महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें ?

0
1208
महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार
महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार Apply Online

महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार:-

महास्वयं रोजगार पंजीकरण के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक एकीकृत वेब पोर्टल लॉन्च किया है। इस ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा महाराष्ट्र के बेरोजगार लोगो को दी जायेगे जो रोजगार की तलाश कर रहे है | राज्य के शिक्षित बेरोजगार लोग इस महास्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है | इस पोर्टल पर विभिन्न संस्थानों द्वारा जारी की गई नौकरी की सूचनाओ को आसानी से युवाओं तक पहुँचाया जा सकेगा |

महास्वयं रोजगार पंजीकरण विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा निर्दिष्ट नौकरी चाहने वालों के लिए नौकरियों के लिए आसान पहुँच प्रदान करेगा | पहले महराष्ट्र सरकार ने महास्वयं पोर्टल के तीन भाग थे पहला युवाओं के रोजगार के लिए (MahaRojgar), दूसरा कौशल विकास (MSSDS), और तीसरा स्वरोजगार (Mahaswayamrojgar) | इस तीनो भागो के लिए सरकार ने अलग अलग पोर्टल को शुरू किया था जिसे अब इस एक Maharashtra Mahaswayam Employment Registration Portal के अंतर्गत जोड़ दिया गया है | राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी नौकरी प्राप्त करना चाहते है तो वह महास्वयं रोजगार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और नौकरी प्राप्त करके आत्मनिर्भर बन सकते है |

महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पंजीकरण का उद्देश्य:-

राज्य में बहुत से ऐसे लोग है जो शिक्षित होने के बावजूद भी बेरोजगार है उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है | जिसकी वजह से वह अपने परिवार पर निर्भर होकर रह रहे हैं | इन सभी परेशानियों के देखते हुए राज्य सरकार ने महास्वयं रोजगार पंजीकरण पोर्टल को शुरू किया है | इस ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिये राज्य के युवाओ को रोजगार के अवसर प्रदान करना और रोजगार प्रदान करके आत्मनिर्भर बनाना | इस महास्वयं रोजगार पंजीकरण महाराष्ट्र योजना के ज़रिये आने वाले साल 2022 तक 4.5 करोड़ कार्य कुशल युवा व्यक्तियों का निर्माण करना है, जिसके लिए अगले 10 सालो तक राज्य द्वारा हर वर्ष 45 लाख कार्य कुशल व्यक्तियों को तैयार करना होगा | Rojgar Mahaswayam पंजीकरण विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा निर्दिष्ट नौकरी चाहने वालों के लिए नौकरियों के लिए आसान पहुँच प्रदान करेगा |

महास्वयं रोजगार पंजीकरण उपलब्ध सुविधाएं:-

  • कॉरपोरेशन प्लान
  • स्वरोजगार योजना
  • स्वरोजगार ऋण ऑनलाइन
  • ऋण पात्रता, नियम तथा शर्तें, ऋण स्वीकृती, ऋण दस्तावेज आदि से संबंधित जानकारी
  • आवेदन की स्थिति
  • ऋण चकौती की स्थिति
  • ईएमआई कैलकुलेटर
  • हेल्पलाइन नंबर आदि |

Maharashtra Mahaswayam Portal के लाभ:-

  • इस ऑनलाइन पोर्टल का लाभ राज्य के बेरोजगार युवाओ को प्रदान किया जायेगा |
  • राज्य के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे है वह युवा इस ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करके रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है |
  • इस Maharashtra Mahaswayam Portal के द्वारा राज्य में किसी भी तरह का कौशल प्रशिक्षण, नौकरी की वेकेंसी और उद्यमिता विकाससे संबंधित जानकारी एक स्थान पर आसानी से मिल सकती है |
  • पोर्टल पर प्रशिक्षण संस्थान भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है और अपना व अपने संस्थान का विज्ञापन यहा दे सकते है. इसी के साथ वे यहा ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करवाकर रजिस्ट्रेशन फीस भी यहा से प्राप्त कर सकते है |
  • Maharashtra Mahaswayam Employment Registration Portal के माध्यम से राज्य के युवाओ को रोजगार मिलने में आसानी हो जाएगी |
  • राज्य सरकार ने इस पोर्टल के माध्यम से कई तरह की सेवाओं को उपलब्ध कराया है इस पोर्टल के माध्यम से भारत सरकार के कौशल प्रशिक्षण मिशन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है |
  • इस पोर्टल के द्वारा राज्य में किसी भी तरह का कौशल प्रशिक्षण, नौकरी की वेकेंसी और उद्यमिता विकाससे संबंधित जानकारी एक स्थान पर आसानी से मिल सकती है | यहा पर महाराष्ट्र के स्टूडेंट अपना रजिस्ट्रेशन करके किसी भी प्रकार की नौकरी से संबंधित जानकारी, कौशल विकास ट्रेनिंग की जानकारी, और रोजगार मेले की जानकारी आदि यहाँ से ले सकते है | इसके अलावा वे यहाँ से नौकरी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी कर सकते है |

महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पंजीकरण के अंतर्गत चयन प्रक्रिया:-

  • लिखित परीक्षा
  • कौशल परीक्षण
  • विवा वोसे टेस्ट
  • मनोवैज्ञानिक परीक्षण
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज़:-

  • आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • 14 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति Job Seekers के रूप में पंजीकरण कर सकता है।
  • उम्मीदवार को समय-समय पर शैक्षिक योग्यता, अनुभव, एक्वायर्ड स्किल, संपर्क विवरण आदि जैसे डेटा को अपडेट करना होगा।
  • आधार कार्ड
  • शैक्षित योग्यता प्रमाण पत्र
  • एक्वायर्ड स्किल सर्टिफिकेट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • माता या पिता का राज्य में नौकरी का प्रमाण
  • एमएलए या फिर सांसद द्वारा जारी प्रमाण पत्र
  • नगर परिषद या सरपंच के द्वारा जारी प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राजपत्रित अधिकारी या स्कूल प्रमुख द्वारा प्रदान किया हुआ पत्र |

महास्वयं रोजगार पंजीकरण महाराष्ट्र पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को महाराष्ट्र महास्वयं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार
  • इस होम पेज पर आपको” रोजगार “का ऑप्शन दिखाई देगा | आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कारण होगा | ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा |
  • इस पेज पर आपको यहां उम्मीदवार अपने कौशल / शिक्षा / जिले में प्रवेश करके नौकरियों की सूची से प्रासंगिक नौकरियों की खोज कर सकते हैं |
  • आपको इस पेज पर नीचे जॉबसीकर लॉगिन फॉर्म में आपको “नोंदणीका ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा |
महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा |आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा |
  • सभी जानकारी भरने के बाद इसके बाद कैप्चा कोड भर कर “Next” बटन पर क्लिक करना होगा | अब आपके मोबाइल पर भेजा गया OTP अगले पेज में आए बॉक्स में भरें और “Confirm” बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने अगला  पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको  व्यक्तिगत विवरण, योग्यता विवरण, संपर्क
  • विवरण दिखाया जाएगा अब आप सभी अनिवार्य विवरण दर्ज करें और Create Account बटन पर क्लिक करना होगा |
  • फिर SMS / ईमेल पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी पर भेजा जाएगा | इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा | इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा |

महास्वयं रोजगार पंजीकरण महाराष्ट्र में आवेदन करने की ऑफलाइन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको नजदीकी एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज पर जाना होगा |
  • एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज पर आपको पंजीकरण फॉर्म मांगना होगा |
  • पंजीकरण फॉर्म में पूछने सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि नाम, पता आदि को भरना होगा |
  • सभी जरूरी दस्तावेजों को पंजीकरण फॉर्म से अटैच करना होगा |
  • आपको अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेज भी एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में ले जाने हैं |
  • अब आपको आवेदन फॉर्म को एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में सबमिट करना होगा |
  • अब आप को रिसिप्ट लेनी होगी |

जॉब सीकर Login करने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको महास्वयं रोजगार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा |
  • होम पेज पर आपको जॉब सीकर लॉगिन के सेक्शन में जाना होगा |
  • इसके पश्चात आपको अपना आधार आईडी या फिर रजिस्ट्रेशन आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा |
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इस प्रकार आप जॉब सीकर लॉगिन कर पाएंगे |

ITI Login करने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको महास्वयं रोजगार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा |
  • इसके पश्चात आपको आईटीआई लोगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा |
  • इस पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा |
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इस प्रकार आप आईटीआई लॉगइन कर पाएंगे |

परफॉर्मेंस बजट देखने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको महास्वयं रोजगार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा |
  • होम पेज पर आपको परफॉर्मेंस बजट के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा |
  • इस पेज पर आप परफॉर्मेंस बजट देख सकते हैं |

सभी जॉब फेयर की सूची देखने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको महास्वयं रोजगार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको जॉब फेयर के सेक्शन के अंतर्गत व्यू ऑल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

जॉब सर्च करने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको महास्वयं रोजगार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको सर्च जॉब के सेक्शन में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने सेक्टर लोकेशन एवं शैक्षिक योग्यता में से किसी एक कैटेगरी का चयन करना होगा।
  • अब आपको संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here