बच्चे शाला में अध्ययनरत नहीं है उसे डिलीट किया जा सकेगा।
- जो बच्चे अन्य शालाओं में मैप है उन्हें अपनी इस शाला में ऐड किया जा सकेगा। लेकिन यहां ऐड होने से उसका शिक्षा पोर्टल में अपडेशन नहीं रहेगा यह डाटा केबल परीक्षा हेतु अलग से बन रहा है।
- वेरिफिकेशन केवल एक ही बार होगा अतः प्रत्येक बच्चे के वेरिफिकेशन के समय जानकारी सही-सही होनी चाहिए।
- उक्त कार्य प्रत्येक शाला को 20 मार्च तक पूर्ण करना है।
- जिन बच्चों की समग्र आईडी नहीं है उन पर शासन द्वारा 25 अक्टूबर के बाद निर्णय लिया जावेगा।
उक्त आदेश का अनुशरण करते हुए दिए हुए समयावधि में सभी शाला प्रभारी प्राथिमकता से इस कार्य को पूरा करना सुनश्चित करें|
5 और 8 वीं परीक्षा के लिये बच्चों का वेरिफिकेशन होने के बाद त्रुटि सुधार कैसे करे?
STEP 1: उक्त आदेशानुसार सर्वप्रथम आप राज्य शिक्षा केंद्र की www.rskmp.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ | पोर्टल पर शाला के किसी भी शिक्षक की यूनिक आईडी एवं पासवर्ड अथवा RTE यूजर आई डी और पासवर्ड से लॉगिन किया जा सकता है। अतः शासकीय शाला प्रभारी अपनी यूनिक आईडी एवं पासवर्ड में अपनी जन्मतिथि दर्ज कर पोर्टल पर लॉगिन करें ध्यान रखें जन्मतिथि वही दर्ज करना है जो आपके सर्विस बुक में दर्ज है अन्यथा आपको पोर्टल में लॉगिन करने में परेशानी होगी।

STEP 2: सफलतापूर्वक लॉगिन हेने के पश्चात कुछ इस प्रकार का डैशबोर्ड आपको दिखाई देगा जहाँ पर तीन मेनू प्रदर्शित होने 5-8 EXAM (2022-23) और My Account|

STEP 3: अब आप जिस क्लास का वेरिफिकेशन पूर्ण किया है उस क्लास को सलेक्ट कर लेंगे और Show वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है| अब आप के सामने वेरिफ़िएड स्टूडेंट्स की लिस्ट दिखाई देने लगेगी|

STEP 4 : अब हमारे द्वारा जिस भी कक्षा का वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है वेरिफिकेशन के दौरान जिन छात्रों की त्रुटि हो गयी है जैसे की डेट ऑफ़ बर्थ, नाम, मोबाइल नंबर आदि , उन छात्रों की त्रुटि का सुधार हम आसानी से कर सकते है उसके लिए ऑप्शन ओपन हो चुके हैं जैसे कि यदि किसी छात्र की जानकारी वेरिफिकेशन के दौरान त्रुटि हो गयी है तो हम उसे Verify वाले ऑप्शन में क्लिक करके सुधार कर सकते हैं|
STEP 5 : अब Verify वाले ऑप्शन में क्लिक करते ही उस पर्टिकुलर छात्र की संपूर्ण जानकारी पुनः ओपन हो जाएगी| अब हम जैसे की डेट ऑफ़ बर्थ, नाम, CWSN की जानकारी, मोबाइल नंबर आदि में सुधार करके Update ऑप्शन में क्लिक करेंगे|

STEP 6 : अब Update वाले ऑप्शन में क्लिक करते ही स्क्रीन पर सत्यापन के लिए पॉप उप मेनू ओपन हो जायेगा | जिसमे से Yes Verified It वाली बटन पर क्लिक करना है|

STEP 7 : Yes Verified It वाली बटन पर क्लिक करते Student Detail Updated Successfully का मैसेज आपको स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगा|

इस प्रकार से यह जानकारी पुनः अपडेट हो जाएगी| अपडेट करने के बाद ओके कर देंगे|
इस प्रकार से हम कक्षा 5वी और 8वी के परीक्षा के लिए वेरिफिकेशन के बाद त्रुटि सुधार कर सकते हैं
यह भी पढ़े :
- कक्षा 5 एवं 8 परीक्षा के लिए बच्चो का वेरिफिकेशन | 5TH & 8TH VERIFICATION FOR EXAM 2022
- 5 और 8 वीं परीक्षा के लिये बच्चों का वेरिफिकेशन कैसे करे स्टेप बाय स्टेप जाने पूरी प्रक्रिया
- 5 और 8 वीं परीक्षा के लिये बच्चों का वेरिफिकेशन, ऐड, डिलीट कैसे करे वेरिफिकेशन के बारे में जानिए सब कुछ
- वेरिफिकेशन: 5 और 8 वीं के बच्चों को डिलीट कैसे करें
- 5 और 8 वीं परीक्षा के लिये बच्चों का वेरिफिकेशन लिस्ट में कैसे जोड़ें स्टेप बाय स्टेप जाने पूरी प्रक्रिया