जल जीवन हरियाली योजना 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

0
1222
जल जीवन हरियाली योजना
Bihar जल जीवन हरियाली योजना

जल जीवन हरियाली योजना 2021:-

जल जीवन हरियाली योजना की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा राज्य में पेड़ो का रोपण,पोखरों और कुओ का निर्माण करने के लिए की गयी है | इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य में कई पोधो का रोपण किया जायेगा और पानी के परम्परागत स्रोतों तलाब, पोखरों कुओ का निर्माण किया जायेगा तथा पुरे तालाब ,कुओ की मरम्मत राज्य सरकार द्वारा कराई जाएगी |

इस योजना के तहत बिहार के किसानो को तालाब ,पोखरे बनाने और खेतो की सिचाई के लिए सरकार 75500 रूपये की सब्सिडी आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी | जल जीवन हरियाली योजना 2021 के तहत चापा कल, कुआं, सरकारी भवनों में वर्षा के पानी को स्टोर करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग की जाएगी |

इस योजना के तहत राज्य के किसान राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्राप्त करने तालाब बनवा सकेंगे जिनसे उन्हे सिंचाई करने में परेशानी नहीं होगी |  मनरेगा के माध्यम से पिछले 2 वर्षों में इस योजना के तहत अब-तक 1 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं | राज्य सरकार द्वारा Jal Jeevan Hariyali Yojana 2021 के अंतर्गत  वर्ष 2022 तक 24 हजार 524 करोड़ रूपये खर्च किया जायेगा |

जल जीवन हरियाली योजना 2021 का उद्देश्य:-

भारत एक कृषि प्रदान देश है जहा पर सबसे ज्यादा खेती की जाती है | लेकिन लोग अपने तरक्की के लिए इन प्राकृतिक स्रोतों को नुकसान पंहुचा रहा है जिसकी वजह से खेतो को काफी नुकसान हो रहा है प्राकृतिक को फिर से बेहतर बनाने के लिए और स्रोतों के सही इस्तेमाल के लिए बिहार सरकार ने इस जल जीवन हरियाली योजना 2021 को शुरू किया है.

इस योजना के तहत सरकार किसानो को तालाब ,पोखरे बनाने और खेतो की सिचाई के लिए सरकार 75500 रूपये की सब्सिडी आर्थिक सहायता प्रदान करना | इस  योजना के ज़रिये न केवल राज्य पेड़ लगाने की मुहीम पर काम होगा, बल्कि बारिश के पानी से सिंचाई की व्यवस्था भी जाएगी, जिससे पेड़ों या खेतों को सही समय पर पानी मिलने पर उनकी अच्छे से भी देखभाल की जा सकेगी |

जल जीवन हरियाली योजना के अंतर्गत होने वाले कार्य:-

जल जीवन हरियाली योजना
  • सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं को अतिक्रमण से मुक्त करना |
  • सिंचाई के साधनों जैसे पुराने तालाब, पोखर, आहरों का जीर्णोद्धार करना |
  • सार्वजनिक कुंओं को चिन्हित करना उनका जीर्णोद्धार करना |
  • सार्वजनिक चापाकलों , तालाब, पोखर, आहरों,नलकूपों के किनारे सोख्ता या जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करना |
  • नदी ,नालों पर जल संचयन चैक डैम और अन्य जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करना |
  • नए जल स्रोतों का निर्माण तथा जिन नदियों में पानी अधिक है उनका पानी कम जल वाले क्षेत्रों तक पहुंचाना |
  • भवनों में वर्षा जल संचयन संरचना बनवाना |
  • पौधशाला एवं सघन वृक्षारोपण |
  • वैकल्पिक फसलों ,टिपकन सिंचाई ,जैविक खेती एवं अन्य तकनीकों का उपयोग |
  • सौर ऊर्जा उपयोग को बढ़ावा देना |
  • जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान |

जल जीवन हरियाली योजना 2021 के लिए पात्रता मानदंड:-

  • इस योजना के तहत आवेदन करने वाला आवेदक बिहार का स्थायी होना चाहिए |
  • इस योजना के तहत किसानो  को केवल एक एकड़ की भूमि की सिंचाई के लिए सब्सिडी दी जाएगी |
  • किसानो को इस जलजीवन हरियाली योजना 2021 के अनुसार 2 श्रेणियों में बांटा गया है, पहली व्यक्तिगत और दूसरी सामूहिक |
  • व्यक्तिगत श्रेणी के तहत वे लोग आते है जिनके पास 1 एकड़ तक कृषि योग्य भूमि है और वह एक एकड़ की भूमि में सिचाई करना चाहते है |
  • दूसरी सामूहिक श्रेणी इस श्रेणी के अंतर्गत वह लोग आते है जो 5 हेक्टेयर से अधिक रकबे में एक साथ लेना चाहते हैं, उन्हे लागत की पूरी सब्सिडी दी जाएगी |

जल जीवन हरियाली योजना 2021 के दस्तावेज़:-

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • भूमि के कागज़ात
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो |

जल जीवन हरियाली योजना 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को कृषि विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jaljeevanhariyali.bih.nic.in/JalJeevanHaryali/Default.aspx पर जाना होगा | आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • होम पेज खुलने के बाद जल जीवन हरियाली का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इसके नीचे आवेदन करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा |
  • इस पेज पर आपको किसान का समूह या स्वयं किसान पर सही का निशान लगाए इसके बाद आपकी किसान पंजीकरण संख्या कर क्लिक करे इसके बाद आपके सामने जल जीवन हरियाली का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा | इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे किसान का नाम , पिता का नाम , पंचायत का नाम आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको गेट ओटीपी  पर क्लिक करना होगा | जिसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसको आपको आवेदन फॉर्म में भरना होगा और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा | इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जायेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here