Bihar Land Record: बिहार भूमि, भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या चेक एवं डाउनलोड कैसे करें?

0
3434
Bihar Land Record
Bihar Land Record Online Check

बिहार भूमि, भूलेख:-

बिहार राजस्व विभाग ने भू नक्शा बिहार चेक एवं डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन कर दिया है | अब कोई भी अपने खेत, प्लाट या जमीन का नक्शा मैप घर बैठे प्राप्त कर पायेगा | पहले अगर हमें अपने जमीन का भू नक्शा चाहिए होता था तो सरकारी दफ्तर के चक्कर काटते है |

अधिकारीयों से मिलकर निवेदन करते है कि हमें भू नक्शा उपलब्ध करा दें | लेकिन काफी मशक्कत और चक्कर लगाने के बाद हमें ये डॉक्यूमेंट मिल पाता है | लेकिन अब आपको परेशान होने या ऑफिस के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है | आप घर बैठे ऑनलाइन अपने कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन से बिहार भूमि नक्शा ऑनलाइन देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकेंगे |

बिहार राज्य के लोग अब घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से मोबाइल पर अपनी भूमि, खेती और जमाबंदी से जुडी सभी जानकारी को बड़ी सरलता से हासिल कर सकते है अब लोगो को पटवारखाने और तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे और  न ही किसी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ।

इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से से आपको Bihar Land Records की कॉपी में जमीन के मालिक का नाम ,क्षेत्रफल ,खाता, संख्या,भूमि वर्गीकरण ,तहसील ,गांव ,पट्टेदार के नाम के साथ साथ बाकि हर जगह की जानकारी प्राप्त कर सकते है । पोर्टल पर अपनी भूमि की पूरी जानकारी प्राप्त करके आप जमीन पर मालिकाना हक़ जमा सकते है ।

आज बहुत सी सरकारी योजनाएं ऑनलाइन होती जा रही है | सभी राज्य भूलेख और भू नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन प्रदान कर रही है | इसी क्रम में बिहार सरकार ने भी भू नक्शा देखने की वेबसाइट उपलब्ध कराया है | जहाँ बिहार के निवासी घर बैठे अपने जमीन का भू नक्शा प्राप्त कर पाएंगे |

लेकिन बहुत से लोगो को इसकी जानकारी नहीं होने के कारण ऑफिस के चक्कर लगाकर परेशान होते रहते है | इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप भी घर बैठे भू नक्शा निकालना सीख जायेंगे | तो चलिए शुरू करते है |

बिहार के जिलों की लिस्ट जिसका भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है:-

नालंदा – Nalandaमधेपुरा – Madhepura
सुपौल – Supaulलखीसराय – Lakhisarai

उन जिलों की लिस्ट जिसका भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है:-

अररिया – Arariaकिशनगंज – Kishanganj
अरवल – Arwalमधुबनी – Madhubani
औरंगाबाद – Aurangabadमुंगेर – Monghyr
बाँका – Bankaमुजफ्फरपुर – Muzaffarpur
बेगूसराय – Begusaraiनवादा – Nawada
भागलपुर – Bhagalpurपटना – Patna
भोजपुर – Bhojpurपूर्णिया – Purnea
बक्सर – Buxarरोहतास – Rohtas
दरभंगा – Darbhangaसहरसा – Saharsa
पूर्वी चम्पारण – East Champaranसमस्तीपुर – Samastipur
गया – Gayaसारन – Saran
गोपालगंज – Gopalganjशेखपुरा – Shiekhpura
जमुई – Jamuiशिवहर – Sheohar
जहानाबाद – Jehanabadसीतामढ़ी – Sitamarhi
कैमूर – Kaimurसीवान – Siwan
कटिहार – Katihar वैशाली – Vaishali
खगड़िया – Khagariaपश्चिमी चम्पारण – West Champaran

इन जिलों का भू नक्शा नकल प्राप्त करने के लिए राजस्व विभाग के कार्यालय में जाना होगा |

भू नक्शा बिहार 2021 ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करें:-

अपने खेत या जमीन का भूमि नक्शा प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन प्रोसेस की जानकारी होना बहुत जरुरी है | तभी आप नक्शा प्राप्त कर पाएंगे |

  • सबसे पहले बिहार की भू नक्शा देखने की वेबसाइट bhunaksha.bih.nic.in में जाना है | आपकी सुविधा के लिए इस वेबसाइट की लिंक हम यहाँ दे रहे है | जहाँ से आप बिना कोई परेशानी के भू नक्शा वेब पोर्टल को ओपन कर सकेंगे –http://bhunaksha.bihar.gov.in/bhunaksha/#
  • ऑनलाइन भू नक्शा देखने की वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद स्क्रीन पर अपना District, Sub Div, Circle और Mauza सेलेक्ट करें। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
Land Record Bihar
  • अपना District, Sub Div, Circle और Mauza सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर उस मौजा का भू नक्शा मैप दिखाई देगा | इस मैप में अपने जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट करना है | या सर्च बॉक्स में खसरा नंबर सर्च भी कर सकते है |
Land Record Bihar
  • जैसे ही मैप में अपना खसरा नंबर सेलेक्ट करेंगे, लेफ्ट साइड में उस खसरे का डिटेल दिखाई देगा | इसे अच्छे से देखकर वेरीफाई करे कि ये आपका ही खसरे का सही डिटेल है या नहीं |
Land Record Bihar
  • खसरे का डिटेल सही होने पर हम उसका भू नक्शा निकालेंगे | इसके लिए नीचे Map Report का विकल्प मिलेगा | भू नक्शा देखने के लिए इसी ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये | जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
Land Record Bihar
  • जैसे ही Map Report ऑप्शन पर जायेंगे, स्क्रीन पर आपके जमीन का भू नक्शा ओपन हो जायेगा | इसमें आप नक़्शे से सम्बन्धित सभी डिटेल देख सकते है |

भू नक्शा की ऑनलाइन प्रति  डाउनलोड करके प्रिंट करवा सकते है | जब भी किसी सरकारी काम में इसकी जरुरत पड़े हम इस नक़्शे को पेश कर सकते है | भू नक्शा बिहार डाउनलोड करने के लिए स्टेप-6 में जाने के बाद कीबोर्ड में Ctrl+P प्रेस करना है | या ब्राउज़र के मेनू ऑप्शन से भी Print ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते है | इसके बाद Save as PDF का ऑप्शन सेलेक्ट करके भू नक्शा Save कर सकते है |

बिहार भूमि नक्शा से सम्बंधित प्रश्न (FAQs):-

भु नक्शा बिहार मैप ऑनलाइन कैसे निकाले ?

इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट bhunaksha.bih.nic.in/bhunaksha में जाकर अपना जिला, तहसील और गांव सेलेक्ट करना है | इसके बाद खसरा नंबर सेलेक्ट करके नक्शा प्राप्त कर सकते है |

खेत का नक्शा बिहार कैसे निकाले ?

इसके लिए आपके पास आपके खेत का खसरा क्रमांक होना चाहिए | खेत का नक्शा निकालने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर जिला, तहसील एवं गांव सेलेक्ट करें | इसके बाद मैप में खेत का खसरा नंबर सर्च करके नक्शा निकाल सकते है |

बिहार के अन्य जिलों का भू नक्शा कब तक अपडेट होगा ?

बिहार के छूटे हुए जिले का भू नक्शा देखने की सुविधा वर्तमान में नहीं है | ये कब तक वेबसाइट में अपडेट होंगे इसके बारे में आपको राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार ही सही जानकारी बता पायेगा |

भू नक्शा से सम्बंधित समस्या के लिए संपर्क कहाँ करें ?

अगर आपके खेत, प्लाट या अन्य जमीन का भू नक्शा डिटेल में त्रुटि हो या इससे समबन्धित आपकी कोई समस्या हो तो अपने तहसील कार्यालय में संपर्क करें | आप नीचे दिए गए ईमेल पर भी संपर्क कर सकते है –revenuebihar@gmail.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here