Vineeta Singh (Shark Tank India Female Judge) Biography: विनीता सिंह का जीवन परिचय

0
3513
vineeta singh biography in hindi
vineeta singh biography in hindi

Vineeta Singh Biography

इन दिनों टीवी पर आने वाला एक रियलिटी शो अपने यूनीक आइडिया को लेकर चर्चा में है | ‘Shark Tank India‘ नाम का यह रियलिटी शो व्यापार और निवेश पर आधारित है | इस शो में बिजनेस जगत से जुड़े सात नामी हस्तियां बतौर जज शामिल हैं |

शो में प्रतिभाग करने वाले लोग अगर किसी यूनिक बिजनेस आइडिया को लेकर आते हैं और अपने बिजनेस आइडिया को सबके साथ शेयर करते हैं तो जज के तौर पर शामिल बिजनेस पर्सन उनके आइडिया पर निवेश करके लोगों की जिंदगी बदल सकते हैं |

यह तो बात हुई रियलिटी शो के कॉन्सेप्ट की, लेकिन आपको शो में शामिल जजों के बारे में भी जान लेना चाहिए | शो में 7 जजों की टीम शामिल है उनमें 3 महिलायें हैं | उनमें से एक हैं विनीता सिंह |

विनीता सिंह एक भारतीय उद्यमी हैं। वह शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ और सह-संस्थापक है। उनका ब्यूटी ब्रांड 130 से अधिक शहरों में 35,000 से अधिक बिक्री के वितरण नेटवर्क का दावा करता है।

नामVineeta Singh
जन्म वर्ष1984
उम्र37 वर्ष (2021 तक)
जन्म स्थानदिल्ली, भारत
पेशाउद्यमी
धर्महिन्दू धर्म
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरदिल्ली, भारत
माता का नाम
पिता का नाम
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पति का नामकौशिक मुखर्जी
बालTwo Sons (Vikrant & Kaushik)
शैक्षिक योग्यतापोस्ट ग्रेजुएट
शौकयात्रा करना, खेलना, साइकिल चलाना और तैरना

विनीता सिंह कौन है? Vineeta Singh Biography

vineeta singh biography in hindi

विनीता सिंह एक भारतीय उद्यमी है, जिनका जन्म दिल्ली, भारत में हुआ था | उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल और आर.के. पुरम से पूरी की | उसके बाद IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और IIM अहमदाबाद से बिजनेस एडमिंस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया |

विनीता सिंह का करियर:- Vineeta Singh Biography

जब विनीता की MBA पूरी हो गयी तो इन्हे बहुत-सी जॉब्स के ऑफर आये,यहाँ तक की उन्होंने 1 करोड़ की जॉब का भी ऑफर आया लेकिन विनीता उस जॉब को भी मना कर दिया और वो 23 वर्ष की उम्र में मुंबई चली गयी,इसके चलते इनके माता-पिता भी नाराज हुए |

दरसल विनीता बचपन से ही अपना बिज़नेस करना चाहती थी, विनीता ने अपने बचपन में ही अपने दोस्तों के साथ अपनी मैगज़ीन बना कर 3 रुपये में बेचने की सोची लेकिन इनका ये बिजनस नहीं चल पाया क्योकि उस समय बच्चो के द्वारा बनी मैगज़ीन को 3 रुपये में कोई नहीं ख़रीदना चाहता था |

23 साल की उम्र में जब विनीता मुंबई आयी तो उह्नोने “Woman Lingerie Brand” के बारे में सोचा और उस पर काम भी किया लेकिन पैसो की कमी के कारण ये काम भी नहीं चल पाया | इसके बाद भी विनीता ने हार नहीं मानी |

एक बार फिर विनीता सिंह ने एक और बिजनस किया, जिस कंपनी का नाम “Quetzal Verify Private Limited ” था, इस कंपनी में दूसरी कंपनी में नये काम करने वाले कर्मचारियों के बैकग्राउंड के बारे में जानकारी दी जाती थी, इस कंपनी को चलाने के लिए इनको 10 हजार रुपए महीना मिलता था लेकिन ये कंपनी भी 5 साल तक ही चल पायी |

Sugar Cosmetic Company की शुरुआत:-

2015 में जब Quetzal Verify Private Limited बंद हो गयी तो विनीता ने कुछ नया सोचा और इस बार विनीता ने महिलाओ के बारे में सोच कर कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट से सम्बन्धित कंपनी शरू करने के बारे में सोचा क्यूंकि उस समय महिलाओ के लिए किसी अच्छे ब्रांडेड कंपनी के द्वारा कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट नहीं बनते थे |

उस समय विनीता ने उन महिलाओ को ध्यान में रखते हुए एक ऐसे बिजनस की शुरुआत की जिसमें ज्यादा फैशनेबल महिलाये, अभिनेत्री या फिर अमीर फैमिली की महिलाओ के लिए कुछ प्रोडक्ट्स तैयार किये जाये | इस पर काफी रिसर्च करने के बाद विनीता ने Sugar Cosmetic Company की शुरुआत की |

Sugar Cosmetic Company की शुरुआत करने में इनके पति कौशिक मुखर्जी ने इनका साथ दिया और आज ये दोनों मिलकर अपने इस बिजनस को चला रहे है और कामयाबी को छू रहे है |

Sugar Cosmetic Company शुरू में अपने प्रोडक्ट ऑनलाइन बेचती थी | फिर इनका पहला स्टोर UP में 2019 में खोला था, और आज इस कंपनी की 92 शहरों में 700 से भी ज्यादा स्टोर है | जहाँ आप ऑफलाइन भी शॉपिंग कर सकते है | देखते ही देखते इस कंपनी ने काफी तरक्की कर ली है और आज ये कंपनी कई करोड़ो की है |

विनीता सिंह से जुड़े फैक्ट:-

  • 23 साल की उम्र तक, वह भारत में पहली और सबसे कम उम्र की स्नातक बनकर साप्ताहिक कवर पर दिखाई दीं, जिसने अपनी मानव संसाधन सेवा कंपनी को लॉन्च करने के लिए एक विश्वव्यापी निवेश बैंक से प्रति वर्ष एक करोड़ रुपये के प्लेसमेंट प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया |
  • विनीता को द इकोनॉमिक टाइम्स 40 अंडर फोर्टी अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है और उन्हें भारत के युवा व्यापारिक नेताओं में से एक के रूप में मान्यता दी गई है |
  • विनीता ने 14 से अधिक मैराथन और पूर्ण मैराथन में भाग लिया है | उसने अल्ट्रा मैराथन के लिए भी साइन अप किया, जिसे कॉमरेड्स भी कहा जाता है, जो दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 89 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन है और इसे 12 घंटों के भीतर पूरा करना था | उसने ऐसा तीन बार किया और उस दौड़ में कांस्य पदक जीता |
  • वह दुनिया की 100 माइंडफूल महिलाओं में शामिल हैं |
  • विनीता वर्ष 2021 में टेलीविजन रियलिटी शो शार टैंक इंडिया सीजन 1 में जज है | यह भारत का पहला बिजनेस रियलिटी टेलीविजन शो है जहां नए बिजनेस फाउंडर को अपने विचार प्रस्तुत करने के मौका मिला |

शार्क टैंक इंडिया के शार्क की लिस्ट ( Shark Tank India Judges list):-

  • अशनीर ग्रोवर (BharatPe के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर)
  • विनीता सिंह (SUGAR Cosmetics की सीईओ एवं को-फाउंडर)
  • पीयूष बंसल (Lenskart के फाउंडर एवं सीईओ)
  • नमिता थापर (Emcure Pharmaceuticals की एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर)
  • अनुपम मित्तल (Shaadi.comPeople Group के फाउंडर एवं सीईओ)
  • गज़ल अलग़ (Mamaearth की को-फाउंडर एवं चीफ मामा)
  • अमन गुप्ता (boAt के को-फाउंडर एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर) |

Frequently Asked Questions (FAQ’s):-

कौन हैं विनीता सिंह?

विनीता सिंह एक भारतीय उद्यमी हैं, जो शार्क टैंक इंडिया नाम के एक रियलिटी-शो में जज भी करती हैं |

क्या विनीता सिंह की शादी हो चुकी है?

हां! विनीता सिंह शादीशुदा हैं, उन्होंने कौशिक मुखर्जी से शादी की है |

विनीता सिंह कितने साल की हैं?

37 वर्ष (2021 तक)

Read More

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here