Satish Maneshinde: कौन हैं सतीश मानशिंदे, जो लड़ रहे आर्यन खान का केस

0
1793
Satish Maneshinde Biography
Satish Maneshinde Biography in Hindi

Satish Maneshinde Biography in Hindi

बॉलीवुड में जब भी कोई बड़ा विवाद होता है तो सतीश मानेशिंदे का नाम खूब सुनाई देता है | ऐसा इसलिए है क्योंकि वरिष्ठ वकील बॉलीवुड के लिए अजनबी नहीं हैं | कुछ हाई-प्रोफाइल मामलों को संभालने में उनकी सफलता के बाद वह कई मशहूर हस्तियों के लिए जाने-माने वकील बन गए हैं | आर्यन खान मामले से लेकर रिया चक्रवर्ती ड्रग मामले और सलमान खान के शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले तक, यहां कुछ बॉलीवुड सितारे हैं जिनका अदालत में उन्होंने उन सभी का बचाव किया है |

शाहरुख खान ने अपने अपने बेटे आर्यन खान की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद उनके केस की पैरवी करने के लिए एक मशहूर वकील सतीश मानशिंदे को चुना है | सतीश मानशिंदे एक हाई-प्रोफाइल वकील हैं, जो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर लगाए गए आरोपों के खिलाफ अदालत में उनका बचाव करेंगे |  56 साल के वरिष्ठ वकील सतीश मानशिंदे हाई प्रोफाइल मामलों के लिए जाने जाते हैं | वो अब तक कई टॉप बॉलीवुड स्टार्स और उनकी फैमिली मेंबर्स के केस लड़ चुके हैं |

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा 2 अक्टूबर को क्रूज ड्रग रेड में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार करने के बाद, सुपरस्टार ने अपने बेटे की वकालत के लिए सतीश मानेशिंदे को हायर किया | वकील ने तर्क दिया कि उनके क्लाइंट आर्यन खान को एक गेस्ट के रूप में क्रूज के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था और उनके पास से कोई प्रतिबंधित पदार्थ बरामद नहीं हुआ है | NCB को 7 अक्टूबर तक ड्रग्स मामले में आर्यन और अन्य आरोपियों की हिरासत बढ़ा दी गई है | सोमवार को यह बताया गया कि स्टार किड्स ने पिछले चार वर्षों से ड्रग्स लेने की बात कबूल की है |

कौन हैं सतीश मानशिंदे:- Satish Maneshinde Biography in Hindi

Satish Maneshinde Biography in Hindi

देखा जाए तो सतीश मानशिंदे एक तरह से बॉलिवुड के ‘संकटमोचक’ बन चुके हैं | सतीश मानशिंदे कर्नाटक स्थित धारवाड़ के रहने वाले हैं | मानेशिंदे ने कर्नाटक के गडग, ​​विजयपुर और धारवाड़ के सरकारी स्कूल और कॉलेजों में अपनी शिक्षा पूरी की | इसके बाद उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा रोना, गडग के सरकारी स्कूल में हासिल की | वहीं उन्होंने अपना PUC (प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स-कक्षा 11 और 12) विजयपुर के एक मिलिट्री स्कूल में और धारवाड़ के केसीडी कॉलेज में बी.कॉम में डिग्री हासिल की |

इसके अलावा उन्होंने धारवाड़ के कांबली लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई पूरी की है | हालांकि सतीश मानेशिंदे के परिवार के सदस्य धारवाड़ में रहते हैं लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई आ गए थे | उन्होंने देश के टॉप क्रिमिनल लॉयर्स में शामिल रहे स्वर्गीय राम जेठमलानी (Ram Jethmalani) के जूनियर वकील के तौर साल 1983 में शुरुआत की | 10 सालों तक उन्होंने राम जेठमलानी के नेतृत्व में काम किया | इस दौरान उन्होंने सिविल और क्रिमिनल लॉ की बारिकियां भी सीखीं और फिर नेताओं से लेकर ऐक्टरों तक जुड़े मामले हैंडल किए |

संजय दत्त का केस लड़ा:

सतीश मानशिंदे सबसे पहले उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने 1993 के मुंबई बम धमाकों में बॉलिवुड ऐक्टर संजय दत्त का (Sanjay Dutt) केस लड़ा | बताया जाता है कि सतीश मानशिंदे ने ही उस मामले में संजय दत्त को जमानत दिलवा दी थी | उसी केस के बाद से सतीश मानशिंदे देश के हाई-प्रोफाइल मामलों के लिए सबसे प्रभावी वकील के तौर पर देखे जाने लगे |

सलमान खान का केस लड़ा:

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशील मानशिंदे ने सलमान खान (Salman Khan) का काला हिरण केस लड़ा और उन्हें जमानत दिलवाई। बताया जाता है कि साल 2002 में सलमान खान के ‘ड्रंक ऐंड ड्राइव’ (drunk and drive) केस को भी सतीश मानशिंदे ने लड़ा था और उन्हें जमानत दे दी गई थी |

राखी सावंत का केस लड़ा:

सतीश मानशिंदे ने ऐक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) का भी केस लड़ा था | साल 2010 में जब राखी सावंत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर केस दर्ज किया गया था तो वह केस सतीश मानशिंदे ने ही लड़ा था | उस वक्त राखी सावंत टीवी पर ‘राखी का इंसाफ’ शो होस्ट करती थीं |

रिया चक्रवर्ती का केस लड़ा:

सलमान खान और संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स के ऐसे नाजुक केस लड़ने के बाद सतीश मानशिंदे को ‘बॉलिवुड के संकटमोचक‘ के रूप में देखा जाने लगा | पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स एंगल में ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने भी सतीश मानशिंदे को हायर किया | तब देश के सबसे महंगे वकील के रूप में मशहूर सतीश मानशिंदे की फीस को लेकर भी चर्चा होने लगी | ऐसा कहा गया कि रिया चक्रवर्ती ने काफी मोटी फीस पर उन्हें हायर किया है |

मुंबई में एक प्रमुख वकील होने के नाते मानशिंदे केस लड़ने के लिए अपने क्लाइंट से मोटी फीस लेते हैं | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतीश मानशिंदे एक हियरिंग के 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं | यानी उनकी प्रति दिन के हिसाब से 10 लाख रुपये फीस है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here