बिहार पंचायत चुनाव 2021: दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू, जानें नॉमिनेशन की आखिरी तारीख

0
775
बिहार दूसरे चरण के लिए नामांकन
बिहार दूसरे चरण के लिए नामांकन

बिहार पंचायत चुनाव 2021:- बिहार दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू

बिहार दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू- बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है | राज्य में 7 सितम्बर 2021 मंगलवार से शुरू हो गया है | दूसरे दौर के मतदान में 34 जिलों के 48 प्रखंडों में नामांकन वोटिंग होगी | निर्वाचन आयोग ने दूसरे दौर के लिए 13 सितंबर तक नामांकन चलेगा तो 18 सितंबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं |

इसके साथ ही आयोग ने कहा है कि इसी दिन चुनाव चिन्ह भी आवंटित किया जाएगा | इसके अलावा, 29 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है और इसके दो दिन बाद कॉउंटिंग होना है | आयोग सचिव मुकेश सिन्हा ने बताया कि उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से नामांकन कर सकते हैं |

बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे फेज के लिए जारी अधिसूचना के बीच राज्य के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने यहां सोमवार को कहा कि पंचायतों को मजबूत और सुदृढ़ बनाने को लेकर सरकार प्रयास कर रही है | उन्होंने कहा कि बिहार सरकार प्रत्येक पंचायत में पंचायत भवन बनाएगी |

उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि पंचायतों में RTPGS काउंटर खोला जाएगा, जिससे आमलोगों को छोटे कायरें के लिए प्रखंड मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी | इसके साथ ही पंचायती राज मंत्री चौधरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पंचायतों में पंचायत कार्यपालक सहायक की नियुक्ति होगी |

बिहार पंचायत चुनाव 2021 का शिड्यूल:- बिहार दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू

पहला चरण

सूचना का प्रकाशन 1 सितम्बर 2021
नामांकन की तिथि2 सितम्बर 2021 to 8 सितम्बर 2021
नामांकन पत्रों की जाँच11 सितम्बर 2021 तक
नाम वापसी की अंतिम तिथि13 सितम्बर 2021 तक
चुनाव चिन्ह आवंटन13 सितंबर 2021
मतदान की तिथि24 सितंबर 2021
मतगणना की तिथि26 सितंबर 2021 और 27 सितंबर 2021

दूसरा चरण

सूचना का प्रकाशन6 सितंबर 2021
नामांकन की तिथि7 सितंबर 2021 से 13 सितंबर 2021
नामांकन पत्रों की जाँच16 सितंबर 2021 तक
नाम वापसी की अंतिम तिथि18 सितंबर 2021 तक
चुनाव चिन्ह आवंटन18 सितंबर 2021
मतदान की तिथि29 सितंबर 2021
मतगणना की तिथि1 अक्टूबर 2021 और 2 अक्टूबर 2021

तीसरा चरण

सूचना का प्रकाशन15 सितंबर 2021
नामांकन की तिथि16 सितंबर 2021 से 22 सितंबर 2021 तक
नामांकन पत्रों की जाँच25 सितंबर 2021 तक
नाम वापसी की अंतिम तिथि27 सितंबर 2021 तक
चुनाव चिन्ह आवंटन27 सितंबर 2021
मतदान की तिथि8 अक्टूबर 2021
मतगणना की तिथि10 अक्टूबर 2021 और 11 अक्टूबर 2021

चौथा चरण

सूचना का प्रकाशन24 सितंबर 2021
नामांकन की तिथि25 सितंबर 2021 से 1 अक्टूबर 2021
नामांकन पत्रों की जाँच4 अक्टूबर 2021
नाम वापसी की अंतिम तिथि6 अक्टूबर 2021 तक
चुनाव चिन्ह आवंटन6 अक्टूबर 2021
मतदान की तिथि20 अक्टूबर 2021
मतगणना की तिथि22 अक्टूबर 2021 और 23 अक्टूबर 2021

पाँचवा चरण

सूचना का प्रकाशन29 सितंबर 2021
नामांकन की तिथि30 सितंबर 2021 से 6 अक्टूबर 2021
नामांकन पत्रों की जाँच9 अक्टूबर 2021 तक
नाम वापसी की अंतिम तिथि11 अक्टूबर 2021 तक
चुनाव चिन्ह आवंटन11 अक्टूबर 2021
मतदान की तिथि24 अक्टूबर 2021
मतगणना की तिथि26 अक्टूबर 2021 और 27 अक्टूबर 2021

छठा चरण

सूचना का प्रकाशन4 अक्टूबर 2021
नामांकन की तिथि5 अक्टूबर 2021 से 11 अक्टूबर 2021 तक
नामांकन पत्रों की जाँच16 अक्टूबर 2021 तक
नाम वापसी की अंतिम तिथि18 अक्टूबर 2021 तक
चुनाव चिन्ह आवंटन18 अक्टूबर 2021
मतदान की तिथि3 नवंबर 2021
मतगणना की तिथि13 नवंबर 2021 और 14 नवंबर 2021

सातवाँ चरण

सूचना का प्रकाशन18 अक्टूबर 2021
नामांकन की तिथि19 अक्टूबर 2021 से 25 अक्टूबर 2021 तक
नामांकन पत्रों की जाँच28 अक्टूबर 2021 तक
नाम वापसी की अंतिम तिथि30 अक्टूबर 2021 तक
चुनाव चिन्ह आवंटन30 अक्टूबर 2021
मतदान की तिथि15 नवंबर 2021
मतगणना की तिथि17 नवंबर 2021 और 18 नवंबर 2021

आठवाँ चरण

सूचना का प्रकाशन20 अक्टूबर 2021
नामांकन की तिथि21 अक्टूबर 2021 से 27 अक्टूबर 2021 तक
नामांकन पत्रों की जाँच30 अक्टूबर 2021 तक
नाम वापसी की अंतिम तिथि1 नवंबर 2021 तक
चुनाव चिन्ह आवंटन1 नवंबर 2021
मतदान की तिथि24 नवंबर 2021
मतगणना की तिथि26 नवंबर 2021 और 27 नवंबर 2021

नौवाँ चरण

सूचना का प्रकाशन22 अक्टूबर 2021
नामांकन की तिथि23 अक्टूबर 2021 से 29 अक्टूबर 2021 तक
नामांकन पत्रों की जाँच1 नवंबर 2021 तक
नाम वापसी की अंतिम तिथि3 नवंबर 2021 तक
चुनाव चिन्ह आवंटन3 नवंबर 2021
मतदान की तिथि29 नवंबर 2021
मतगणना की तिथि1 दिसंबर 2021 और 2 दिसंबर 2021

दसवाँ चरण

सूचना का प्रकाशन25 अक्टूबर 2021
नामांकन की तिथि26 अक्टूबर 2021 से 1 नवंबर 2021 तक
नामांकन पत्रों की जाँच5 नवंबर 2021 तक
नाम वापसी की अंतिम तिथि8 नवंबर 2021 तक
चुनाव चिन्ह आवंटन8 नवंबर 2021
मतदान की तिथि8 दिसंबर 2021
मतगणना की तिथि10 दिसंबर 2021 और 11 दिसंबर 2021

ग्यारहवां चरण

सूचना का प्रकाशन17 नवंबर 2021
नामांकन की तिथि18 नवंबर 2021 से 24 नवंबर 2021 तक
नामांकन पत्रों की जाँच27 नवंबर 2021 तक
नाम वापसी की अंतिम तिथि29 नवंबर 2021 तक
चुनाव चिन्ह आवंटन29 नवंबर 2021
मतदान की तिथि12 दिसंबर 2021
मतगणना की तिथि14 दिसंबर 2021 और 15 दिसंबर 2021

नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेज:-

  • नाम निर्देश पत्र यानी फॉर्म 06
  • पंचायती राज अधिनियम की जानकारी संबंधी शपथ पत्र
  • मतदाता सूची में नाम अंकित होने संबंधी शपथ पत्र
  • आपराधिक मामलों की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता व संपत्ति का ब्योरा
  • अभ्यर्थी का बायोडाटा
  • नाजिर रशीद
  • मूल जाति प्रमाण पत्र
  • अभ्यर्थी का दो फोटो |

पंचायत चुनाव में संपत्ति का गलत ब्योरा देने वालों पर कार्रवाई होगी | खासकर वैसे लोग जो अपने शपथ पत्र में सपंत्ति के बारे में गलत जानकारी देंगे | सरकार ऐसे लोगों पर लोक प्रहरी के माध्यम से कार्रवाई करेगी | जो भी इस बार चुनाव में नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे, उन्हें संपत्ति की घोषणा करनी होगी | अगर गलत संपत्ति की घोषणा की तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी | गलत संपत्ति की घोषणा करने पर सरकार नियम 18 (5) के तहत कार्रवाई करेगी | ऐसे पंचायत प्रतिनिधियों की बर्खास्तगी भी होगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here