Happy Maha Ashtami 2021: महाअष्टमी पर इन Images, SMS, WhatsApp Status, से दीजिए शुभकामनाएं

0
1728
Happy Maha Ashtami 2020
Happy Maha Ashtami 2020 Images and Status

Happy Maha Ashtami 2021:-

Happy Maha Ashtami 2021- शक्ति की आराधन का पर्व नवरात्र जारी है | शुक्रवार को महा अष्टमी या दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है | इस बार अष्टमी, नवमी और दशहर की तिथियों को लेकर असमंजस है | कहीं अष्टमी तिथि शुक्रवार तो कहीं शनिवार की बताई जा रही है |

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी ति​थि को ही महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है | इस वर्ष आश्विन शुक्ल अष्टमी ति​थि का प्रारंभ आज 12 अक्टूबर दिन मंगलवार की रात 09:47 बजे से हो रहा है, जो 13 अक्टूबर दिन बुधवार को रात 08:07 बजे तक है | ऐसे में दुर्गा अष्टमी का व्रत 13 अक्टूबर दिन बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन ही मां महागौरी की पूजा की जाएगी |

दुर्गा अष्टमी सुकर्मा योग में है। सुकर्मा योग को मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है | दुर्गा अष्टमी के दिन राहुकाल दोपहर 12:07 बजे से दोपहर 01:34 बजे तक है | ऐसे में आप राहुकाल का ध्यान रखते हुए दुर्गा अष्टमी की पूजा और हवन कर सकते हैं |

ऐसे में इस साल महा अष्टमी का व्रत 13 अक्टूबर (बुधवार) को मनाई जाएगी | इस दिन महागौरी की पूजा की जाती है | कन्या को भोजन करवाया जाता है और उन्हें गिप्ट बांटे जाते हैं | सोशल मीडिया के दौर में दुर्गा अष्टमी की बधाइयां डिजिटल रूप में दी जाएंगी | 

नवरात्र के आठवें दिन माता आदि शक्ति के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है | शिवपुराण के अनुसार, महागौरी को 8 साल की उम्र में ही अपने पूर्व जन्म की घटनाओं का आभास हो गया था | इसलिए उन्होंने 8 साल की उम्र से ही भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए तपस्या शुरू कर दी थी |

इसलिए अष्टमी के दिन महागौरी का पूजन करने का विधान है | इस दिन मां की पूजा में दुर्गासप्तशती के मध्यम चरित्र का पाठ करना विशेष फलदायी होता है |

महागौरी व्यक्ति के भीतर पल रहे कुत्सित और मलिन विचारों को समाप्त कर प्रज्ञा और ज्ञान की ज्योति जलाता है | मां का ध्यान करने से व्यक्ति को आत्मिक ज्ञान की अनुभूति होती है उसके भीतर श्रद्धा विश्वास व निष्ठ की भावना बढ़ाता है |

नवरात्रि की अष्टमी तिथि को आठ वर्ष की कन्या की पूजा करें | उसके चरण धुलाकर भोजन करवाएं | फिर उपहार देकर आशीर्वाद लें | आपकी गौरी पूजा संपन्न होगी माता महागौरी | इस खास मौके पर आप भी अपने दोस्तों और करीबियों को माता रानी की भक्ति से भरे मैसेज, इमेज, कोट्स, स्टेटस और GIF भेजकर बधाई दे सकते हैं |

Happy Maha Ashtami 2021, WhatsApp Status, Hindi Wishes:-

जब संकट कोई आए,
तू ले मईया का नाम,
तेरे पुरण होंगे काम,
जब व्याकुल मन घबराए,
तू ले मैया का नाम,
तेरे पूर्ण होंगे काम।।
दुर्गाष्टमी 2021 की शुभकामनाएं

Happy Maha Ashtami 2021

मिलता है सच्चा सुख केवल,
मैया तुम्हारे चरणों में,
यह विनती है हर पल मैया,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
दुर्गाष्टमी 2021 की शुभकामनाएं।

मैया बुलाले नवराते में,
नाचेंगे हम सब जगराते में,
मां की मूरत बस गई आंखो में,
नाचेंगे हम सब जगराते में।
दुर्गाष्टमी 2021 की शुभकामनाएं।

Happy Maha Ashtami 2021

चलते चलते राह में भटके,
काम कोई जब तेरा अटके,
हर दुःख का यही उपाय,
तू ले मईया का नाम,
तेरे पूर्ण होंगे काम।।
दुर्गाष्टमी 2021 की शुभकामनाएं

Happy Maha Ashtami 2021

चारों ओर है छाया अंधेरा
कर दे मां रोशन जीवन मेरा।
तुझ बिन कौन है यहां मेरा
तू जो आए सामने हो जाए सवेरा
हैप्पी दुर्गाष्टमी 2021

मां भरती झोली खाली, 
मां अम्बे वैष्णों वाली, 
मां संकट हरने वाली,
मां विपदा हरने वाली, 
मां के सभी भक्तों को, 
दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं

Happy Maha Ashtami 2021

सारा जहां है जिसकी शरण में, 
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल। 
दुर्गाष्टमी 2021 की शुभकामनाएं

माता न मैं पैसा चाहूं,
ना मैं चाहूं तुमसे ऊंचा पद, 
बस मुझको अपना प्यार देना मां,
आर्शीवाद मिले तेरा है मेरी ये हद।।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here