लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची

0
941

BJP candidates list for Uttar Pradesh in Lok Sabha Election 2019:-

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 16,19 एवं 20 मार्च को हुई बीजेपी केंद्रीय कोर कमेटी की बैठक मानने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,श्री राजनाथ सिंह जी, श्री अरुण जेटली एवं श्री मति सुषमा स्वराज जी की उपस्थिति में संपन्न हुयी | इस महत्त्वपूर्ण बैठक में नरेंद्र मोदी जी की वाराणसी एवं गांधीनगर से श्री अमित शाह सहित 184 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हुयी जिसकी सूचि आप नीचे दी हुयी लिस्ट में देख सकते हैं |

पार्टी ने उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है |
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी जी वाराणसी से और गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे | इस सूची में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया समेत कई प्रमुख उम्मीदवारों के नाम शामिल किया गया हैं |

वहीं सूची में भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटा गया है। उनकी जगह कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। भाजपा (BJP) ने जारी सूची में पूर्व सपा (SP) नेता और अभिनेत्री जयाप्रदा को आजम खान के खिलाफ रामपुर की सीट से प्रत्याशी बनाया है |

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी इस बार पीलीभीत के स्थान पर सुलतानपुर की सीट से चुनाव लड़ेंगी | इसके अलावा केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को एक बार फिर गाजीपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है | महेंद्र नाथ पांडेय को चंदौली, वरुण गांधी को पीलीभीत, मेनका गांधी को सुलतानपुर, इटावा से रामशंकर कठेरिया, कौशांबी से विनोद सोनकर, रामपुर से जयाप्रदा को उम्मीदवार बनाया गया है |

लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे, जो 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई को संपन्न होंगे | अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे | परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे | देशभर की 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 7 चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 ​​अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई 2019 को आयोजित किए जायेंगे | जिसमें लगभग 90 करोड़ मतदाता वोट देने के पात्र होंगे |

उत्तर प्रदेश भाजपा लोकसभा उम्मीदवारों की सूची:-

Sl. No.उम्मीदवार का नामचुनाव क्षेत्रराज्य का नाम
1राघव लखनपालसहारनपुरउत्तर प्रदेश
2प्रदीप चौधरीकैरानाउत्तर प्रदेश
3कुंवर भारतेंद्र सिंहबिजनौरउत्तर प्रदेश
4डॉ. यशवंत नगीना (SC)उत्तर प्रदेश
5कुंवर सर्वेश कुमारमुरादाबादउत्तर प्रदेश
6जया प्रदा रामपुरउत्तर प्रदेश
7परमेश्वर लाल सैनी संभलउत्तर प्रदेश
8कंवर सिंह तंवर अमरोहाउत्तर प्रदेश
9राजेंद्र अग्रवाल राय बरेलीउत्तर प्रदेश
10वी के सिंह गाजियाबादउत्तर प्रदेश
11महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगरउत्तर प्रदेश
12भोला सिंह बुलंदशहर (SC)उत्तर प्रदेश
13सतीश कुमार गौतमअलीगढ़उत्तर प्रदेश
14राजवीर सिंह बाल्मीकि (दिलेर)हाथरसउत्तर प्रदेश
15हेमा मालिनीमथुराउत्तर प्रदेश
16एसपी सिंह बघेलआगराउत्तर प्रदेश
17राज कुमार चाहरफतेहपुर सीकरीउत्तर प्रदेश
18राजवीर सिंहएटाउत्तर प्रदेश
19संघमित्रा मौर्यबदायूंउत्तर प्रदेश
20धर्मेंद्र कुमारआंवलाउत्तर प्रदेश
21संतोष कुमार गंगवारबरेलीउत्तर प्रदेश
22वरुण गांधीपीलीभीतउत्तर प्रदेश
23अरुण सागरशाहजहांपुर (SC)उत्तर प्रदेश
24अजय कुमार मिश्रालखीमपुर खीरीउत्तर प्रदेश
25रेखा वर्मा धौरहराउत्तर प्रदेश
26राजेश वर्मासीतापुरउत्तर प्रदेश
27जय प्रकाश वर्माहरदोईउत्तर प्रदेश
28अशोक रावतमिसरिखउत्तर प्रदेश
29साक्षी महाराजउन्नावउत्तर प्रदेश
30कौशल किशोरमोहनलालगंजउत्तर प्रदेश
31राजनाथ सिंहलखनऊउत्तर प्रदेश
32स्मृति इरानीअमेठीउत्तर प्रदेश
33मेनका गांधीसुलतानपुरउत्तर प्रदेश
34मुकेश राजपूतफर्रुखाबादउत्तर प्रदेश
35राम शंकर कठेरियाइटावाउत्तर प्रदेश
36सुब्रत पाठककन्नौजउत्तर प्रदेश
37सत्यदेव पचौरी कानपुरउत्तर प्रदेश
38देवेंद्र सिंह भोले अकबरपुरउत्तर प्रदेश
39भानु प्रताप वर्माजालौनउत्तर प्रदेश
40पुष्पेंद्र सिंह चंदेलहमीरपुरउत्तर प्रदेश
41साध्वी निरंजन ज्योतिफतेहपुरउत्तर प्रदेश
42विनोद सोनकरकौशांबीउत्तर प्रदेश
43रीता बहुगुणा जोशीइलाहाबादउत्तर प्रदेश
44उपेंद्र रावत बाराबंकीउत्तर प्रदेश
45लल्लू सिंहफैजाबादउत्तर प्रदेश
46अक्षयवर लाल गौड़बहराइचउत्तर प्रदेश
47बृजभूषण शरण सिंहकैसरगंजउत्तर प्रदेश
48दद्दन मिश्रश्रावस्तीउत्तर प्रदेश
49कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैयागोंडाउत्तर प्रदेश
50जगदंबिका पालडुमरियागंजउत्तर प्रदेश
51हरीश द्विवेदीबस्तीउत्तर प्रदेश
52पंकज चौधरीमहाराजगंजउत्तर प्रदेश
53विजय दुबेकुशीनगरउत्तर प्रदेश
54कमलेश पासवानबांसगांव (SC)उत्तर प्रदेश
55रवींद्र कुशवाहासलेमपुरउत्तर प्रदेश
56वीरेंद्र सिंह मस्तबलियाउत्तर प्रदेश
57मनोज सिन्हागाजीपुरउत्तर प्रदेश
58महेंद्र नाथ पांडेयचंदौलीउत्तर प्रदेश
59नरेंद्र मोदीवाराणसीउत्तर प्रदेश
60अनुप्रिया पटेल (अपना दल)मिर्जापुरउत्तर प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here