लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिम बंगाल के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची

0
641

Congress candidates list for West
Bengal in Lok Sabha Election 2019:-

कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के लिए उम्मीदवारों की ग्यारह सूचियां जारी की जा चुकी हैं | पहली सूची के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी फिर से अमेठी और उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे |

कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची में 15, दूसरी सूची में 21, तीसरी सूची में 18, चौथी सूची में 27, पांचवीं सूची में 56, छठवीं सूची में 3, सातवीं सूची में 34, आठवीं सूची में 38, नौवीं सूची में 10, दसवीं सूची में 26 और ग्यारहवीं सूची में 5 उम्मीदवारों का नाम जारी किया है |

पार्टी ने जंगीपुर (पश्चिम बंगाल) से पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी, बेहरामपुर (पश्चिम बंगाल) से पूर्व PCC प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और रायगंज (पश्चिम बंगाल) से पूर्व मंत्री प्रिया रंजन दासमुंशी की पत्नी दीपा दासमुंशी को मैदान में उतारा है | पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की भाभी सुव्रा घोष हावड़ा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकित किया गया है |

यह भी पढ़ें:-

मीता चक्रवर्ती, एक entrepreneur और एक प्रौद्योगिकी समाधान कंपनी में प्रबंध निदेशक हैं उन्हें पार्टी ने कोलकाता दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है | प्रोफेशनल कांग्रेस की सक्रिय सदस्य मीता चक्रवर्ती पहले ही कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम की राज्य समन्वयक रह चुकी हैं |

पुरुलिया से कांग्रेस ने नेपाल महतो को टिकट दी है जो पुरुलिया के बाघमुंडी से दो बार विधायक रह चुके हैं । नेपाल महतो, सोमेन मित्रा के करीबी माने जाते हैं । मित्रा के president का पद संभालने के बाद महतो को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है |

लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे, जो 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई को संपन्न होंगे | अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे | परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे | देशभर की 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 7 चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 ​​अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई 2019 को आयोजित किए जायेंगे | जिसमें लगभग 90 करोड़ मतदाता वोट देने के पात्र होंगे |

पश्चिम बंगाल कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवारों की सूची:-

Sl. No.उम्मीदवार का नामचुनाव क्षेत्रराज्य का नाम
1Priya Roy ChowdhuryCoochbeharपश्चिम बंगाल
2Mohan Lal BasumataAlipurduarsपश्चिम बंगाल
3Mani Kumar DarnalJalpaiguriपश्चिम बंगाल
4Shankar MalakarDarjeelingपश्चिम बंगाल
5Deepa DasmunshiRaiganjपश्चिम बंगाल
6Sadik SarkarBalurghatपश्चिम बंगाल
7Isha Khan ChowdhuryMaldaha Uttarपश्चिम बंगाल
8Abu Hasem Khan ChowdhuryMaldaha Dakshinपश्चिम बंगाल
9Abhijit MukherjeeJangipurपश्चिम बंगाल
10Adhir Ranjan ChowdhuryBaharampurपश्चिम बंगाल
11Abu HenaMurshidabadपश्चिम बंगाल
12Intaj Ali ShahKrishnanagarपश्चिम बंगाल
13Minati BiswasRanagaonपश्चिम बंगाल
14Sourav PrasadBangaonपश्चिम बंगाल
15Md AlamBarrackpurपश्चिम बंगाल
16Saurav SahaDum Dumपश्चिम बंगाल
17Subrota (Rashu) DuttaBarasatपश्चिम बंगाल
18Quazi Abdur RahimBasirhatपश्चिम बंगाल
19Tapan MondalJaynagarपश्चिम बंगाल
20Krittibas SardarMathurapurपश्चिम बंगाल
21Soumya Aich RoyDiamond Harbourपश्चिम बंगाल
22Mita ChakrabortyKolkata Dakshinपश्चिम बंगाल
23Suvra GhoshHowrahपश्चिम बंगाल
24Shoma Ranishree RoyUluberiaपश्चिम बंगाल
25Debabrata BiswasSreerampurपश्चिम बंगाल
26Pratul SahaHooghlyपश्चिम बंगाल
27Jyoti DasArambagपश्चिम बंगाल
28Dipak Kumar DasKanthiपश्चिम बंगाल
29Jagyeswar HembramJhargramपश्चिम बंगाल
30Sambhunath ChatterjeeMedinipurपश्चिम बंगाल
31Nepal MahatoPuruliaपश्चिम बंगाल
32Narayan Chandra KhanBishnupurपश्चिम बंगाल
33Sidhhartha MajumdarBardhaman Purbaपश्चिम बंगाल
34Ranajit MukherjeeBardhaman Durgapurपश्चिम बंगाल
35Abhijit SahaBolpurपश्चिम बंगाल
36Imam HussainBirbhumपश्चिम बंगाल