बिहार कोरोना तत्काल सहायता Mobile App कैसे Download करें?

0
1814
बिहार कोरोना तत्काल सहायता Mobile App
Download बिहार कोरोना तत्काल सहायता Mobile App

बिहार कोरोना तत्काल सहायता Mobile App :-

बिहार कोरोना तत्काल सहायता Mobile App– बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बिहार कोरोना तत्काल सहायता योजना Mobile App (Bihar Corona Tatkal Sahayata Mobile App) शुरू कर दिया गया है | अब सभी Android फ़ोन उपभोक्ता बिहार कोरोना तत्काल सहायता Mobile App को google play store से डाउनलोड कर सकते हैं | इस App को install करने पर, लोग राष्ट्रव्यापी कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं |

नितीश सरकार 1,000 रूपये की वित्तीय सहायता राशि को सीधे DBT मोड के माध्यम से बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाएगा और इसका उपयोग COVID-19 प्रसार को रोकने के लिए किया जा सकता है | बिहार के सभी निवासी जो कोरोनावायरस कर्फ्यू के कारण दूसरे राज्यों में फंसे हैं, वे भी 1,000 की सहायता राशि के लिए पंजीकरण करा सकते हैं |

बिहार कोरोना तत्काल सहयाता मोबाइल ऐप मूल रूप से उन निर्माण श्रमिकों और जरूरतमंद व्यक्तियों को लाभान्वित करेगा जो राज्य के बाहर फंस गए हैं और COVID-19 लॉकडाउन के कारण अपने घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं | प्रत्येक जरूरतमंद बिहारी परिवार (बिहार से बाहर रहने वाले) को CM राहत कोष से प्रति परिवार 1,000 रुपये की सहायता मिलेगी |

बिहार कोरोना तत्काल सहायता Mobile App की download प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले आपको बिहार आपदा प्रबंधन की वेबसाइट aapda.bih.nic.in पर जाना होगा |
  • Homepage पर “बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल ऍप” पर क्लिक करना है जैसा नीचे इमेज में दिखाया गया है |
बिहार कोरोना तत्काल सहायता Mobile App

ऊपर दिये लिंक पर क्लिक करने के बाद App डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी | जिसको आपको install कर लेना है |

बिहार कोरोना तत्काल सहायता Mobile App के लिए पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • App डाउनलोड करने पर, अपने Android Smartphone पर इस App को चलाने के लिए install बटन पर क्लिक करें |
  • Installation पूरा होने के बाद, सबसे पहले इस App पर पूछी गई परमिशन दें |
  • जिसके बाद कुछ इस तरह का लाभार्थी रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपको दिखाई देगा |
बिहार कोरोना तत्काल सहायता Mobile App
  • यहाँ पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे की ‘ग्रह जिला का नाम’, ‘ग्रह प्रखण्ड का नाम’, ‘ग्रह पंचायत का नाम’ डाल कर “आधार नंबर“, “पिता / पति का नाम“, “लाभार्थी का नाम (आधार कार्ड के अनुसार)” डाल कर आगे बढ़ना है और अपना पंजीकरण पूरा कर लेना है |

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान 1 लाख 80 हजार से अधिक प्रवासी बिहार आए हैं | जिनका आना अभी भी जारी है ऐसे में लोगों के खाने रहने की व्यवस्था बहुत जरूरी है और उन्हे कोरोना रोकथाम के नियमों का पालन करवाना भी एक बड़ी चुनौती है |

बिहार कोरोना तत्काल सहायता के लिए पात्रता:-

  • योजना का लाभ केवल वही लोग उठा सकते हैं जो लॉकडाउन के चलते किसी अन्य राज्य में फसे हुए हैं।
  • वे लोग जो राज्य के स्थायी निवासी हैं।
  • राज्य के किसी भी बैंक में खाता होना अनिवार्य है
  • दस्तावेज सूची: (1) आधार कार्ड (2) एक फोटो जो आधार कार्ड से मिलता हो |

बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल ऐप पर आवेदन संबंधित जरूरी बातें:-

  • लाभार्थी के फोटो या सेल्फी का मिलान आधार कार्ड के डेटाबेस के फोटो से किया जायेगा मतलब आधार की फोटो उससे मिलनी चाहिए |
  • एक आधार नंबर पर केवल एक हीं रजिस्ट्रशन मान्य होगा |
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को तत्काल सहायता मोबाइल ऍप में डालना होगा |
  • मुख्यमंत्री तत्काल सहायता योजना में दी जाने वाली राशि केवल बैंक खाते में ही भेजी जाएगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here