धनुष का असली नाम वेंकेटश प्रभु कस्तूरी राजा है। धनुष भारतीय सिने अभिनेता तो हैं हीं, इसके साथ ही साथ वे निर्माता, गीतकार और पाश्रर्व गायक भी हैं और मुख्य रूप से वे तमिल सिनेमा में काम करते हैं | उन्हें फिल्म ‘Aadukalam’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है | उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान तब मिली जब उनका गाया हुआ गाना ‘Why This Kolaveri Di’, Youtube पर छा गया | उनकी शादी ऐश्वर्या से हुई है जो कि सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं | उनके दो बच्चे हैं-यात्रा और लिंगा |
Home धनुष