Happy International Women’s Day 2022:-
हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day), 8 मार्च को मनाया जाता है | इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है | महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है | हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस किसी न किसी थीम पर आधारित होता है और इस बार का विषय है- एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी (Gender equality today for a sustainable tomorrow) | इस बार की थीम में लैंगिक समानता के ऊपर जोर दिया गया है | पिछले कुछ समय से दुनियाभर में लैंगिक समानता को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं | लोग इस विषय पर काफी सचेत हो गए है |
ऐसे खास मौके पर आप भी अपने घर की महिलाएं और आपकी दोस्त को स्पेशल महसूस करवाने के लिए खास संदेश के जरिये महिला दिवस की बधाई दे सकते है, इसलिए आज हम ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के इस शानदार और खास दिन को और भी खास बनाने के लिए यह संदेश लेकर आये है |

International Women’s Day Quotes:-
एक के घर की ख़िदमत की और एक के दिल से मोहब्बत की,
दोनों फ़र्ज़ निभा कर उस ने सारी उम्र इबादत की।घर में रहते हुए ग़ैरों की तरह होती हैं,
लड़कियां धान के पौधों की तरह होती हैं।
Happy Womens Dayबताऊ क्या तुझे ऐ हम-नशीं किस से मोहब्बत है,
मैं जिस दुनिया में रहता हूँ वो इस दुनिया की औरत है।अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता,
वो देखो एक औरत आ रही है।
Happy Womens Dayहर दिन होना चाहिए नारी के नाम,
क्योंकि बिना रुके करती है वो हर काम।क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर,
खुशियों को बिखेरे नारी।अपने हौसले से तकदीर को बदल दूं,
सुन ले दुनिया, हाँ मैं औरत हूं।कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है
लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता है।
Happy Womens Dayमन में ममता और करुणा का भाव लिए बड़ी ही खूबसूरती के साथ अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाती है। परिवार की धूरी महिला चेहरे की रौनक सूरत सी बढ़ाती जाए भीतर की ऊर्जा सदा दमकाती जाए।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
International Women’s Day Wishes:-
फूलों पर बरसती हूं, कभी सूरत-ए-शबनम, बदली हुई रुत में कभी सावन की झड़ी हूं…
औरत हूं मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूं, इक सच के तहफ़्फ़ुज़ के लिए सब से लड़ी हूं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं…औरतें वो नहीं सुनना चाहती जो आप सोचते हैं,
औरतें वो सुनना चाहती हैं जो वो सोचती हैं …
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं…जब आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं तब सिर्फ एक आदमी शिक्षित होता है,
लेकिन जब आप एक स्त्री को शिक्षित करते हैं तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई…उसका दामन है बड़ा… दिया उसने अपना प्यार सारा,
कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी …
बनकर एक आर्दश उसने किया जग में उजियारा…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।मां है वो, बेटी है वो, बहन है वो तो कभी पत्नी है वो,
जीवन के हर सुख दुःख में शामिल है वो शक्ति है वो, प्रेरणा है वो!
नमन है उन सब नारियों को जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं।
Happy Womens Dayमुस्कराकर, दर्द भुलाकर…. रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली … वो शक्ति हैं एक नारीजिसने बस त्याग ही त्याग किए, जो बस दूसरों के लिए जिए,
फिर क्यों उसको धिक्कार दो, उसे जीने का अधिकार दो …
महिला दिवस की शुभकामनाएं।कोई भी देश यश के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता
जब तक उसकी महिलाएं कंधे से कन्धा मिला कर ना चलें।वह जन्म देती है, वह मौत से बचाती है,
वह आगे बढ़ाती है, वह औरत कहलाती है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं…हर एक व्यक्ति के अच्छाई और तरक्की के पीछे एक औरत का हाथ है।
Happy Womens Dayईश्वर की सबसे सुंदर रचना औरत के हर रूप को प्रणाम। सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!
अर्ध सत्य तुम, अर्ध स्वप्न तुम, अर्ध निराशा आशा, अर्ध अजित जित, अर्ध तृप्ति तुम, अर्ध अतृप्ति पिपासा, आधी काया आग तुम्हारी, आधी काया पानी, अर्धांगिनी नारी ! तुम जीवन की आधी परिभाषा ! आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस शायरी:-

पापा की वो लाडली मां की वो दुलारी दिल से है नादान पर करती है सब पर जान कुर्बान है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान हर औरत है त्याग की पहचान।हैप्पी वुमन्स डे!
जहां होता है नारी का सम्मान समझ लो वो स्थान है स्वर्ग के समान। हैप्पी वुमन्स डे!
जो करें नारी का सम्मान, वही है इस जग में महान। हैप्पी वुमन्स डे!
हर दिन होना चाहिए नारी के नाम, क्योंकि बिना रुके करती है वो हर काम। Happy Womens Day
नारी है सहनशीलता का प्रतीक नारी है आस्था का प्रतीक नारी है विश्वास का प्रतीक नारी के अस्तित्व को बचा लो हर दिन को नारी दिवस बना लो। हैप्पी वूमेन डे!
नारी तेरा हर रूप निराला है तुम मां बनकर बेशुमार प्यार देती हो तुम बेटी बनकर ख्याल रखती हो तुम बहन बनकर प्यार से डांट लगाती हो तुम संगनी बनकर उम्र भर साथ निभाती हो तुमने हर कदम पर सबको संभाला है,नारी तेरा हर रूप निराला है। हैप्पी वुमन्स डे!
औरत का इस दुनिया में मान है औरत एक बहन है एक बेटी है, एक पत्नी है औरत के बिना यह जहांन कुछ भी नहीं है। Happy Womens Day
कई ज़िम्मेदारियों के साथ वो भर रही है उड़ान,हर क्षेत्र में कर रही है वो अपना नाम बिना थके वो रख रही है सबका ध्यान हर घर की है वो आन, बान और शान वो है एक नारी, सबसे महान। हैप्पी वुमन्स डे!
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुविचार:-
नारी है सदा खुद की आभारी, नारी नहीं है किसी नर की ज़िम्मेदारी नारी का सम्मान करो, सदा नारी को बराबरी का दर्ज़ा दो।Happy Womens Day
स्त्री और पुरुष किसी भी देश के दो पंख है इसलिए देश को विकसित बनाना है तो सिर्फ बेटों को ही नहीं बल्कि बेटियों को भी पढ़ाओ और आगे बढ़ाओ। हैप्पी वुमन्स डे!
अगर तुम करते हो नारी का सम्मान तो खुद पर हक से करो अभिमान। महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
इस महिला दिवस (Womens Day Quotes in Hindi) बेटों को सिखाओ शिष्टाचार वक्त आ गया है महिलाओं के प्रति बदलने का विचार। महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो टूटी हुई उम्मीदों की एकमात्र आस हो हर जन का तुम्हीं तो आधार हो नफ़रत की दुनिया में मात्र तुम्हीं प्यार हो। उठो अपने अस्तित्व को संभालो केवल एक दिन ही नहीं हर दिन नारी दिवस बना लो। महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
नारी ही शक्ति है नर की, नारी ही है शोभा घर की। जो उसे उचित सम्मान मिले घर में खुशियों के फूल खिले। हैप्पी वुमन्स डे!
चढ़ा दो आसमान पर ऊंचे बोल बोलकर, औकात तो जूते के नीचे ही रखनी है..
ये औरतें तो बेवकूफ होती हैं, बातों में प्यार ढूंढ़के ही खुश हो लेतीं हैं..सबके जीवन का आधार, महिला है सबसे बेशकीमती ईश्वरीय उपहार। Happy Womens Day
Frequently Asked Questions (FAQs):-
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
8 मार्च को |
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम क्या है?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम है- एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी (Gender equality today for a sustainable tomorrow)
महिला दिवस कब से शुरू हुआ?
साल 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहले राष्ट्रीय महिला दिवस की घोषणा की | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में मनाया गया था | वहीं साल 1975 में चीजों को आधिकारिक बना दिया गया जब संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को मनाना शुरू किया |