Covid Certificate में गलत जानकारी कैसे सुधारें?, Covid Vaccine Certificate Correction:-

जब हम कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत वैक्सीन लगवाते हैं, तो हमें एक सर्टिफिकेट प्राप्त होता है | यह सर्टिफिकेट इस बात का सबूत होता है कि आपका वैक्सीनेशन पूरा हो गया है | लेकिन कई बार उस सर्टिफिकेट में कुछ गलतियां हो जाती हैं जैसे नाम, जन्मतिथि, उम्र, लिंग आदि इसी तरह की और भी, जिसे हमें सही करना जरुरी होता हैं क्योकि अब यह एक दस्तावेज बन चूका है जिसका इस्तेमाल भविष्य में किया जा सकता है | खास बात आपको बता दें कि कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट में हम खुद से ही एडिटिंग करके अपनी गलत जानकारी को सही कर सकते हैं |

कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट में क्या गलतियाँ हो रही हैं:-

हालही में देखा जा रहा है कि इस सर्टिफिकेट में कुछ गलतियां निकल रही हैं, जिन्हें हमें सही करवाने की आवश्यकता होती है, वह गलतियां निम्न प्रकार की हो सकती है|

  • कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के बाद गलत नाम दर्ज होना या स्पेलिंग मिस्टेक होना,
  • पुरुष या महिला का लिंग गलत छप जाना,
  • वैक्सीन लगावाने वाले व्यक्ति की जन्म तारीख गलत छप जाना,
  • मोबाइल नंबर आदि |

कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट में क्या-2 सही कर सकते हैं:-

आप कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट (Covid Vaccine Certificate) में अपने गलत प्रिंट हुए नाम, जन्म तारीख, मोबाइल नंबर और जेंडर को खुद से चेंज कर सकते हैं | हालांकि आप सिर्फ ऐसा एक बार ही कर सकते हैं | साथ ही कोविड वैक्सीन प्रोग्राम के सर्टिफिकेट में आप अपने नाम, अपने Gender और अपनी जन्म तारीख के अलावा अन्य किसी भी जानकारियों को edit या फिर correction नहीं कर सकते हैं |

आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही अपने वैक्सीन प्रमाण पत्र में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं, जो एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है | आपकी Covid vaccine की First Dose के तुरंत बाद आपको आपका वैक्सीन प्रमाण पत्र (Vaccine Certificate) प्रदान किया जाता है, जिसे आप ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं और यदि आपको अपने टीकाकरण प्रमाण पत्र (Vaccination Certificate) में कोई गलती मिलती है और आप इसे ठीक करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी कुछ प्रक्रिया निर्धारित है |

CoWin ऐप के जरिए आप अपने सर्टिफिकेट में सुधार कर सकते हैं, इसके लिए आपको सिर्फ कुछ जरूरी जानकारियां देनी होंगी | टीकाकरण प्रमाण पत्र में आपको अपना नाम, आयु, लिंग, जन्मतिथि या फोटो आदि जैसे सभी विवरण दिए जाते हैं, साथ ही टीकाकरण का नाम, टीकाकरण स्थान, तिथि या किसके द्वारा आदि की जानकारी दी जाती है |

Covid Certificate में गलत जानकारी कैसे सुधारें?

कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट में करेक्शन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है और आप इसे घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप की सहायता से online कर सकते हैं | इन steps को फॉलो करके आप अपने कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट में सुधार कर सकते हैं| हालांकि हम फिर से आपको बता दें कि, आप यह सुधार एक ही बार कर सकते हैं, इसीलिए आपने जो जानकारी भरी है, उसे पुनःसत्यापित अवश्य कर लें:-

  • कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट में करेक्शन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट https://www.cowin.gov.in/ पर जाना होगा |
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको ऊपर की तरफ ‘REGISTER/SIGN IN’ का विकल्प दिखाई देगा, आपको उसके ऊपर क्लिक करना है |
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरने के लिए कहा जाएगा |
Covid Certificate में गलत जानकारी कैसे सुधारें
  • जब आप अपना मोबाइल नंबर इंटर करेंगे, तो आपके मोबाइल नंबर पर इस वेबसाइट की तरफ से एक OTP भेजा जाएगा, जिसे आपको दर्ज करना है |
Covid Certificate में गलत जानकारी कैसे सुधारें
  • फिर आपको Verify and Proceed पर क्लिक करना है | इसके बाद अगला पेज खुलेगा |
  • इस पेज पर आपको मोबाइल नंबर की दाईं तरफ Raise an Issue का विकल्प दिखाई देगा, आपको इसके ऊपर क्लिक करना है |
Covid Certificate में गलत जानकारी कैसे सुधारें
  • इसके बाद आपको Raise an issue page पर कई विकल्प दिखाई देंगे | आपको सम्बंधित विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, जिसमें आपकी पर्सनल जानकारी रहेंगी | उसमें से आप अपने नाम, अपने बर्थ डेट या फिर अपने जेंडर को चेंज कर सकते हैं | इसमें से आपको जो भी जानकारियों को चेंज करना है, उसे सही से भरे और फिर continue वाली बटन पर क्लिक करें |
  • इसके बाद आगे की प्रक्रिया में आप एक बार क्रॉस चेक कर लें कि, आपने जो जानकारी भरी है वह आपके हिसाब से सही है या नहीं | अगर सब कुछ सही है, तो submit वाली बटन पर क्लिक कर दें | बस इतना करने पर आपका काम हो जाता है |

कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट को वेरीफाई कैसे करें:-

  • Co-WIN टीकाकरण प्रमाणपत्र में डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित सुरक्षित QR कोड होता है | इसे इस पोर्टल में सत्यापन उपयोगिता का उपयोग करके या नीचे दी गई सेवाओं का उपयोग करके तीसरे पक्ष के सत्यापन ऐप का उपयोग करके ऑनलाइन प्रमाणित किया जा सकता है |

Option 1 – Online verification

  • सर्वप्रथम https://verify.cowin.gov.in/ पर जाएं |
  • “Scan QR” कोड पर क्लिक करें |
  • एक सूचना आपके डिवाइस के कैमरे को सक्रिय करने का संकेत देगी |
  • कैमरे को जारी किए गए प्रमाणपत्र के नीचे दाईं ओर क्यूआर कोड की ओर इंगित करें और स्कैन करें |
  • कृपया QR Code Scan करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
    • QR Code कम से कम 70% -80% स्क्रीन को कवर करना चाहिए
    • पूरा QR Code कैमरा फ्रेम का हिस्सा होना चाहिए
    • QR Code कैमरे के समानांतर होना चाहिए
    • कैमरा कम से कम 5 सेकंड के लिए स्थिर रहना चाहिए |
  • यदि कैमरा 45 सेकंड के भीतर क्यूआर कोड को पढ़ने में असमर्थ है, तो एक संदेश – “Camera is not able to read the QR code, please try again” बटन के साथ फिर से प्रयास करें प्रदर्शित किया जाएगा |
  • सफल सत्यापन पर, स्क्रीन पर निम्नलिखित विशेषताएँ प्रदर्शित होती हैं:
    • Message “Certificate Successfully Verified”
    • Name
    • Age
    • Gender
    • Certificate ID
    • Beneficiary ID
    • Vaccine Name
    • Date of Dose
    • Vaccination Status
    • Vaccination at
  • असफल सत्यापन के मामले में, यदि प्रमाणपत्र वास्तविक नहीं है, तो स्क्रीन पर “Certificate Invalid” संदेश दिखाई देगा |

For Demo Video Click Here

Option 2 – Offline verification through third-party verifier app

  • Access the Co-WIN verification service and code for set up here
  • संदर्भ के लिए code snippet प्राप्त करें और लागू करें |
  • Code snippet में प्रयुक्त Public key को Public key से बदलें available here
  • Co-WIN प्रमाणपत्रों को स्कैन करने, पढ़ने और मान्य करने के लिए अपने Apps में सत्यापन सेवा लागू करें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here