विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022: विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है?जानें इतिहास, उद्देश्य और थीम

0
978
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022:-

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022- हर साल 7 अप्रैल के दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है | इसकी शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने की थी |

साल 1948 को 7 अप्रैल के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहली बैठक में विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था | जिसके बाद साल 1950 से हर साल इसे मनाया जाने लगा | इस साल दुनियाभर में 71वां विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा |

दुनिया में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं तक लोगों की पहुंच हो और लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों साथ ही इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और इससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना भी है | स्वास्थ्य के मुद्दों और समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से डब्लूएचओ (WHO) के नेतृत्व में हर साल दुनिया भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं |

स्वास्थ्य के क्षेत्र में मनाए जाने वाले दिनों में यह एक महत्वपूर्ण दिन है | कोरोना महामारी ने वैसे ही विश्व की प्रगति में विघ्न उत्पन्न किये हैं, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन हरसमय प्रयास कर रहा है कि विश्वभर में स्वास्थ्य सेवाएं किस तरह बेहतर रहे और संतुलन बना रहे |

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास:- विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022

7 अप्रैल, 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी | विश्व स्वास्थ्य संगठन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नाम से जाना जाता हैं | इसका मुख्‍य कार्य विश्व में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और इसके निवारण में मदद करना है |

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत साल 1950 में हुई थी | इसी वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की पहली विश्व स्वास्थ्य सभा हुई, जिसमें हर वर्ष यह दिवस मनाने का निर्णय लिया गया |

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों के स्वास्थ्य के स्तर को ऊंचा उठाना और इसके प्रति उन्‍हें जागरूक करना है | हर व्‍यक्ति स्‍वस्‍थ रहे और उसे अच्छे इलाज की सुविधा मिल सके | साथ ही लोग जागरूक हों, ताकि दुनिया भर में फैली गंभीर बीमारियों की रोकथाम की जा सके |

विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य:-

विश्व स्वास्थ्य दिवस के सारे उद्देश्य विश्व की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से ही जुड़े हुए हैं | इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में एक समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वास्थ्य संबंधी मामलों से जुड़े सभी मिथकों को दूर करना और वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विचार करना और आगे बढ़कर उनपर काम करना है |

पिछले 71 वर्षों से विश्व के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन कार्य कर रहा है | यह संयुक्त राष्ट्र के साथ विशेष एजेंसियों, सरकारी स्वास्थ्य प्रशासन, पेशेवर समूहों और ऐसे अन्य संगठनों जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते हैं, के साथ प्रभावी सहयोग स्थापित करता है, सरकारों के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिये सहायता प्रदान करना, ऐसे विशेषज्ञों और पेशेवर समूहों के मध्य सहयोग को बढ़ावा देता है, जो स्वास्थ्य प्रगति के क्षेत्र में योगदान देते हैं |

विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम:-

इस समय जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से जूझ रही है, ऐसे में अपने स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है | यही वजह है कि इसका महत्‍‍व और भी बढ़ गया है |

इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम है, ‘एक निष्‍पक्ष और स्‍वस्‍थ दुनिया का निर्माण’ (Building A Fairer, Healthier World) करना | WHO के स्थापना दिवस को हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है |

हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए एक थीम निर्धारित की जाती रही है | यह थीम उस खास वर्ष में स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारणों और विषय के आधार पर रखी जाती है | इसके जरिये यह संदेश दिया जाता है कि दुनिया में सभी को न सिर्फ अपने स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूक होना चाहिए, बल्कि सभी तक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं भी पहुंचनी चाहिए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here