EWS Certificate 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?

0
920
2021
EWS Certificate 2021Apply Online

EWS Certificate 2021:-

EWS Certificate 2021:- हाल में ही नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के सामान्य वर्ग के नागरिकों के हित में बहुत बड़ा कदम उठाया है | सामान्य वर्ग के नागरिकों की काफी समय से चली आ रही आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था को लागू करने की मांग को केंद्र सरकार ने लागू कर दिया है |

अब देश में एसटी, एससी और ओबीसी के नागरिकों के साथ ही सामान्य वर्ग के नागरिक भी आरक्षण का लाभ उठा सकते हैं | सामान्य वर्ग के नागरिकों को भी अब आरक्षण प्रदान किया जाएगा | सामान्य वर्ग को आरक्षण प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा कुछ नियम और कानून बनाए गए हैं | जिनका पालन करने वाले सामान्य वर्ग के नागरिक ही इस आरक्षण व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं |

आरक्षण व्यवस्था के अंतर्गत सामान्य वर्ग के नागरिकों को केवल आधार पर ही आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाएगा | ऐसे सभी नागरिक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं | और वह सामान्य वर्ग के नागरिक हैं | उन्हें 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाएगा | आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग के गरीब नागरिकों को यह साबित करना होगा। कि वह वास्तव में आर्थिक रूप से कमजोर हैं | और उन्हें आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाना चाहिए |

सरकार ने सामान्य वर्ग के सभी आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों की पात्रता जांचने और उन्हें लाभ प्रदान करने के लिए EWS Certificate जारी करने की व्यवस्था की गई है | EWS Certificate के माध्यम से सभी पात्र नागरिक आरक्षण व्यवस्था का लाभ प्राप्त कर सकते हैं |

EWS Certificate क्या है:-

EWS Certificate का Full Form Economically Weaker Sections Certificate है | अर्थात आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | EWS Certificate, इनकम सर्टिफिकेट की तरह ही है जो आपकी आर्थिक स्थिति को दर्शाता है | सरकार द्वारा यह सर्टिफिकेट जारी करने का मुख्य उद्देश्य हाल में ही मोदी सरकार द्वारा सामान्य जाति के कमजोर वर्ग के नागरिकों को आरक्षण का लाभ दिलाना है |

EWS Certificate क्या है? EWS Certificate Kaise Banaye? How To Apply EWS Income Certificate In Hindi EWS Certificate 2020:-

जैसा की आप जानतें हैं केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर बहुत सी नौकरियां निकलती रहती है | जिनमे SC, ST और OBC का कोटा निर्धारित रहता है | अब सामान्य वर्ग के नागरिकों का भी 10% कोटा निर्धारित रहेगा | और सामान्य वर्ग के नागरिकों को आर्थिक आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाएगा | सामान्य वर्ग के ऐसे नागरिक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं | और सरकार द्वारा प्रदान की जा रही आरक्षण प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको EWS Certificate बनवाना होग |

EWS प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पात्रता मानदंड:- EWS Certificate 2021:-

  • आवेदक को सामान्य श्रेणी का होना चाहिए |
  • अगर आपकी वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम हैं तो आप आरक्षण के लिए पात्र हैं |
  • अगर आपके पास 5 एकड़ से कम खेती की जमीन हैं तो आप आरक्षण के लिए पात्र हैं |
  • अगर आपके पास 1000 square feet से कम का मकान हैं तो आप आरक्षण के लिए पात्र हैं |
  • अगर आपके पास नगरपालिका में 100 yards से कम का आवासीय भूखंड है तो आप आरक्षण के लिए पात्र हैं |
  • अगर आपके पास गैर-अधिसूचित नगरपालिका में 200 yards से कम का आवासीय plot है तो आप आरक्षण के लिए पात्र हैं |

EWS प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज:- EWS Certificate 2021:-

  • आधार कार्ड (अनिवार्य)
  • आय प्रमाण पत्र (अनिवार्य)
  • पैन कार्ड (अनिवार्य)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • BPL कार्ड
  • Bank statement
  • हालिया पासपोर्ट साइज फोटो |

Also Read:- आधार कार्ड में फोटो कैसे चेंज करे? जानिए आसान तरीका

EWS Certificate के लाभ:-

जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत में मौजूद निम्न वर्ग या आर्थिक रूप से कमजोर (SC/ ST/ OBC) लोगो के उत्थान के लिए सरकार ने 49.5% सीट्स पहले से ही आरक्षित कर रखी हैं | अब इस नए 10% आरक्षण योजना के बाद सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के उम्मीदवारों के लोगो को भी शिक्षा और नौकरी में लाभ मिलेगा |

SC/ ST और OBC वालो की तरह इस EWS श्रेणी में आने वालो के लिए भी एक अलग Cutt-off निश्चित किया जायेगा जिससे उन्हें परीक्षा पास करके नौकरी मिलने में सहायता होगी |

पारिवारिक आय कैसे निर्धारित कि जाएगी:-

  • आवेदक की आय
  • माता-पिता की आय
  • आवेदक के भाई-बहन जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम हो उनकी आय
  • साथ ही आवेदक के पति-पत्नी की आय
  • आवेदक के बच्चो जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम हो उनकी आय |

EWS प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

  • अगर आप चाहे तो अपनी नज़दीकी तहसील में जाकर वहां के तहसीलदार या SDO से बनवा सकते है |
  • आप अपने लोकल जनसेवा केंद्र में जाकर किसी भी Agent के माध्यम से भी ये सर्टिफिकेट बनवा सकते है |

जिला अधिकारी / अतिरिक्त जिला अधिकारी / कलेक्टर / उपायुक्त / अतिरिक्त उपायुक्त / प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट / उप-विभागीय मजिस्ट्रेट / तालुका मजिस्ट्रेट / कार्यकारी मजिस्ट्रेट / अतिरिक्त सहायक आयुक्त आय और संपत्ति प्रमाण पत्र जारी कर सकते हैं |

EWS प्रमाण पत्र फॉर्म डाउनलोड करें:-

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने के लिए, आपको EWS प्रमाणपत्र फॉर्म की आवश्यकता होगी | इसके लिए आपको ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी, आप इस फॉर्म को किसी दुकान से खरीद सकते हैं या आप कार्यालय से मुफ्त फॉर्म भी प्राप्त कर सकते हैं और आप इंटरनेट से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं |

EWS Certificate Download Click Here

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here