दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना 2022 की घोषणा की गई

0
951
दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना
दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना 2022:-

6 फरवरी 2021 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा एक दिल्ली कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी | इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 9वी कक्षा के मेधावी छात्रों को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी |

यह प्रोत्साहन राशि लगभग 1000 मेधावी छात्रों को प्रदान की जाएगी | इस योजना को सरकार ने दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना का नाम दिया है | इस योजना के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक प्रवृत्ति का बढ़ावा होगा | वह सभी सामान्य वर्ग के छात्र जिन्होंने 8वीं कक्षा में 60% तथा SC, ST, OBC तथा दिव्यांग वर्ग के छात्र जिन्होंने 8वीं कक्षा में 55% अंक प्राप्त किए हैं उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा |

  • सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करते हुए यह कहा गया है कि इस योजना के माध्यम से मेधावी तथा प्रतिभाशाली छात्रों को बढ़ावा दिया जाएगा | देश के सभी छात्र देश का भविष्य हैं और आगे जाकर यह छात्र वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, आर्किटेक्ट आदि बनेंगे | जिससे कि हमारे देश का विकास होगा | दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना (Delhi Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2022) का लाभ सरकारी, गवर्मेंट एडिड तथा मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र उठा सकते हैं |

विद्यालय एवं कार्यालयों का डिजिटलीकरण:-

सरकार द्वारा दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना 2022 की घोषणा करते हुए एक नया निर्णय भी लिया गया है | इस निर्णय के अनुसार शिक्षा विभाग के द्वारा अपने विद्यालय एवं दफ्तरों का डिजिटलीकरण किया जाएगा | शिक्षा विभाग द्वारा 1200 कंप्यूटर, 1200 मल्टी फंक्शनल प्रिंटर तथा 1200 यूपीएस लगवाने का निर्णय लिया गया है | इस डिजिटलीकरण के माध्यम से समय की बचत होगी | जिसे बच्चों की शिक्षा में निवेश किया जा सकेगा |

डिजिटलीकरण के माध्यम से कार्यालय का कार्यभार भी कम होगा | इस डिजिटलीकरण के लिए सरकार द्वारा 10.85 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है | दिल्ली सरकार शिक्षा विभाग को पूरी तरह से डिजिटल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी | अब सभी प्रकार के दैनिक कार्य डिजिटल माध्यम से किए जाएंगे | इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी |

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना का उद्देश्य:-

इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई की तरफ प्रोत्साहित करना है | इस योजना के माध्यम से छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी | इस प्रोत्साहन राशि का वह अपनी आगे की शिक्षा के लिए भी उपयोग कर सकते हैं | Delhi Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2022 के माध्यम से छात्र अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे | इस योजना के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक प्रवृत्ति को भी बढ़ावा मिलेगा | इस योजना के अंतर्गत 9वी कक्षा के छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी जिससे कि मेधावी तथा प्रतिभाशाली छात्रों को बढ़ावा मिलेगा |

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना के लाभ तथा विशेषताएं:-

  • दिल्ली मुख्यमंत्री वैज्ञानिक प्रतिभा परीक्षा योजना को 6 फरवरी 2021 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा आरंभ किया गया है |
  • इस योजना के अंतर्गत 9वी कक्षा के मेधावी छात्रों को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी |
  • यह प्रोत्साहन राशि लगभग 1000 मेधावी छात्रों को प्रदान की जाएगी |
  • इस योजना के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा |
  • वह सभी छात्र जिन्होंने आठवीं कक्षा में 60% अंक प्राप्त किए हैं उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा |
  • SC, ST, OBC तथा दिव्यांग वर्ग के छात्रों के लिए 5% की छूट इस योजना के अंतर्गत प्रदान की गई है | इसका मतलब यह है कि इन वर्गों के छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए 55% अंक प्राप्त करने होंगे |
  • Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2022 के माध्यम से मेधावी तथा प्रतिभाशाली छात्रों को बढ़ावा मिलेगा |
  • इस योजना का लाभ सरकारी, गवर्नमेंट एडिड तथा मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र उठा सकते हैं |

दिल्ली मुख्यमंत्री वैज्ञानिक प्रतिभा परीक्षा योजना की पात्रता:-

  • छात्र दिल्ली का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है |
  • छात्र ने 8वीं कक्षा प्रतिशत 60 प्रतिशत या फिर उससे अधिक अंकों में पास की हो |
  • एससी, एसटी, ओबीसी तथा दिव्यांग छात्रों को 5% की छूट प्रदान की जाएगी |
  • इस योजना का लाभ सरकारी, गवर्नमेंट एडेड तथा मान्यता प्राप्त स्कूल के छात्र उठा सकते हैं |

मुख्यमंत्री वैज्ञानिक प्रतिभा परीक्षा योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज:-

  • आधार कार्ड
  • 8वीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास का प्रमाण
  • आवेदन पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

दिल्ली मुख्यमंत्री वैज्ञानिक प्रतिभा परीक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया:-

यदि आप दिल्ली मुख्यमंत्री वैज्ञानिक प्रतिभा परीक्षा योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपको कुछ समय इंतजार करना होगा | सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना की घोषणा की गई है | जल्द सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया सक्रिय की जाएगी | जैसे ही सरकार द्वारा  Delhi Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2022 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया बताई जाएगी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here