हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल: हरियाणा के 6197 ग्राम पंचायतों का डिजिटल रिकॉर्ड

0
1360
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल:-

हरियाणा सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2020 को हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का आरंभ किया गया है | इस पोर्टल पर हरियाणा के 6197 ग्राम पंचायतों का संपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड स्टोर किया जाएगा | हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर प्रत्येक गांव की पूरी हो चुकी विकास योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी | सभी ग्राम पंचायतों में करवाए जाने वाले आवश्यक कार्यों की जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी | अब दुनिया में कहीं भी बैठकर हरियाणा ग्राम पंचायत से संबंधित जानकारी Haryana Gram Darshan Portal के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी |

ग्राम दर्शन पोर्टल का शुभारंभ:-

23 जुलाई 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा ग्राम दर्शन ऑनलाइन पोर्टल आरंभ किया गया है | जिसके माध्यम से हरियाणा के गांवों में रहने वाले नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं | इसके अलावा वह राज्य सरकार को सुझाव भी प्रदान कर सकते हैं | इस पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यों में ग्रामीण नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी |

इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण नागरिक अपनी मांग, सुझाव एवं शिकायतों को दर्ज कर सकेंगे | इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए सुझाव के आधार पर भविष्य की विकास नीतियों को विकसित किया जाएगा | इसके अलावा इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों से अपने-अपने विभाग के 5 कार्यों की प्राथमिकता तय करने के निर्देश दिए | जिससे कि ग्रामीण नागरिकों को द्वारा दर्ज की गई शिकायतों एवं सुझाव का प्राथमिक आधार पर निराकरण किया जा सके |

सरकारी सेवाएं लोगों तक पहुंचाना:-

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी की सभी सरकारी सेवाएं आम आदमी तक पहुंच रही है | इस पोर्टल को लांच करने से अब गांव के लोग गांव में करवाए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों, परियोजनाओं और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे और अपनी आवश्यकता के अनुसार अपनी मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचा पाएंगे | इस पोर्टल पर अन्य विभागों की विकास योजना से संबंधित जानकारी और दिशा निर्देश भी अपलोड किए जाएंगे |

ग्राम दर्शन पोर्टल का उपयोग करने के लिए परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य:

ग्राम दर्शन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को सीएम विंडो से भी जोड़ा जाएगा। इस पोर्टल को जनसहायक ऐप से भी जुड़े जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के ग्रामीण नागरिक केवल अपने परिवार पहचान पत्र में स्थाई निवास के गांव से संबंधित ही शिकायत एवं सुझाव दर्ज कर सकते हैं। प्राप्त हुए सुझाव एवं मांग सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक एवं सांसदों को दिखाए जाएंगे। ग्रामीण नागरिक द्वारा प्रदान किया गया सुझाव एवं मांग से संबंधित जानकारी समय-समय पर टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से ग्रामीण नागरिक तक पहुंचाई जाएगी। इस पोर्टल पर आवेदक को लगभग 50 अक्षरों का सुझाव या शिकायत प्रस्तुत करनी होगी। वह सभी नागरिक जिनके पास परिवार पहचान पत्र है वह इस पोर्टल पर अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करवा सकते हैं।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं:-

  • हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर हरियाणा के सभी ग्राम पंचायतों की संपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड्स स्टोर किया जाएगा |
  • इस पोर्टल की घोषणा हरियाणा सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2020 को की गई थी |
  • इस पोर्टल पर प्रत्येक गांव की पूरी हो चुकी विकास योजनाओं की जानकारी भी होगी |
  • गांव में जो भी कार्य करवाए जाएंगे उससे संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी |
  • Haryana Gram Darshan Portal के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी सरकारी योजनाएं आम आदमी तक पहुंच रही हैं या नहीं |
  • इस पोर्टल पर सरपंच, ग्राम सचिव आदि से संबंधित जानकारी भी होगी और इसके अलावा संपत्ति का विवरण भी इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा |
  • ग्राम पंचायत में करवाए जाने वाले सभी आवश्यक कार्यों की सूची भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी |
  • अब दुनिया में बैठा कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायतों का विवरण इस वेबसाइट के माध्यम से देख सकता है |
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी सेवाएं आम नागरिकों के लिए सरल बनेंगी |
  • सभी सरकारी योजना से संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी |

अपने गांव के हित में मांग/सुझाव/शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया:-

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा |
  • इस पेज पर आपको अपना जिला, खंड एवं ग्राम पंचायत का चयन करना होगा |
  • अब आपको आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात आपको अपने परिवार पहचान पत्र की फैमिली आईडी दर्ज करनी होगी |
  • अब आपको आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात आपको अपनी मांग/सुझाव/शिकायत न्यूनतम 50 शब्दों में दर्ज करनी होगी |
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इस प्रकार आप अपनी मांग/सुझाव/शिकायत दर्ज कर पाएंगे |

जनप्रतिनिधि लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ग्राम दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा |
  • इसके पश्चात आपको जनप्रतिनिधि लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके सामने निम्नलिखित ऑप्शन खुल कर आएंगे |
  • आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा |
  • आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा |
  • अब आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात आपको ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा |
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इस प्रकार आप जनप्रतिनिधि लॉगिन कर पाएंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here