Tallest Buildings In India: ये हैं भारत की 10 सबसे ऊंची इमारतें

0
430
Tallest Buildings In India

Tallest Buildings In India:

दुनिया में ऐसी कई इमारतें हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाए | आर्किटेक्चर का खूबसूरत उदाहरण पेश करती इन इमारतों को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है कि इन्हें आखिर बनाया कैसे गया है |

दुनिया की सबसे उंची इमारत की बात करें तो दुबई का बुर्ज खलीफा का नाम सबसे पहले आता है | इसकी ऊंचाई इतनी है कि सबसे ऊपर की मंजिल को देखने में दिमाग चक्कर खाने लगेगा | लेकिन, आज हम दुनिया नहीं बल्कि भारत की सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings) की बात करने वाले हैं |

भारत की 10 सबसे ऊंची इमारतें:-

1. वर्ल्ड वन 

  • ऊंचाई: 919 फीट
  • शहर: मुंबई
  • निर्माणकर्ता: लोढ़ा बिल्डर्स
  • मुंबई में स्थित वर्ल्ड वन (World One) भारत की सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings) है | यह गगनचुंबी इमारत 919 फीट ऊंची (या 280.2 मीटर) है | इसे अब वर्ल्ड टावर्स कहा जाता है, और यह 17.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला है | यहां दो अन्य टावर भी हैं – वर्ल्ड व्यू और वर्ल्ड क्रेस्ट | इसे प्रसिद्ध रियल एस्टेट डेवलपर लोढ़ा ग्रुप द्वारा बनाया गया था | अमेरिकी आर्किटेक्चरल फर्म पेई कोब फ्रीड एंड पार्टनर्स इसके आर्किटेक्ट थे |

इस इमारत का निर्माण वर्ष 2011 में शुरू हुआ था तथा शुरु में इसे 1,450 फीट ऊंचा बनाने की योजना थी | हालाँकि, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की अनुमति नहीं मिलने की वजह से यह परियोजना किसी तरह कई वर्षों तक रुकी रही | इसके बाद, इस इमारत को फिर से डिजाइन किया गया और इसकी वर्तमान ऊंचाई का बनाया गया |

2. वर्ल्ड व्यू

  • ऊंचाई: 911 फीट
  • शहर: मुंबई
  • निर्माणकर्ता: लोढ़ा बिल्डर्स

वर्ल्ड व्यू 2021 तक भारत के साथ-साथ मुंबई में स्थित दूसरी सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings) थी | यह ऊंची इमारत मुंबई के लोअर परेल में द वर्ल्ड टावर्स कॉम्प्लेक्स में स्थित है | यह 911 फीट की आवासीय इमारत है, और इसमें 73 फ्लोर हैं। यह वर्तमान में एशिया की 174वीं सबसे ऊंची इमारत और दुनिया की 289वीं सबसे ऊंची इमारत है |

वर्ल्ड व्यू से आपको सी लिंक, शहर, महालक्ष्मी रेस कोर्स, 7 एकड़ के पोडियम ग्रीन्स और केंद्रीय प्रांगण में बने फव्वारे जैसे अविश्वसनीय नज़ारे देखने का मौका मिल सकता है | इसमें बने फ्लैट को कस्टमाइज़ किया जा सकता है, जिससे यहां रहने वाले लोगों को अपनी पसंदीदा स्टाइल से घरों को डिजाइन करने की सुविधा मिलती है |

3. द पार्क

  • ऊंचाई: 879 फीट
  • शहर: मुंबई
  • निर्माणकर्ता: लोढ़ा बिल्डर्स

द पार्क 17.5 एकड़ में फैली एक आवासीय परियोजना है और इसे लोढ़ा ग्रुप द्वारा मुंबई में वर्ली में बनाया गया था | इसमें पांच टावर हैं | इस इमारत का प्रत्येक टावर 268 मीटर ऊंचा है और हर एक में 78 मंजिल हैं | इसके पांच टावर लोढ़ा ट्रम्प टॉवर, लोढ़ा मार्क्वेस, लोढ़ा कियारा, लोढ़ा अल्लूरा और लोढ़ा पार्कसाइड हैं | ये सभी आवासीय टावर हैं |

पार्क में कई अन्य सुविधाएं हैं, जिसमें 2 से 14 साल के बच्चों के लिए प्ले जोन, इनडोर प्ले एरिया, बच्चों के लिए क्रेच, बोर्ड गेम के साथ इंटरटेनमेंट जोन, वीडियो गेम, 4,000 से अधिक पुस्तकों वाली लॉइब्रेरी, एक्टिविटी रुम, विश्व स्तरीय इनडोर किड्स प्ले ग्राउंड, पिकनिक स्पॉट, ट्रीहाउस, बबल जेट, किड्स पूल, आदि शामिल हैं |

4. ओंकार 1973

  • ऊंचाई: 876 फीट
  • शहर: मुंबई
  • निर्माणकर्ता: ओमकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स

ओंकार 1973 वर्ली, मुंबई में स्थित है, और एक बहु-गगनचुंबी इमारत (Tallest Buildings) है | इस रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में टावर्स A, B और C नाम की समान ऊंचाई की इमारतें हैं | ये सभी टावर समान ऊंचाई के हैं और इनमें 73 फ्लोर हैं। इन सभी टावरों में पार्किंग के लिए अंडरग्राउंड तीन फ्लोर भी हैं |

इस गगनचुंबी इमारत में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी लाइफस्टाइल से जुड़ी सभी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं | यहां रहने वाले लोग घर के अंदर पूरी लग्जीरियस लाइफ और बाहर शांति का आनंद लेते है | यहां रहना आकाश के बीच में किसी खूबसूरत द्वीप पर रहने जैसा है |

5. नथानी हाइट्स:-

  • ऊंचाई: 860 फीट
  • शहर: मुंबई
  • निर्माणकर्ता: नथानी समूह

नथानी हाइट्स एक गगनचुंबी इमारत है जो मुंबई में स्थित है | यह इमारत मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बहुत पास है, और यह मुंबई की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है | इस गगनचुंबी इमारत (Tallest Buildings) में जिम, योगा स्पेस, टेनिस कोर्ट, स्विमिंग पूल तथा मसाज रूम जैसी कई सुविधाएं हैं | इस गगनचुंबी इमारत से अरब सागर और महालक्ष्मी रेसकोर्स का दृश्य वास्तव में अच्छा लगता है |

6. द 42:-

  • ऊंचाई: 850 फीट
  • शहर: कोलकाता
  • निर्माणकर्ता: मणि ग्रुप, सालारपुरिया सत्त्व ग्रुप, डायमंड ग्रुप और एल्कोव रियल्टी

द 42 कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्थित एक गगनचुंबी इमारत (Tallest Buildings) है | यह इमारत चौरंगी में स्थित है, जो इस ‘सिटी ऑफ जॉय‘ का सेंट्रल बिजनेस जिला है | यह टाटा सेंटर और जीवन सुधा के बीच में है | यह मुंबई के अलावा कहीं और स्थित देश की सबसे ऊंची इमारत भी है |

द 42 की प्रमुख विशेषताएं यह हैं कि यह इकोलॉजी को ध्यान में रखकर बनाया गया है, और इसमें कई सुविधाएं मौजूद हैं | इसमें आधुनिक सुविधाएं मौजूद है और इसका इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा है साथ ही यह टिकाऊ सामग्री से बनी है | इमारत में सुरक्षा के आधुनिक तरीके इस्तेमाल किये गए हैं और यहां से शहर का खूबसूरत व्यू देखने को मिलता है |

7. थ्री सिक्सटी वेस्ट टॉवर A:-

  • ऊंचाई: 853 फीट
  • शहर: मुंबई
  • निर्माणकर्ता: ओबेरॉय रियल्टी

थ्री सिक्सटी वेस्ट मुंबई शहर की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारतों (Tallest Buildings) में से एक है | दो टावरों में से, टॉवर A 853 फीट लंबा है और इसमें 66 फ्लोर हैं | थ्री सिक्सटी वेस्ट टॉवर A एक होटल है और ओबेरॉय रियल्टी द्वारा बनाया गया था | यह इमारत दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में शामिल मुंबई की पहचान को दुनिया में और बढ़ाता है | यह इमारत डिजाइन का एक अनोखा उदाहरण है, और यह टावर ऐसे बनाया गया है कि हर फ्लोर से समुद्र का आश्चर्यजनक व्यू देखने को मिल सके | यहां रहने वाले लोगों को पूरी प्राइवेसी मिलती है |

8. वन अविघ्ना पार्क

  • ऊंचाई: 853 फीट
  • शहर: मुंबई 
  • निर्माणकर्ता: अविघ्ना इंडिया लिमिटेड

वन अविघ्ना पार्क एक जुड़वां 64 फ्लोर की इमारत है जिसमें समान ऊंचाई के दो टावर हैं | यह आलीशान रेजिडेंशियल बिल्डिंग मुंबई के परेल में स्थित है | यह इमारत स्मार्ट डिजाइन और अत्याधुनिक आर्किटेक्चर का शानदार उदाहरण है |

इसके अलावा, बेस्ट-इन-क्लास सुविधाएं और एनर्जी-इफिशन्ट टेक्नोलॉजी से वजह से इस इमारत की मांग सबसे अधिक है और काफी प्रतिष्ठित है | इस इमारत को टॉप डिजाइनरों द्वारा डिजाइन किया गया है और इसमें प्राइवेट प्लंज पूल, विशाल सन डेक आदि जैसी कई सुविधाएं हैं, जो लग्जरी लाइफ का आनंद लेते हैं |

9. इंपीरियल और इंपीरियल II

  • ऊंचाई: 840 फीट
  • शहर: मुंबई
  • निर्माणकर्ता: एसडी कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड

इम्पीरियल I और II 2019 तक भारत की सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings) हुआ करते थे | यह इमारत मुंबई में स्थित है और इसे शहर के सबसे प्रीमियम रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स में से एक है | इसका निर्माण 2002 में शुरू हुआ, और 2010 में पूरा हुआ |

इस शानदार रेजिडेंशियल बिल्डिंग की सबसे बड़ी विशेषता इमारत की नौवीं मंजिल पर बना लैंडस्केप पोडियम है | यह इमारत के निवासियों को एक खूबसूरत ग्रीन जगह का आनंद देता है। इमारत की ऊंचाई 840 फीट है और इसमें 60 फ्लोर हैं | इन टावरों को प्रतिष्ठित एसडी कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गया था | ये टावर मुंबई में एसपी मिल्स कंपाउंड के पास स्थित हैं | ग्लोबल रैंकिंग की बात करें तो इस खास इमारत को एशिया की 135वीं सबसे ऊंची इमारत और पूरी दुनिया में 258वीं सबसे ऊंची इमारत का दर्जा दिया गया है |

10. थ्री सिक्सटी वेस्ट टॉवर B:-

  • ऊंचाई: 839 फीट
  • शहर: मुंबई
  • निर्माणकर्ता: ओबेरॉय रियल्टी

यह मुंबई शहर की सबसे प्रसिद्ध गगनचुंबी इमारतों (Tallest Buildings) में से एक है | यह एक कमर्शियल बिल्डिंग है जिसकी ऊंचाई 839 फीट है और इसे ओबेरॉय रियल्टी द्वारा बनाया गया था | इसमें 52 प्लोर हैं | यह टावर क्लब 360 के ज़रिए यहां रहने वाले लोगों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराता है | इस इमारत में मौजूद सुविधाओं में फिटनेस सेंटर, स्पोर्ट सुविधा एवं किड्स एक्टिविटी, रीलैक्सैशन और लाउंज सुविधाएं शामिल हैं |

FAQ’s:-

भारत की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है?

भारत की सबसे ऊंची इमारत वर्ल्ड वन है |

भारत के किस शहर में सबसे अधिक गगनचुंबी इमारतें हैं?

मुंबई में अधिकांश गगनचुंबी इमारतें हैं | वर्तमान में मुंबई में लगभग 1500 गगनचुंबी इमारतें हैं, और हर साल इसकी संख्या बढ़ रही है | सबसे अधिक गगनचुंबी इमारतों के मामले में मुंबई को दुनिया भर के शहरों की सूची में 22वें स्थान पर रखा गया है |








LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here