IPL Team Owners 2023 सभी टीमों के मालिकों की सूची देखें?

0
6655
IPL Team Owners 2022
IPL Team Owners List

IPL Team Owners 2023:-

IPL Team Owners 2022- IPL की शुरुआत अपने तय समय पर होगी, जिसमे कुल 10 टीमें खेलेंगी | जिसमे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians (MI)), चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings (CSK)), राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals (RR)), दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals (DC)), कोलकत्ता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders (KKR)), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore (RCB)), सनराइज़र्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad (SRH)), पंजाब किंग्स (Punjab Kings (PBKS)) और Lucknow Super Giants (LSG)Gujarat Titans (GT) का नाम शामिल हैं |

IPL Team Owners 2023 टीमों के मालिकों की सूची:-

IPL Team मालिक 
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)RPSG वेंचर लिमिटेड
गुजरात टाइटन्स (GT)CVC कैपिटल पार्टनर्स
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)India Cements, Sharda Logistics, LIC, Radhakishan Damani, and Non-Promoter Group
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड
मुंबई इंडियंस (MI)मुकेश अंबानी और नीता अंबानी
कोलकाता नाइट राईडर्स (KKR)रेड चिली इंटरटेनमेंट, जूही चावला
दिल्ली कैपिटल्स (DC)GMR ग्रुप और JSW ग्रुप
किंग्स एलेवन पंजाब (PBKS)प्रीति जिंटा, नेस वाडिया, करण पॉल और मोहित बर्मन
राजस्थान रॉयल्स (RR)मनोज बदले और लाचन मुर्दोच
सनराईजर्स हैदराबाद (SRH)कलानिधि मारन, सन टीवी नेटवर्क
IPL Team Owners List

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम का मालिक कौन है:-

Owner: RPSG Ventures Ltd.

अभी 25 अक्टूबर 2021 को BCCI ने लखनऊ टीम का ऐलान किया हैं, लखनऊ टीम का मालिक संजीव गोयनका हैं, जो RPSG वेंचर लिमिटेड कंपनी के मालिक हैं | संजीव गोयनका ने लखनऊ टीम के लिए 7090 करोड़ की बोली लगाई और लखनऊ टीम को अपने नाम कर लिया | उत्तरप्रदेश जैसे बड़े राज्य के लिए एक आईपीएल टीम की आवश्यकता थी, जिसे संजीव गोयनका ने पूरा कर दिया | संजीव गोयनका देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार हैं, इससे पहले संजीव गोयनका IPL में 2016 और 2017 में राइसिंग पुणे सुपरजॉइंट्स (Rising Pune Supergiant) के मालिक भी रह चुके हैं |

IPL Team Owners 2022

गुजरात टाइटन्स (GT) टीम का मालिक कौन है:-

Owner: CVC Capital

गुजरात टीम का भी ऐलान अभी 25 अक्टूबर 2021 को BCCI द्वार किया गया, अहमदाबाद टीम का मालिक CVC कैपिटल पार्टनर्स कंपनी हैं | CVC कैपिटल ने गुजरात टीम के लिए 5625 करोड़ की बोली लगाई और गुजरात टीम को अपने नाम कर लिया |

चेन्नई सुपर किंग (CSK) टीम का मालिक कौन है:-

Owners: India Cements, Sharda Logistics, LIC, Radhakishan Damani, and Non-Promoter Group

चेन्नई सुपरकिंग्स का मालिकाना हक ” इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड ( India cements Ltd) ” के पास हैं, जो चेन्नई की कंपनी हैं, टीम को एक कंपनी का रूप देने के लिए उसे “चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट लिमिटेड” में बदल दिया गया हैं | चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड कंपनी के मालिक का नाम एन श्रीनिवासन है | ये इंडियन सीमेंट कंपनी के एमडी, वाइस चैयरमेन और सीईओ भी है | साल 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम की शुरुवात हुई और इस टीम की कमान विश्व के बेहतरीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दी गई | CSK टीम ने IPL 2010, 2011, 2018 और IPL 2021 मिलकार कुल 4 बार IPL कप जीते हैं |

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम का मालिक कौन है:-

Owner: United Spirits Ltd.

IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुवात साल 2008 में यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड (United Spirits Limited) द्वारा किया गया था, जो कि बैंगलोर, कर्नाटक राज्य की एक क्रिकेट टीम हैं | साल 2008 में विजय माल्या ने 111.6 मिलियन डॉलर यानी 838 करोड़ रुपए में RCB की फ्रेंचायजी को खरीद लिया था, ये साल 2008 में दूसरी बड़ी बोली थी | उस साल पहली बड़ी बोली मुंबई इंडियंस का था, जिसे मुकेश अंबानी ने 111.9 मिलियन डॉलर में खरीदा था | फिलहाल अभी वर्तमान में यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड ही RCB की मालिक हैं, RCB में शुरू से ही विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डी विलियर्स जैसे बड़े स्टार खिलाड़ी हैं | लेकिन RCB अभी तक एक भी IPL का खिताब नहीं जीत पायी हैं |

मुंबई इंडियंस (MI) टीम का मालिक कौन है:-

Owner: Reliance Industries Ltd.

IPL के इतिहास के अब तक की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को साल 2008 में बनाया गया था, वहीं इस टीम का अधिकार मुकेश अंबानी की कंपनी रिलाइंस इंडस्ट्रीस लिमिटेड (Reliance Industries Ltd) के पास हैं | साल 2008 में मुकेश अंबानी ने 111.9 मिलियन डॉलर में मतलब अभी के हिसाब से 840 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस के अधिकार को 10 साल के लिए खरीद लिया | अभी वर्तमान में भी इस टीम के अधिकार रिलाइंस इंडस्ट्रीस के पास हैं | मुंबई इंडियंस IPL की सबसे सफल टीम हैं, टीम ने कुल 5 बार IPL जीती हैं, मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015 2017, 2019 और साल 2020 में IPL का खिताब अपने नाम किया हैं | टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं और टीम में रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा जैसे बड़े स्टार मौजूद हैं |

कोलकाता नाइट राईडर्स (KKR) टीम का मालिक कौन है:-

Owners: Red Chillies Entertainment & Mehta Group

IPL के बेहतरीन टीम में से एक कोलकाता नाइट राईडर्स को साल 2008 में शाहरुख खान की कंपनी ” रेड चिली इंटरटेनमेंट ” और अभिनेत्री जूही चावला और उसके पति जय मेहता की कंपनी ” मेहता ग्रुप ” ने बनाया था | इस कंपनी के 55 % शेयर रेड चिली कंपनी के पास और 45% शेयर मेहता ग्रुप के पास हैं | KKR कोलकाता शहर का प्रतिनिधित्व करती हैं, साथ ही इस टीम का होम ग्राउंड ” ईडन गार्डन ” हैं, KKR ने अभी तक कुल 2 बार IPL का खिताब अपने नाम किया हैं, टीम ने साल 2012 और साल 2014 में IPL जीता था |

दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम का मालिक कौन हैं :-

Owners: GMR Group and JSW Group

दिल्ली कैपिटल्स टीम को साल 2008 में GMR ग्रुप (GMR group) और JSW ग्रुप (JSW group) द्वारा बनाया गया था, उस समय दिल्ली कैपिटल्स का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था, दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली शहर का प्रतिनिधित्व करती हैं | जीएमआर ग्रुप के फाउंडर ग्रानधि मलिकार्जुन राव है और वही दूसरी तरफ जेएसडब्ल्यू ग्रुप के फाउंडर सज्जन जिंदल है |

Punjab Kings टीम का मालिक कौन हैं:-

Owners: Dabur, Wadia Group, Preity Zinta, and Apeejay Group

Punjab Kings आईपीएल टीम के मालिक संयुक्त रूप से वाडिया समूह के नेस वाडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के स्वामित्व में हैं | मोहित बर्मन और करण पॉल की फ्रेंचाइजी में भी पार्टनरशिप है | हालांकि Punjab Kings का चेहरा प्रीति जिंटा है | बॉलीवुड की चुलबुली लड़की का बॉलीवुड में काफी सफल और ग्लैमरस करियर रहा है | वह नियमित रूप से Punjab Kings के सभी मैचों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है | जब भी हम प्रीति जिंटा आईपीएल टीम के बारे में सोचते हैं, तो हम कल्पना कर सकते हैं कि वह स्टैंड से टीम का झंडा लहरा रही है | Punjab Kings ओनर टीम को लेकर बेहद जुनूनी हैं | उनका मानना ​​है कि वह टीम की गुड लक हैं, इसलिए वह हर मैच में टीम के साथ रहना चाहती हैं |

राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम का मालिक कौन हैं:-

Owners: Emerging Media, Spinners (Shane Warne), Blue Water Estate Ltd, Tresco International Ltd, and RedBird Capital

यह आईपीएल टीम जयपुर, राजस्थान की है | यह सबसे प्रसिद्ध आईपीएल टीम मालिकों में से एक रहा है | राजस्थान रॉयल्स के मालिकों और टीम को अक्सर आईपीएल की मनीबॉल टीम के रूप में जाना जाता है | टीम ने 2008 में लीग का उद्घाटन संस्करण जीता था | राजस्थान टीम के मालिक मनोज बदले और लाचन मुर्दोच (Lachlan Murdoch) हैं, यह टीम राजस्थान का प्रतिनिधित्व करती हैं |

सनराईजर्स हैदराबाद का मालिक कौन हैं:-

Owner: Kalanithi Maran

सन राइजर्स हैदराबाद की टीम हैदराबाद, तेलंगाना की है | इसने दो बार साल 2016 और 2009 में (डेक्कन चार्जर्स नाम से) खिताब जीता है | डेक्कन चार्जर्स की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी, इसका स्वामित्व डेक्कन क्रॉनिकल समूह के पास था | डेक्कन चार्जर्स के दिवालिया होने के बाद, सन टीवी नेटवर्क नए मालिक बन गए और टीम का नाम सनराइजर्स हैदराबाद रखा |

सन टीवी नेटवर्क सबसे बड़े मनोरंजन और मीडिया सह में से एक है | भारत में नेटवर्क के पास 32 टीवी चैनल और 45 एफएम रेडियो स्टेशन हैं | सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक, कलानिधि मारन की कुल संपत्ति 1.6 बिलियन अमरीकी डॉलर आंकी गई है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here