Tallest Buildings In The World: ये हैं दुनिया की टॉप 10 गगनचुंबी इमारतें

0
489
Tallest Buildings In The World

Tallest Buildings In The World:

अगर हम बात करें दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतों (Tallest Buildings In The World) की, तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम बुर्ज ख़लीफ़ा का आता है | चूंकि हर साल दुनिया भर के आर्किटेक्ट गगनचुंबी इमारतों के मामले में नए-नए चमत्कार करते जा रहे हैं, इसलिए बुर्ज ख़लीफ़ा को इन दिनों कई टक्कर मिल रही है |

आपको बता दें कि एक ऐसा भी वक्त था जब दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के मामले में अमेरिका सबसे आगे था लेकिन अब ऐसा नहीं है |   

इनमें से कुछ इमारतें ऊंची होने के साथ-साथ खूबसूरत भी हैं | चीन से लेकर अमेरिका और मिडल ईस्ट तक, कई आश्चर्यजनक इमारतें दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) की लिस्ट में शामिल हैं |

Tallest Buildings In The World

ये हैं दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतें:-

 BuildingCityCountryMetresFeetFloors
1Burj KhalifaDubai United Arab Emirates8282,717163
2Shanghai TowerShanghai China6322,073128
3Abraj Al-Bait Clock TowerMecca Saudi Arabia6011,971120
4Ping An Finance CenterShenzhen China5991,965115
5Lotte World TowerSeoul South Korea554.51,819123
6One World Trade CenterNew York City United States541.31,776104
7Guangzhou CTF Finance CenterGuangzhou China5301,739111
8Tianjin CTF Finance CenterTianjin5301,73998
9China ZunBeijing5281,732108
10Taipei 101Taipei Taiwan5081,667101

1. बुर्ज ख़लीफ़ा:

  • नाम:  बुर्ज ख़लीफ़ा
  • शहर और देश : दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
  • ऊंचाई:  2,717 फीट
  • फ्लोर: 163 (जमीन के नीचे +1)
  • निर्माण वर्ष: 2010

जनवरी 2010 में, दुबई शहर में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) – बुर्ज ख़लीफ़ा टॉवर बनकर तैयार हुआ | बुर्ज ख़लीफ़ा 2,717 फीट ऊंचाई वाली एक गगनचुंबी इमारत है |

इस टावर में 163 फ्लोर और कई लक्ज़री अपार्टमेंट, फाइन-डाइन रेस्तरां, हाई-एंड होटल और कॉर्पोरेट सूट बने हुए हैं | सबसे ऊंचे ऑब्जर्वेशन डेक और दुनिया के सबसे ऊंचे सर्विस एलिवेटर के साथ, इस विश्व प्रसिद्ध इमारत ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये हैं: 

  • दुनिया की सबसे ऊंची इमारत
  • सबसे ऊंची फ्री-स्टैंडिंग संरचना 
  • दुनिया की सबसे ऊंची सर्विस एलिवेटर
  • सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन डेक
  • फ्लोर की अधिक संख्या 
  • सबसे लंबी दूरी वाला लिफ्ट
  • सबसे अधिक कब्ज़ा किए हुए फ्लोर

2. शंघाई टॉवर:-

  • नाम:  शंघाई टॉवर
  • शहर और देश : शंघाई, चीन
  • ऊंचाई:  2,073 फीट
  • फ्लोर: 128 (जमीन के नीचे +5)
  • निर्माण वर्ष: 2015

चीन में स्थित 2,073 फीट की ऊंचाई वाला शंघाई टॉवर दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) है | इस गगनचुंबी इमारत का निर्माण 1997 में शुरू हुआ था, लेकिन पैसी की कमी की वजह से इसे कई बार रोकना पड़ा था | टॉवर में 20.5 मीटर प्रति सेकंड की गति वाली दुनिया की दूसरे सबसे तेजी से चलने वाली लिफ्ट लगी थी, लेकिन 2017 में गुआंगज़ौ CTF फाइनेंस सेंटर में लगभग 21 मीटर प्रति सेकंड की गति की लिफ्ट लगी, जिससे यह तीसरे स्थान पर आ गया |

दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत – शंघाई टॉवर को इंटरनेशनल फर्म जेन्सलर द्वारा डिजाइन किया गया है और इसका स्वामित्व शंघाई म्यूनिसिपल गवर्नमेंट के पास है | यह दुनिया की सबसे शानदार इमारतों में से एक है | यह टावर पुडोंग के फानेंसियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित है और इसमें 128 फ्लोर व 270 विंड टर्बाइन लगे हैं | नौ बेलनाकार इमारतों से निर्मित इस टावर में दिखने में बेहद आकर्षक गार्डन, कैफे व रिटेल की दुकाने हैं |

रोचक बातें:  जहां बुर्ज ख़लीफ़ा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) है, तो वहीं इस्तेमाल करने योग्य मंजिलों की ऊंचाई को देखते हुए शंघाई टॉवर ऐसी सबसे ऊंची इमारत है। 

3. अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर:-

  • नाम:  अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर
  • शहर और देश : मक्का, सऊदी अरब
  • ऊंचाई:  1,972 फीट
  • फ्लोर: 120 (जमीन के नीचे +3)
  • निर्माण वर्ष: 2012

120 मंजिला और 1,972 फीट की ऊंचाई वाला अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर चीन में स्थित शंघाई टॉवर के बाद दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) है | अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर का निर्माण कार्य 2004 में शुरू हुआ तथा इसे पूरा होने में लगभग छह वर्ष लगे | 

लेबनानी आर्किटेक्चर फर्म – डार अल-हंडासाह द्वारा डिजाइन यह दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) है जिसको बनाने में $15 बिलियन की लागत को देखते हुए दुनिया की सबसे महंगी इमारत भी मानी जाती है | 1,500,000 मीटर वर्ग में फैली यह इमारत अपने फ्लोर एरिया के मामले में भी सबसे बड़ी इमारत है |

बहुत से लोग बिग बेन को सबसे बड़ी घड़ी मानते हैं; हालांकि, अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर में लगी खड़ी की खूबियों की तुलना में लंदन की इमारत की घड़ी काफी छोटी है | यह दुनिया की सबसे चौड़ी घड़ी है, जिसमें 43 मीटर के डायल लगे हैं | इसमें दुनिया का सबसे बड़ा क्लॉक फेस लगा है, जिसमें 43 मीटर के डायल लगे है |

रोचक बातें: दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची इमारत अबराज अल-बैत एक पुराने तुर्क किले के ऊपर बनी है, जिससे कुछ प्रसिद्ध इस्लामी स्थल नष्ट हो गये | नई इमारतों को बनाने हेतु नष्ट किया गया किला तुर्की लोगों के लिए सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण था; जिसकी वजह से 2002 में राजनयिक समस्या भी खड़ी हो गई थी |

4. पिंग एन इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर

  • नाम:  पिंग एन इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर
  • शहर और देश : शेनझेन, चीन
  • ऊंचाई:  1,966 फीट
  • फ्लोर: 115 (जमीन के नीचे +5)
  • निर्माण वर्ष: 2017

2017 में बनकर तैयार हुए पिंग एन इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर को शेनझेन की सबसे ऊंची इमारत माना गया है, जो चीन में दूसरी, तथा दुनिया की चौथी सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) है | इस इमारत में रिटेल तथा कांफ्रेंस मंच के अलावा लगभग 100 ऑफिस फ्लोर हैं जिसमें लगभग 15,500 कर्मचारी तथा लगभग 9,000 अन्य व्यक्ति बैठ सकते हैं |

इस भव्य इमारत को कोह्न पेडर्सन फॉक्स एसोसिएट्स नामक न्यूयॉर्क स्थित आर्किटेक्चर फर्म द्वारा डिजाइन किया गया है, जिसने चीन में स्थित कई अन्य इमारतें जैसे शंघाई वर्ल्ड फाइनेंशियल सेंटर और चाउ ताई फूक सेंटर भी बनाया है | हालांकि, इमारत की आर्किटेक्चरल डिजाइन न्यूयॉर्क में स्थित थॉर्नटन टोमासेटी नामक एक अन्य फर्म द्वारा किया गया था |इस इमारत का फ्लोर एरिया लगभग 378,600 वर्ग मीटर है | अगर भवन के 11 मंजिला पोडियम को भी गिना जाए तो इमारत का कुल क्षेत्रफल 495,520 वर्ग मीटर है |

5. लोटे वर्ल्ड टॉवर:-

  • नाम:  लोट्टे वर्ल्ड टॉवर
  • शहर और देश : सियोल, दक्षिण कोरिया
  • ऊंचाई:   1,819 फीट
  • फ्लोर: 123 (जमीन के नीचे +6)
  • निर्माण वर्ष: 2017

दुनिया के सबसे बड़े इनडोर थीम पार्क, आउटडोर पार्क, लक्जरी होटल, थिएटर, शॉपिंग मॉल और कोरियाई लोक संग्रहालय जैसी खूबियों वाली सियोल की लोटे वर्ल्ड टावर दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची इमारत है | सियोल – सोंगपा जिले की घनी आबादी वाले शहर में स्थित, दुनिया की यह पांचवीं सबसे ऊंची इमारत दक्षिण कोरिया की सबसे ऊंची इमारत भी है | लोटे वर्ल्ड टॉवर में 123 फ्लोर हैं और यह 1,819 फीट की ऊंचाई पर स्थित है |

इस खूबसूरत गगनचुंबी इमारत को दुनिया की प्रसिद्ध आर्किटेक्चर फर्म कोह्न पेडर्सन फॉक्स एसोसिएट्स द्वारा डिजाइन किया गया था, जिसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है | लोटे वर्ल्ड टॉवर का इस्तेमाल कई कामों के लिए किया जाता है और इसमें 76 से 101 फ्लोर्स पर लोटे होटल और 42 से 71 फ्लोर्स आवास के लिए बने हैं, और बाकी मंजिलों पर कंपनियों के ऑफिस बने हैं |

रोचक बातें:  दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची इमारत लोट्टे वर्ल्ड टॉवर के बारे में सबसे रोचक बात यह है कि इसका निर्माण 20वीं शताब्दी के अंत तक होना था; हालाँकि, भवन के निर्माण हेतु अधिकारियों से अनुमति मिलने में कई वर्ष लग गए और अंततः निर्माण कार्य नवंबर 2010 में शुरू हुआ |

6. वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर:-

  • नाम:  वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
  • शहर और देश : न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • ऊंचाई:  1,776 फीट
  • फ्लोर: 94 (जमीन के नीचे +5)
  • निर्माण वर्ष: 2014

फ्रीडम टॉवर के नाम से प्रसिद्ध वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की मुख्य इमारत है | यह पश्चिमी गोलार्ध (वेस्टर्न हेमिस्फर) की सबसे ऊंची इमारत है, जिसकी ऊंचाई 1,776 फीट है | दुनिया की छठी सबसे ऊंची इमारत को डेविड चाइल्ड्स और उनकी फर्म स्किडमोर, ओविंग्स एंड मेरिल (SOM) द्वारा डिजाइन किया गया थ | वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में कुल 71 लिफ्ट हैं जिनकी स्पीड 23 मील प्रति घंटा है यानि आप केवल 60 सेकंड में भूतल से इमारत की 102वीं मंजिल तक यात्रा कर सकते हैं |

रोचक बातें:  इस टावर का नाम वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टॉवर के समान नाम है, जो 11 सितंबर, 2001 को हुए आतंकवादी हमले में नष्ट हो गया था | 

7. गुआंगज़ौ CTF फाइनेंस सेंटर:-

नाम:  गुआंगज़ौ CTF फाइनेंस सेंटर 

शहर और देश : गुआंगज़ौ, चीन

ऊंचाई:  1,739 फीट

फ्लोर: 111 (जमीन के नीचे +5)

निर्माण वर्ष: 2016

1,739 फीट ऊंचा चीन के ग्वांगझू में बने गुआंगज़ौ वेस्ट टॉवर का कई तरह से इस्तेमाल होता है जिसमें 111 मंजिलों पर हाउसिंग ऑफिस, रेजिडेंशियल स्पेस, होटल तथा कांफ्रेंस एरिया शामिल है | 2010 में बनी यह इमारत चीन की तीसरी सबसे ऊंची इमारत और दुनिया की सातवीं सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) है | टावर का मुख्य आकर्षण 111वीं मंजिल पर इसका ऑब्जर्वेशन डेक है जो बुर्ज ख़लीफ़ा के दुनिया के सबसे ऊंचे ऑब्जर्वेशन डेक से थोड़ा कही कम है |

रोचक बातें: गुआंगज़ौ CTF फाइनेंस सेंटर को अधिक मजबूत तथा पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए डिजाइनरों ने इंटीरियर को हल्का तथा अधिक टिकाऊ बनाने के लिए अगले हिस्से को ग्लास व ग्लेज़ेड टेरा कोट्टा से बनाया है |

8. टियांजिन CTF फाइनेंस सेंटर:-

  • नाम:  टियांजिन CTF फाइनेंस सेंटर
  • शहर और देश : टियांजिन, चीन
  • ऊंचाई:  1,739 फीट
  • फ्लोर: 97 (जमीन के नीचे +4)
  • निर्माण वर्ष: 2019

ऐतिहासिक टियांजिन CTF फाइनेंस सेंटर दुनिया की 7वीं सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) है और 1,739 फीट ऊंची है | 97 मंजिलों के टॉवर में कई A-श्रेणी के ऑफिस, लक्ज़री अपार्टमेंट व पाँच सितारा रोज़वुड होटल है | तियानजिन में गोल्डिन फाइनेंस 117 के बाद यह दूसरी सबसे ऊंची इमारत है | इस इमारत का निर्माण कर्विंग ग्लास से किया गया है जिसपर ढलान वाला मेगा-कॉलम टिका हुआ है तथा भूकंप जैसी समस्याओं के प्रति इमारत मजबूत है | इतना ही नहीं, टियांजिन CTF टॉवर को लागत प्रभावी और मजबूत बनने के लिए नये तरीके से बनाया गया है |

रोचक बातें: दुनिया की सातवीं सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) को LEED गोल्ड मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है और यहां दिन के समय प्रकाश की अच्छी व्यवस्था है और आसपास हरियाली भी है |

9. चीन ज़ू:

  • नाम:   चीन ज़ू
  • शहर और देश : बीजिंग, चीन
  • ऊंचाई:  1,731 फीट
  • फ्लोर: 109 (जमीन के नीचे +8)
  • निर्माण वर्ष: 2018 

चाइना ज़ू बीजिंग के गगनचुंबी इमारत CITIC टॉवर का दूसरा है। इस इमारत का निर्माण दुनिया की प्रसिद्ध आर्किटेक्चर फर्मों में से एक हैं – अरुप ने किया है तथा टावर को कोह्न पेडर्सन फॉक्स एसोसिएट्स (KPF) ने डिजाइन किया है, जो पहले भी कई ऐतिहासिक इमारतों का निर्णाम कर चुके हैं | 1,731 फीट ऊंची इमारत बीजिंग के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में स्थित है, जिसमें 109 फ्लोर और जमीन के नीचे आठ फ्लोर हैं |

इमारत का इस्तेमाल विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है | इमारत में लगभग 60 फ्लोर पर ऑफिस हैं, 20 फ्लोर पर लक्ज़री अपार्टमेंट हैं, और 20 फ्लोर 300 कमरों वाला होटल है |

रोचक बातें:  हालांकि इमारत का शिलान्यास 19 सितंबर, 2011 को हुआ था, लेकिन इसे पूरा होने में वर्षों लग गए और निर्माण कार्य आखिरकार 2018 में पूरा हुआ | 

10. ताइपे 101:

  • नाम:  ताइपे 101
  • शहर और देश:  ताइपे, ताइवान
  • ऊंचाई:  1,667 
  • फ्लोर: 101 (जमीन के नीचे +5)
  • निर्माण वर्ष: 2004

ताइवान में ताइपे के सीन यी जिले में स्थित, प्रसिद्ध ताइपे 101 को पहले ताइपे वर्ल्ड फाइनेंशियल सेंटर के नाम से जाना जाता था | ताइपे का नाम ताइपे 101 इसलिए पड़ा क्योंकि इसमें 101 फ्लोर हैं, जो कि बहुत प्रसिद्ध एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से सिर्फ एक फ्लोर कम है | 1,667 फीट की विशाल ऊंचाई के साथ इमारत में ऑफिस, रिटेल शॉप तथा दुनिया के दो सबसे तेज गति से चलाने वाले लिफ्ट भी हैं |

दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) ताइपे 101 पहली ऐसी इमारत है जिसने 2003 में दुनिया की सबसे ऊंची संरचना का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे बाद में दुबई स्थित बुर्ज ख़लीफ़ा ने इसे पीछे छोड़ दिया | ताइपे 101 की 91वीं मंजिल पर एक आउटडोर ऑब्जर्वेशन डेक है जो जमीनी स्तर से 392 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा ओपन-एयर ऑब्जर्वेशन डेक है | ताइवानी फर्म सी.वाई. ली एंड पार्टनर्स द्वारा डिजाइन ताइपे 101 की कुल लागत लगभग 1.934 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी |

ताइपे 101 न केवल दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी, बल्कि इसने दुनिया की सबसे तेज लिफ्ट, दुनिया की सबसे ऊंची धूपघड़ी, दुनिया की सबसे ऊंची ग्रीन बिल्डिंग जैसे रिकॉर्ड भी बनाये |

FAQs:

विश्व की सबसे ऊँची इमारत कहाँ है ?

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा है, जो दुबई में स्थित है |

विश्व की दूसरी सबसे ऊंची इमारत की ऊंचाई कितनी है?

शंघाई टॉवर को चीन में 2,073 फीट की ऊंचाई पर खड़ी दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत के रूप में स्थान दिया गया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here