Top 10 Richest Women of India 2022: ये हैं भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएं

0
947
Richest Women of India

Top 10 Richest Women of India 2022:

एक वक़्त था जब कहा जाता था कि महिलाएं सिर्फ़ घर का चूल्हा-चौका के लिए ही बनीं हैं, लेकिन आज महिलाओं ने अपनी क़ाबिलियत के दम पर न केवल पुरुषों की बराबरी की है, बल्कि कई महिलाएं तो ऐसी भी हैं जो पुरुषों से कहीं आगे निकल चुकी हैं | दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों की सीईओ आज महिलाएं हैं | इंदिरा नूई, चंदा कोचर, शिखा शर्मा, नैना लाल क़िदवई, किरन मज़ूमदार शॉ और अंजलि सूद ऐसे नाम हैं जिन्होंने भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी स्किल्स का लोहा मनवाया है |

दुनिया में एक से एक अमीर लोग हैं, परंतु जब इसकी सूची तैयार की जाती है तो इसमें पुरुषों का उल्लेख सबसे पहले किया जाता है। वास्तविकता ये है कि भारतीय महिलायें भी कम नहीं हैं | तो चलिए जानते हैं देश की 10 सबसे अमीर महिलाओं के बारे में:

भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएं:-

सावित्री जिंदल (Savitri Jindal):-

सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) भारत की सबसे अमीर महिला हैं | वो ‘जिंदल समूह (Jindal Group)’ की चेयरपर्सन हैं | सावित्री जिंदल भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं | साल 2021 में सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 18 बिलियन अमेरिकी डॉलर के क़रीब है |

विनोद राय गुप्ता (Vinod Rai Gupta):-

हैवेल्स इंडिया (Havells India Limited) की प्रमुख विनोद राय गुप्ता (Vinod Rai Gupta) भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं | ये कंपनी इलेक्टिकल से लेकर अप्लायंसेज बनाती है | भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मिसेज गुप्ता 24वें स्थान पर विराजमान हैं | इस कंपनी का कारोबार 40 देशों में है | वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 7.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर के क़रीब है |

फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar):-

भारत की मशहूर ब्यूटी एंड लाइफ़स्टाइल रिटेल कंपनी Nykaa की सीईओ फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar)देश की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं | फाल्गुनी ने साल 2012 में इस कंपनी की शुरुआत की थी, लेकिन 9 सालों में ही उन्होंने देश की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में जगह बना ली है | फाल्गुनी नायर की कुल संपत्ति 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के क़रीब है |

रोशनी नाडर मल्होत्रा ​​(Roshni Nadar Malhotra):-

रोशनी नाडर मल्होत्रा ​​(Roshni Nadar Malhotra) भारत के तीसरे सबसे अमीर उद्योगपति शिव नाडर की बेटी हैं | रोशनी ने साल 2020 में अपने पिता के आईटी कंपनी HCL Technologies की बागडोर संभाली थी | वर्तमान में HCL की सीईओ रोशनी नाडर मल्होत्रा की कुल संपत्ति 4.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर के क़रीब है |

दिव्या गोकुलनाथ (Divya Gokulnath):-

दिव्या गोकुलनाथ (Divya Gokulnath) देश की प्रमुख ऑनलाइन एज्युकेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी BYJU’S की को फ़ाउंडर हैं | दिव्या ने साल 2011 में अपने पति बायजू रवींद्रन के साथ इसकी स्थापना की थी | आज इसकी मार्किट वैल्यू 21 बिलियन अमेरिकी डॉलर के करीब है | दिव्या गोकुलनाथ की कुल संपत्ति 4.05 बिलियन अमेरिकी डॉलर के क़रीब है |

लीना तिवारी (Leena Tewari):-

लीना तिवारी (Leena Tewari) देश की मशहूर फार्मा कंपनी ‘USV इंडिया’ की चेयरपर्सन हैं | लीना देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 43वें स्थान पर हैं | साल 2021 में लीना तिवारी की कुल संपत्ति 4.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के क़रीब है |

किरण मज़ूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw):-

‘बायोकॉन लिमिटेड’ और ‘बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड’ की कार्यकारी अध्यक्ष और संस्थापक किरण मज़ूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw) देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 53वें स्थान पर हैं | साल 2021 में किरण मज़ूमदार शॉ की कुल संपत्ति 3.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर के क़रीब है |

मल्लिका श्रीनिवासन (Mallika Srinivasan):-

मल्लिका श्रीनिवासन (Mallika Srinivasan) देश की प्रमुख एग्रीकल्चरल मशीनरी कंपनी ट्रैक्टर्स एंड फ़ार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं | मल्लिका श्रीनिवासन की कुल संपत्ति 2.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर के क़रीब है |

नीलिमा मोटापर्ती (Nilima Motaparti):-

नीलिमा मोटापर्ती (Nilima Motaparti) प्रमुख फ़ार्मा कंपनी Divi’s Laboratories की डायरेक्टर हैं, जिसकी स्थापना उनके पिता फार्मा लीजेंड मुरली कृष्ण प्रसाद दिवी ने की थी | नीलिमा मोटापर्ती की कुल संपत्ति 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के क़रीब है |

राधा वेम्बू (Radha Vembu):-

राधा वेम्बू (Radha Vembu) भी देश की अरबपति व्यवसायी हैं | वो मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी Zoho Corp के संस्थापक श्रीधर वेम्बू की बहन हैं | इस कंपनी में IIT मद्रास से ग्रेज्युएट राधा की हिस्सेदारी भी है | राधा वेम्बु की कुल संपत्ति 1.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर के क़रीब है |

FAQ’s:-

भारत की सबसे अमीर महिला कौन है?

सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) भारत की सबसे अमीर महिला हैं |

सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति कितनी है?

साल 2021 में सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 18 बिलियन अमेरिकी डॉलर के क़रीब है |

भारत की सबसे अमीर महिलायें कौन हैं?

सावित्री जिंदल, विनोद राय गुप्ता, फाल्गुनी नायर, रोशनी नाडर मल्होत्रा, दिव्या गोकुलनाथ, लीना तिवारी, किरण मज़ूमदार शॉ, मल्लिका श्रीनिवासन, नीलिमा मोटापर्ती, राधा वेम्बू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here