Top 10 Highest Paid Bowlers in IPL Mega Auction 2022

0
378
Highest Paid Bowlers in IPL
Highest Paid Bowlers in IPL 2022

IPL 2022 के 10 सबसे महंगे गेंदवाज:- Highest Paid Bowlers in IPL Mega Auction 2022

आईपीएल (IPL) मतलब पूरा मसाला | जिसमें क्रिकेट के साथ कॉकटेल देखने को मिलता है दौलत और शोहरत का | रातों रात किसी भी खिलाड़ी को करोड़पति बनाने वाली लीग का नाम है आईपीएल | और, इसके 15वें सीजन के लिए हो रहे ऑक्शन में भी कुछ अलग नहीं दिखा | खिलाड़ियों पर पैसा बेशुमार बरसा | कोई ऑक्शन में बिका सबसे महंगा विकेटकीपर बना तो कोई सबसे महंगा बल्लेबाज |

अब सवाल है कि आईपीएल 2022 के ऑक्शन (Highest Paid Bowlers in IPL Mega Auction 2022) में 10 सबसे महंगे बिकने वाले गेंदवाज कौन रहे? तो आपको बता दें कि इस लिस्ट को इस बार के ऑक्शन में लीड किया है दीपक चाहर ने |

IPL Mega Auction 2022 में सभी फ्रेंचाइजियां अपनी टीम में तेज गेंदबाज लेने की होड़ में दिखी | टॉप-10 तेज गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे महंगे दीपक चाहर (Deepak chahar) बिके |

उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14 करोड़ की मोटी रकम देकर अपने साथ लिया | वैसे टॉप तेज गेंदबाज 69.7 करोड़ की भारी भरकम रकम वसूलने में कामयाब रहे | वहीं, शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur), प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) पर भी बड़ी बोली लगी | जानें किन गेंदबाजों को मिला कितना पैसा-

Also Read: Top 10 Highest Paid Players in IPL Mega Auction 2022

IPL 2022 में शामिल टीमें:-

  • Punjab Kings
  • Sunrisers Hyderabad
  • Rajasthan Royals
  • Royal Challengers Bangalore
  • Chennai Super Kings
  • Kolkata Knight Riders
  • Mumbai Indians
  • Delhi Capitals
  • Gujarat Titans
  • Lucknow Super Giants

IPL Winner List Season wise:-

IPL Season YearWinner Team
2021Chennai Super Kings
2020Mumbai Indians
2019Mumbai Indians
2018Chennai Super Kings
2017Mumbai Indians
2016Sunrisers Hyderabad
2015Mumbai Indians
2014Kolkata Knight Riders
2013Mumbai Indians
2012Kolkata Knight Riders
2011Chennai Super Kings
2010Chennai Super Kings
2009Deccan Chargers
2008Rajasthan Royals
Winners List

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में बिके 10 सबसे महंगे गेंदवाज:-

  1. दीपक चाहर: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने स्टार गेंदबाज को वापस लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी | पावरप्ले में विकेट लेने की क्षमता और बल्ले से भी धमाल मचा देने के कारण दीपक चाहर के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14 करोड़ रुपये खर्च किये | दीपक चाहर ने विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया था |
  2. वानिंदु हसारंगा: श्रीलंका के इस स्पिन ऑलराउंडर को रॉयल चैलेंजर्स (Royal challengers bangalore) ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा |
  3. हर्षल पटेल: पिछले सीजन के पर्पल कैैप विनर हर्षल पटेल को RCB(Royal challengers bangalore) ने खुद से जोड़े रखने के लिए 10.75 करोड़ रुपये खर्च किए |
  4. शार्दुल ठाकुर: भारतीय ऑलराऊंडर अपनी कलात्मक बल्लेबाजी और स्टीक गेंदबाजी के लिए मशहूर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 10.25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं |
  5. प्रसिद्ध कृष्णा: 140 किमी. की स्पीड से लगातार गेंदबाजी करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा(Prasidh Krishna) के लिए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 10 करोड़ रुपये खर्च किए हैं | कृष्णा ने विंडीज के खिलाफ भी बढिय़ा प्रदर्शन किया था |
  6. आवेश खान: आवेश खान (Avesh Khan) एक भारतीय क्रिकेटर हैं | जिनके लिए Lucknow Super Giants ने 10 करोड़ रुपये खर्च किए हैं | वह लखनऊ की गेंदबाजी को लीड करते हुए नजर आएँगे |
  7. लॉकी फाग्र्युसन: आई.पी.एल. में 150 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर चर्चा बटोरने वाले न्यूजीलैंड के इस लॉकी फाग्र्युसन (Lockie Ferguson) के लिए Gujarat Titans ने 10 करोड़ रुपये खर्च किए हैं | लॉकी गुजरात का तेज गेंदबाजी क्रम संभालेंगे |
  8. कैगिसो रबाडा: साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा |
  9. जोश हेजलवुड: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) पावरप्ले में विकेट निकालने के लिए जाने जाते हैं | बेंगलुरु टीम ने उनके लिए 7.75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं | बेंगलुरु टीम में उनकी एंट्री से टीम मैनेजमेंट को सीधा फायदा होगा |
  10. मार्क वुड: इंगलैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood), 145+ किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं | Lucknow Super Giants ने उनके लिए 7.75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं | वह लखनऊ की गेंदबाजी को लीड करते हुए नजर आएँगे |

Frequently asked Questions (FAQs):-

IPL 2022 Mega Auction का सबसे महंगा गेंदबाज कौन है?

दीपक चाहर

IPL 2022 Mega Auction के 10 सबसे महंगे गेंदबाज कौन है?

दीपक चाहर, वानिंदु हसारंगा, हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, लॉकी फाग्र्युसन, कैगिसो रबाडा, जोश हेजलवुड, मार्क वुड |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here