झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

0
569
झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र
झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र

झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र:-

झारसेवा एक ऑनलाइन वेब पोर्टल है जो झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के लोगो को कई सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है | इस ऑनलाइन पोर्टल पर राज्य के नागरिको को झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र और विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं जैसे जाति प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र , जन्म प्रमाण पत्र ,नवास प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों, भूमि पट्टों की जानकारी एवं उससे सम्बंधित सेवायें, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सेवाएँ आदि को इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रदान किया जाता है |

इस पोर्टल के माध्यम राज्य के सभी नागरिको इन सभी सरकारी सेवाओं जैसे विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन, भूमि पट्टों की जानकारी एवं उससे सम्बंधित सेवायें, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सेवाएँ के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

यह झारखण्ड झारसेवा एक व्यापक और सक्षम वेब सेवा पोर्टल है | राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस पोर्टल पर प्रदान की जा रही सेवाओं में से किसी भी सेवा का लाभ उठाना चाहते है तो वह घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से इस ऑनलाइन पोर्टल पर इन सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पर सकते है | इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी नागरिको एक ही स्थान पर कई प्रकार की सरकारी सेवा उपलब्ध कराना जिससे राज्य के नागरिक बड़ी ही सरलता से इन सेवाओं का लाभ उठा सके |

झारखण्ड झारसेवा प्रमाणपत्र का उद्देश्य:-

इस ऑनलाइन पोर्टल के आरम्भ होने से पहले राज्य के लोगो को सरकारी सेवाओं जैसे विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन, भूमि पट्टों की जानकारी एवं उससे सम्बंधित सेवायें, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सेवाएँ के लिए आवेदन करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे जिससे लोगो के समय की भी काफी बर्बादी होती थी |

इस समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने झारखण्ड झारसेवा ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया है | इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से झारखण्ड के नागरिको को विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवा ऑनलाइन प्रदान करना है | राज्य के लोग झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र की सभी सेवाओं के लिए इस ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते है | इससे झारखण्ड के लोगो के समय की भी बचत होगी | इस ऑनलाइन पोर्टल पर राज्य के लोगो को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ प्रदान करना है |

झारखण्ड झारसेवा पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सेवाएं:-

प्रमाण पत्र सेवा

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
  • आय एवं सम्पति प्रमाण पत्र
  • विवाह निबंधन प्रमाण पत्र

सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवाएं

  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • विकलांगता पेंशन योजना
  • विधवा पेंशन योजना

वाह्य सेवाएँ

  • निर्वाचन सेवा
  • उपभोगता न्यायालय सेवा
  • लैंड रिकॉर्ड सेवा
  • वाणिज्य कर विभाग की सेवाएं
  • कृषि, पशुपालन & सहकारी
  • विभाग सर्विसेज
  • श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल
  • विकास विभाग की सेवायें
  • उर्जा विभाग की सेवायें
  • सेवा शिकायत निवारण
  • सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी
  • सरकारी सेवाओं से संबंधित फार्म
  • मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली |

झारखण्ड झारसेवा प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़:-

  • आवेदक झारखण्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो |

झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

सर्वप्रथम आवेदक को झारखड झारसेवा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |

झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र
  • इस होम पेज पर आपको ऊपर “Register Yourself” का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा |
  • इस पेज पर आपको रिस्ट्रशन फॉर्म दिखाई देगा आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, स्टेट आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना होगा | इसके आप आप अपने यूज़र नाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर सकते है | लॉगिन करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको Apply Form Services के सेक्शन पर क्लिक करना होगा और फिर View Service के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको सभी सर्विस दिखाई देगी आपको जिस सेवा के लिए आवेदन करना है उस पर क्लिक करना होगा | फिर आगे एक फॉर्म खुलकर आ जायेगा | इस फॉर्म में आपको अपनों अपने पर्सनल डिटेल्स, परमानैंट एड्रेस जैसे आपका नाम, जेंडर, डेट ऑफ़ बर्थ, आयु, मोबाइल नंबर आदि भरनी होगी | इसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेज़ों को स्केन करके अपलोड करना होगा | फिर Save Annexure  के बटन पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट करना होगा |
  • इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जायेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here