खेल पुरस्कार 2021: नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

0
1155
खेल पुरस्कार 2021
खेल पुरस्कार 2021 List

खेल पुरस्कार 2021:-

खेल पुरस्कार 2021- भारत सरकार की ओर से इस साल के लिए खेल पुरस्कारों (National Sports Award) का ऐलान कर दिया गया है | टोक्यो ओलिंपिक 2021 (Tokyo Olympics 2021) में जैवलिन का गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) समेत कुल 11 एथलीटों को सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (Major Dhyanchand Khel Ratna Award) के लिए चुना गया है |

वहीं 35 खिलाड़ियों को दूसरे प्रमुख सम्मान, अर्जुन अवॉर्ड (Arjun Award 2021) के लिए चुना गया है | इनमें टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों के अलावा, दिग्गज भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और टोक्यो पैरालिंपिक में मेडल जीतने वाले सुहास एलवाई (Suhas LY) और भाविना पटेल (Bhavina Patel) शामिल हैं | इस बार के खेल पुरस्कारों में टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का दबदबा रहा | ओलिंपिक और पैरालिंपिक के कारण ही खेल पुरस्कारों के नामांकन और चयन प्रक्रिया में देरी हुई |

खेल पुरस्कारओं के चयन के लिए बनाई गई समिति ने खेल मंत्रालय को अपनी ओर से नाम भेजे, जिसमें अर्जुन पुरस्कार के लिए 35 खिलाड़ियों को चुना गया, जो एक नया रिकॉर्ड है | इससे पहले पिछले साल ही अर्जुन पुरस्कार के लिए 27 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था | हालांकि, इस बार अधिक संख्या होने का बड़ा कारण भारतीय पुरुष हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 41 साल का सूखा खत्म करने वाली भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को छोड़कर लगभग सभी सदस्यों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है | श्रीजेश को ओलिंपिक मेडल के अलावा हॉकी में करीब डेढ़ दशक की सेवाओं के लिए खेल रत्न के लिए चुना गया है |

वहीं भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन को भी इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है | पिछले करीब एक दशक से भारतीय टीम के लिए ओपनर की भूमिका निभा रहे शिखर का नाम BCCI की ओर से सुझाया गया था | धवन ने भारत के लिए 10 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं | वहीं टोक्यो पैरालिंपिक में टेबल टेनिस का सिल्वर जीतकर इतिहास रचने वाली भाविना पटेल को भी चुना गया है | पैरालिंपिक में ही बैडमिंटन का सिल्वर जीतने वाले सुहास यथिराज और ऊंची कूद का सिल्वर जीतने वाले निषाद कुमार भी अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों में शामिल हैं |

खेल पुरस्कार 2021 पाने वाले सारे खिलाड़ियों की सूची:-

खेल पुरस्कार 2021

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न: खेल पुरस्कार 2021

  • नीरज चोपड़ा —> एथलेटिक्स
  • रवि दहिया —> कुश्ती
  • पीआर श्रीजेश —> हॉकी
  • लवलीना बोरगोहेन —> मुक्केबाजी
  • सुनील छेत्री —> फुटबॉल
  • मिताली राज —> क्रिकेट
  • प्रमोद भगत —> बैडमिंटन
  • सुमित अंतिल —> एथलेटिक्स
  • अवनि लेखारा —> निशानेबाज
  • कृष्णा नगर —> बैडमिंटन
  • मनीष नरवाल —> निशानेबाज

अर्जुन अवॉर्ड: खेल पुरस्कार 2021

  • शिखर धवन —> क्रिकेट
  • अरपिंदर सिंह —> एथलेटिक्स
  • सिमरनजीत कौर —> मुक्केबाजी
  • भवानी देवी —> तलवारबाजी
  • मोनिका —> हॉकी
  • वंदना कटारिया —> हॉकी
  • अभिषेक वर्मा —> निशानेबाज
  • संदीप नरवाल —> कबड्डी
  • अंकिता रैना —> टेनिस
  • दीपक पुनिया —> कुश्ती
  • भाविना पटेल —> टेबल टेनिस
  • योगेश कथुनिया —> डिस्कस थ्रो
  • निषाद कुमार —> ऊंची कूद
  • प्रवीण कुमार —> ऊंची कूद
  • शरद कुमार —> ऊंची कूद
  • सुहास एलवाई —> पैरा बैडमिंटन
  • सिंहराज अधाना —> निशानेबाज
  • हरविंदर सिंह —> तीरंदाजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here