Nobel Prize 2021: नोबेल पुरस्कार 2021 के विजेताओं की पूरी सूची देखें |

0
1303
Nobel Prize 2021 Winners List in Hindi
Nobel Prize 2021 Winners List in Hindi PDF

Nobel Prize 2021:- Nobel Prize 2021 Winners List in Hindi

Nobel Prize 2021 Winners List- प्रत्येक वर्ष अक्टूबर में स्वीडन और नॉर्वे में समितियों द्वारा छह नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं, प्रत्येक एक विशिष्ट क्षेत्र में किसी व्यक्ति या संगठन के अभूतपूर्व योगदान को मान्यता देते हैं | वर्ष 2021 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं (winners) के नाम की घोषणा होना शुरू हो गया है | यह पुरस्कार (awards) नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में हर वर्ष प्रदान किया जाता है | यह भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, अर्थशास्त्र, शांति और साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है | इस पुरस्कार में एक गोल्ड मेडल और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनोर (1.14 मिलियन डॉलर) सम्मान स्वरूप प्रदान किया जाता है |

महामारी के कारण, इस वर्ष के उत्सव डिजिटल और भौतिक आयोजनों का मिश्रण होंगे | संगठन ने कहा कि पुरस्कार विजेताओं को उनके देश में दिसंबर में नोबेल पुरस्कार पदक और डिप्लोमा प्राप्त होंगे |

नोबेल पुरस्कार 2021 के विजेताओं की सूची:- Nobel Prize 2021 Winners List

शोध क्षेत्र/ रिसर्च फील्डनोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम
शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा (Physiology or Medicine)डेविड जूलियस और अर्देम पटापाउटियन
भौतिक विज्ञान (Physics)स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसिक
रसायन शास्त्र (Chemistry)बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन
साहित्य (Literature)अब्दुल रज़ाक गुर्नाह – तंज़ानिया के नॉवेलिस्ट
शांति (Peace)मारिया रेस्सा और दमित्री मुराटॉव
अर्थशास्त्र (Economics)डेविड कार्ड, जोशुआ एन्ग्रिस्ट  और गुईडो इम्बेंस

शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा (Physiology or Medicine) का नोबेल पुरस्कार:-

वर्ष 2021 के शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा (Physiology or Medicine) नोबेल पुरस्कारों का ऐलान सोमवार 4 अक्टूबर 2021 को किया गया है | इस बार को यह पुरस्कार अमेरिका के वैज्ञानिक डेविड जूलियस (David Julius) और आर्डेम पटापौटियन (Ardem Patapoutian) को संयुक्त रूप से मिला है | यह पुरस्कार उन्हें ऊष्मा और स्पर्श के संवेदकों की खोज (for their discoveries of receptors for temperature and touch) के लिए दिया गया है | नोबेल प्राइज की घोषणा सोमवार को नोबेल कमेटी के महासचिव थॉमस पर्लमैन (Thomas Perlmann) ने की |

भौतिक विज्ञान (Physics) का नोबेल पुरस्कार:- Nobel Prize 2021 Winners List

वर्ष 2021 के चिकित्सा भौतिक विज्ञान (Physics) नोबेल पुरस्कारों का ऐलान मंगलवार 5 अक्टूबर 2021 को किया गया है | इस बार यह पुरस्कार सुकोरो मनाबे (Syukuro Manabe), क्लाउस हाइसेलमन (Klaus Hasselmann) तथा जिओर्जिओ परीसी (Giorgio Parisi) को संयुक्त रूप से दिया जा रहा है |

The Royal Swedish Academy of Sciences (रॉयल स्वीडिश विज्ञान अकादमी) ने इस पुरस्कार का आधा भाग संयुक्त रूप से प्रिंसटन विश्वविद्यालय अमरीका के सुकुरों मानबे (Syukuro Manabe) तथा मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर मेट्रोलोजी हैमबर्ग जर्मनी के क्लाउस हैसलमेन (Klaus Hasselmann) को पृथ्वी के वातावरण, वातावरण में परिवर्तन के मापन और ग्लोबल वार्मिंग के पूर्वानुमान के भौतिकीय मॉडल के निर्माण (for the physical modelling of Earth’s climate, quantifying, variability and reliably predicting Global warming) के लिए दिया गया है |

इस पुरस्कार का दूसरा भाग सेपीएंजा विश्वविद्यालय रोम इटली के जिओर्जिओ परीसी (Giorgio Parisi) को परमाणु से लेकर अंतरग्रहीय भौतिकी प्रणालीयों में अव्यवस्था और विचलन की परस्पर क्रिया (for the discovery of the interplay of disorder and fluctuations in physical systems from atomic to planatery scale) की खोज के लिए दिया गया है |

रसायन शास्त्र (Chemistry) का नोबेल पुरस्कार:- Nobel Prize 2021 Winners List

वर्ष 2021 का रसायन शास्त्र (Chemistry) में नोबेल पुरस्कार बेंजामिन लिस्ट (Benjamin List) और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन (David W.C. MacMillan) को संयुक्त रूप से दिया गया है | Nobel Prize for Chemistry 2021 की घोषणा Stockholm स्थित Royal Swedish Academy of Sciences ने की |

रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) के क्षेत्र में वर्ष 2021 का नोबेल पुरस्कार ‘असममित ऑर्गेनोकैटलिसिस (for the development of asymmetric organocatalysis)’  पद्धति का विकास करने के लिये इन दोनों को दिया गया है। 2021 रसायन विज्ञान पुरस्कार विजेता Benjamin List और David W.C. MacMillan ने अणु निर्माण के लिए एक नया और सरल उपकरण विकसित किया है |

साहित्य (Literature) का नोबेल पुरस्कार:-

2021 के लिए साहित्य (Literature) का नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह (Abdulrazak Gurnah) को “उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थी के भाग्य के लिए उनकी अडिग और करुणामय पैठ के लिए” (his uncompromising and compassionate penetration of the effects of colonialism and the fate of the refugee in the gulf between cultures and continents) से सम्मानित किया गया है |

अब्दुलराजाक गुरनाह का जन्म 1948 में हुआ था और वह हिंद महासागर में ज़ांज़ीबार द्वीप पर पले-बढ़े लेकिन 1960 के दशक के अंत में एक शरणार्थी के रूप में इंग्लैंड पहुंचे | उनके दस उपन्यास और कई लघु कथाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं |

शांति (Peace) का नोबेल पुरस्कार:-

नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी ने 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार ‘मारिया रेसा (Maria Ressa)’ और ‘दिमित्री मुराटोव (Dmitri A. Muratov)’ को “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के उनके प्रयासों के लिए” (for their efforts to safeguard freedom of expression, which is a precondition for democracy and lasting peace) देने का फैसला किया है, जो लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए एक पूर्व शर्त है |

‘मारिया रेसा (Maria Ressa)’ अपने मूल देश फिलीपींस में सत्ता के दुरुपयोग, हिंसा के उपयोग और बढ़ते अधिनायकवाद को उजागर करने के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग करती है | वहीं ‘दिमित्री मुराटोव (Dmitri A. Muratov)’ ने दशकों से तेजी से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रूस में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का बचाव किया है |

अर्थशास्त्र (Economics) का नोबेल पुरस्कार:-

एकेडमी ने इस बार डेविड कार्ड (David Card), “for his empirical contributions to labour economics” जोशुआ एन्ग्रिस्ट (Joshua D. Angrist) और गुईडो इम्बेंस (Guido W. Imbens), “for their methodological contributions to the analysis of causal relationships” इन तीनों स्कॉलर्स को संयुक्त रूप से अर्थशास्त्र के नोबेल प्राइज से सम्मानित किया है | जिन्होंने प्राकृतिक प्रयोगों – वास्तविक जीवन में उत्पन्न होने वाले प्रयोगों – का उपयोग किया – और यह दिखाया कि उनका “समाज के केंद्रीय प्रश्नों का उत्तर देने के लिए उपयोग किया जा सकता है” | एकेडमी ने इन तीनों स्कॉलर्स के इकनोमिक साइंसेज में एम्पिरिकल रिसर्च में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के प्रेस की भी सराहना की है | इन तीनों स्कॉलर्स ने लेबर मार्केट इफेक्ट्स, नेचुरल एक्स्पेर्मेंट्स के कॉज एंड इफ़ेक्ट में नए आयाम प्रस्तुत किये हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here