बिहार किसान पंजीकरण 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

0
1306
बिहार किसान पंजीकरण 2021

बिहार किसान पंजीकरण 2021:-

बिहार सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं का लाभ बिहार के किसानों तक पहुंचाने के लिए बिहार किसान पंजीकरण करवाना अनिवार्य है | कृषि विभाग द्वारा DBT Agriculture Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार किसान पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है |

इस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद किसानों को कृषि से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा | इस पोर्टल के माध्यम से डीबीटी माध्यम से मिलने वाली धनराशि भी सीधे किसान के बैंक अकाउंट में पहुंचेगी | DBT Agriculture Portal पर रजिस्ट्रेशन करवाने की अभी कोई भी सीमा निर्धारित नहीं की गई है |

Bihar Kisan Registration करवाने के लिए अब किसानों को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी | वह घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे | यदि किसान खुद रजिस्ट्रेशन ना कर सके तो वह नजदीकी जन सेवा केंद्र, लोक सेवा केंद्र या फिर सहज केंद्र से भी पंजीकरण करवा सकते हैं |इसके अलावा पंजीकृत किसानों को कई और लाभ भी प्रदान किए जाएंगे |

पंजीकृत किसान को प्रदान की जाने वाली योजनाओ की सूची:-

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
  • जल जीवन हरियाली
  • प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना
  • डीजल अनुदान योजना
  • कृषि यांत्रिकरण योजना
  • जैविक खेती अनुदान योजना
  • बीज अनुदान योजना
  • कृषि इनपुट अनुदान योजना
  • कृषि इनपुट रबी योजना |

बिहार किसान पंजीकरण के अंतर्गत आने वाले जिलों के नाम:-

  • औरंगाबाद
  • भागलपुर
  • बक्सर
  • गया
  • जहानाबाद
  • मुजफ्फरपुर
  • पटना
  • वेस्ट चंपारण
  • वैशाली
  • समस्तीपुर आदि |

बिहार किसान योजना सांख्यिकी:-

प्रधानमंत्री किसान योजना और राज्य में चल रही अन्य योजनाओं के आवेदन की स्थिति के साथ-साथ (8 जून 2021 तक) वर्तमान आंकड़ों की जांच कर सकते हैं | हमने इसकी सूची नीचे दी हुई है :

विवरणसांख्यिकी (पंजीकृत किसानों की संख्या)स्थिति
पंजीकृत किसान1,67,56,016खुली है
कृषि इनपुट अनुदान योजना (2020-21)15,85,948खुली है
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना1,19,00,520खुली है
गोदाम निर्माण आवेदन4,428बंद है
बीज अनुदान आवेदन14,08,855खुली है
डीजल अनुदान खरीफ11,64,938बंद है
कृषि यंत्रीकरण योजना2,39,438खुली है
डीजल अनुदान रबी22,92,535बंद है
जल-जीवन हरियाली40,635बंद है
कृषि इनपुट अनुदान रबी अप्रैल (19-20)8,96,192बंद है
कृषि इनपुट अनुदान23,52,575बंद है
कृषि इनपुट रबी (19-20)13,23,893बंद है

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2021 के दस्तावेज़ (पात्रता):-

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • राज्य में 2 हेक्टेयर तक खेती योग्य भूमि वाले सभी परिवार इस योजना के पात्र होंगे |
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन केवल बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रस्तुत किए जा सकते हैं |
  • आवेदन जमा करने से पहले, आवेदकों को सभी आवश्यक विवरण रखना चाहिए |
  • आवेदन पत्र में केवल प्रामाणिक विवरण प्रस्तुत करना होगा अन्यथा आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं |
  • आधार कार्ड
  • किसान का बैंक खाता विवरण
  • बैंक अकॉउंट नंबर
  • IFSC कोड
  • मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
  • पासपोर्ट साइज फोटो |

बिहार किसान पंजीकरण कैसे करे:-

  • सबसे पहले आवदेक को कृषि विभाग की Official Website पर जाना होगा |
  • Official Website पर जाने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर Homepage खुल जायेगा |
  • इस Homepage पर आपको पंजीकरण/Registration का ऑप्शन दिखाई देगा | आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा | इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने तीन विकल्प दिखाई देंगे |
  • इसमें से आपको रजिस्टर करने के विकल्प पर क्लिक करने होगा | यदि आप दूसरे या तीसरे विकल्प पर क्लिक करते है तो आपको अपनी उंगलियों और आँखों के परितारिका को स्केन करना होगा | इस वजह से आपको पहला विकल्प चुनना होगा |
  • जैसे आप बायोमेट्रिक के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर फ्रंट पेज खुल जायेगा फिर आपको इस पेज पर अपना आधार नंबर और नाम भरना होगा और नाम आधार कार्ड के हिसाब से होना चाहिए |
बिहार किसान पंजीकरण 2021
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन
  • ये दोनों  जानकारी भरने के बाद आपको Authentication के विकल्प पर क्लिक करना होगा | जैसे आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा इसे भरने के बाद आपको Valid OTP पर क्लिक करना होगा |
Bihar Farmers Online Registration बिहार किसान पंजीकरण 2021
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा |
  • इस पेज पर आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे जिसमे से आपको पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा |
Bihar Farmers Online Registration Form
  • इस फॉर्म में आपसे पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, पता ,मोबाइल नंबर ,आधार नंबर आदि भरनी होगी | इसके पश्चात् आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा |आपका पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |फिर आप पंजीकरण नंबर नोट पर ले और भविष्य के लिए सुरक्षित कर ले |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here