उत्तरप्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर 2020-21:-
उत्तरप्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर 2020-21 को देखने के लिए राज्य सरकार गन्ने की खेती करने वाले किसानो को ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा प्रदान कर रही है | इस पोर्टल के ज़रिये राज्य में गन्ने की खेती करने वाले किसान अपनी गन्ना सप्लाई से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है | इस ऑनलाइन सुविधा से किसानो के समय की बचत के साथ साथ धन व्यय नहीं होगा |
उत्तर प्रदेश में गन्ने की खेती करने वाले किसान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी चीनी मील से सम्बंधित सर्वे ,पर्ची निर्गमन ,तौल भुगतान एवं विकास सम्बन्धी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है अब गन्ना किसानो को कही जाने की ज़रूरत नहीं है अब किसान घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से आसानी से UP Ganna Parchi Online Calendar 2020-21 देख सकते है | देश के जो इच्छुक लाभार्थी गन्ना किसान गन्ना पर्ची कैलेंडर देखना चाहते है तो वह ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकते है और कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते है |
गन्ना पर्ची कैलेंडर पोर्टल का उद्देश्य:-
किसानो को गन्ने का भुगतान प्राप्त करने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था और सरकारी कार्यालयों के भी चक्कर लगाने पड़ते थे समय से धन का भुगतान न होने पर इसका सारा प्रभाव किसानो की गन्ना फसल पर पड़ता था इस बात पर ध्यान देते हुए राज्य सरकार ने गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रारम्भ की है जिसके ज़रिये गन्ना की खेती करने वाले किसान आसानी अपनी गन्ना पर्ची कैलेंडर देख सकते है |
गन्ना पर्ची कैलेंडर के लाभ तथा विशेषताएं:-
- गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से चीनी मिल से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है |
- इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की कई समस्याओं का हल किया जा सकता है |
- गन्ना पर्ची कैलेंडर के माध्यम से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी |
- पर्ची की सारी जानकारी सीधे किसान के मोबाइल पर भेजी जाएगी | जिससे कि बिचौलियों का काम खत्म हो जाएगा |
- इस पोर्टल के माध्यम से किसान गन्ना बेचने से संबंधित सारी जानकारी, सर्वेक्षण डाटा, गन्ने से संबंधित कैलेंडर, मूल कोटा आदि प्राप्त कर सकते हैं |
- गन्ना पर्ची कैलेंडर के माध्यम से लगभग 50 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा |
गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन कैसे देखे:- उत्तरप्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर 2020-21
- सर्वप्रथम आपको गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Homepage खुल जायेगा |
- इस Homepage पर आपको “किसान भाई अपने आकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करे” के विकल्प पर क्लिक करे विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा |
- इस फॉर्म में आपको सबसे पहले ऊपर कैप्चा कोड भरना होगा उसके बाद view पर क्लिक करना होगा उसके बाद फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे डिस्टिक ,फैक्ट्री, विलेज आदि चुनना होगा | इसके बाद इसके नीचे आपको select grower का विकल्प मिलेगा इस विकल्प पर अपना नाम चुने और फिर क्लिक करे |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने दूसरा पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको आपकी पूरी जानकारी मिल जाएगी |
- फिर आपको नीचे 4 विकल्प दिखाई देंगे इस सभी विकल्प में से आपको गन्ना कलैण्डर के विकल्प पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आपके सामने गन्ना पर्ची कैलेंडर खुल जायेगा |
गन्ना किसान भाइयों हेतु टोल फ्री नंबर -1800-121-3203, 1800-103-5823