e-Labour Portal: पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

0
1141
पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन
punjab labour card apply online

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन:-

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए पंजाब सरकार ने ऑनलाइन ई पोर्टल को लॉन्च किया है | राज्य के सभी श्रमिक ,कर्मचारी इस ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते है अपना लेबर कार्ड बनवा सकते है | इस लेबर कार्ड के माध्यम से राज्य के श्रमिक राज्य सरकार द्वारा शुरू की जा रही सभी सरकारी योजनाओ को लाभ प्राप्त कर सकते हैं |

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र NIC ने श्रम कानूनों और सुरक्षा स्वास्थ्य और श्रमिकों के कल्याण के लिए विशेष तौर पर इस पोर्टल का निर्माण किया है | इस ऑनलाइन ई-लेबर पोर्टल के माध्यम से पंजाब के श्रमिकों को ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान की जाएंगी | इस ऑनलाइन पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के सभी कर्मचारियों को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन  कराना होगा | रजिस्टर कराने के बाद पंजाब सरकार द्वारा इस पोर्टल पर मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ सभी पंजीकृत कर्मचारियों और श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा | इस ई-लेबर पोर्टल के ज़रिये राज्य के कर्मचारियों श्रमिकों को सीधे उनके बैंक अकाउंट में लाभ ट्रांसफर किया जायेगा | जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े |

पंजाब लेबर कार्ड का उद्देश्य:-

इस ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से पहले राज्य के श्रमिकों को अपना लेबर कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे और कई प्रकार कि परेशानियों का सामान करना पड़ता था जिससे उनके काफी समय भी बर्बाद होता था | इन सभी परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने श्रमिक के लिए ई-लेबर पोर्टल नाम की ऑफिसियल वेबसाइट को लॉन्च किया है | इस ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से पंजाब के श्रमिक कर्मचारी अपना रजिस्ट्रेशन करके अपना लेबर कार्ड बनवा सकते हैं | इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सरकरी योजनाओ का लाभ प्रदान करना | इससे श्रमिकों के समय की भी बचत होगी और उन्हें कहीं जाना भी नहीं पड़ेगा |

Punjab E Labour Portal के लाभ:-

  • यह पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, गतिशील कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन निवेदन, एक बार दस्तावेज सबमिशन, ऑनलाइन भुगतान गेटवे, ऑनलाइन प्रोसेसिंग करेगा |
  • ई-पोर्टल में कुछ विशेष सुविधाएं भी प्राप्त होंगी जैसे निरीक्षण की रिपोर्ट देखने और डाउनलोड करने, वार्षिक रिटर्न दाखिल करने, ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से श्रम कल्याण योगदान प्रस्तुत करने, स्व-प्रमाणीकरण योजना के लिए विकल्प और फैक्ट्री विंग और श्रमिक विंग की ओर से संयुक्त निरीक्षण आदि शामिल हैं |
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के श्रमिक कर्मचारियों को पंजाब राज्य श्रम कल्याण बोर्ड विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाला  लाभ सीधे उनके बैंक खातों  में  प्रदना किया जाएगा |
  • Punjab E Labour Portal पर पंजाब के केवल श्रमिक कर्मचारी ही आवेदन कर सकते है इसके अलावा ये पोर्टल अन्य लोगो के लिए नहीं है |
  • सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने से लोगो के समय की भी बचत होगी उन्ही सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे |

Punjab Labour Card के ज़रिये प्रदान  की जाने वाली योजनाओं के लाभ

  • वजीफा योजना: – पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए (पहली कक्षा से डिग्री पाठ्यक्रम तक) 3,000 से 70,000 रूपये प्रतिवर्ष |
  • शगुन योजना: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की दो बेटियों की शादी के लिए- प्रत्येक बेटी के विवाह पर 31,000/– (शगुन की राशि) | यदि लड़की स्वयं पंजीकृत सदस्य है, तो वह इस योजना के तहत अपनी शादी के लिए शगुन के लिए हकदार होगी |
  • अंत्येष्टि सहायता योजना: – 20,000/– रुपये की वित्तीय सहायता एक पंजीकृत निर्माण श्रमिक या उसके परिवार के सदस्य की मृत्यु के बाद पंजाब राज्य में अंतिम संस्कार और अंतिम संस्कार पर खर्च के लिए प्रदान  किया जायेगा |
  • निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए साइकिल योजना: – बोर्ड पंजाब राज्य में 9 वीं से 12 वीं कक्षा में पढ़ते हुए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए एक बार मुफ्त साइकिल प्रदान करता है।
  • निर्माण श्रमिकों के प्रति वर्ष 20,000/– के मानसिक रूप से विकलांग या विकलांग बच्चों की देखभाल के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी |

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन (ई-लेबर पोर्टल) कैसे करे:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को ई लेबर पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://pblabour.gov.in/ पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन
  • इस होम पेज पर आपको Create New User का ऑप्शन दिखाई देगा |आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा |
  • आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे यूजरनाम , लास्ट नाम , ईमेल आईडी , मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा | रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको यूजरनाम और पासवर्ड के ज़रिये Login करना होगा | इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा |

फीडबैक की प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा | इस होम पेज पर आपको नीचे Feedback का ऑप्शन दिखाई देगा |
पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा |
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे डिपार्टमेंट टाइप , ईमेल आईडी , मोबाइल नंबर , नाम , इंडस्ट्री नाम , सब्जेक्ट स्टेट आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट फीडबैक के बटन पर क्लिक करना होगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here