Art Integrated Learning (कला समेकित शिक्षा)

0
11138
Art Integrated Learning
Art Integrated Learning

Art Integrated Learning (कला समेकित शिक्षा)

कला समेकित शिक्षा अनुभवात्मक अधिगम का एक शैक्षणिक तरीका है | कला समेकित की अवधारणा से तात्पर्य अन्य विसयो के साथ एकीकरण करने से है| कला का अन्य विषयो के साथ एकीकरण का तात्पर्य है की विभिन्न प्रकार की कलए जैसे दृश्य कला, प्रदर्शन कला और साहित्य कला, शिक्षण अधिगम / सीखने सिखाने की प्रक्रियाओं का एक अभिन्न अंग बनकर शिक्षण को रोचक और मजेदार बनाती है |

विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम की विषय- वस्तु को सीखने- सिखाने के लिए कला के साथ जोड़ देना ही कला समेकित शिक्षा है। कला के माध्यम से विभिन्न विषयों की अमूर्त अवधारणाओं को बहुत ही सरल और आसान तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है।

इस प्रकार की शिक्षा अध्यापकों और बच्चों दोनों के लिए लाभप्रद है। इससे अध्यापकों की कक्षा बाल केंद्रित एवं आनंददायक बन जाएगी तथा विद्यार्थियों के लिए रुचिकर। कला समेकित शिक्षा में कला को पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा बनाते हुए काम किया जाता है।

इससे बच्चों के कई तरह के कौशल और क्षमताओं का विकास होता है। इसमें कला को केंद्र बिंदु में रखकर गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और उनकी अमूर्त अवधारणाओं के बीच एक संबंध स्थापित किया जाता है।

कला समेकित शिक्षा को विभिन्न विषयों से जोड़कर उनकी विषय वस्तु को प्रभावी ढंग से सिखाया जा सकता है। इस तरीके से सीखना समग्र,आनंददायक और अनुभवात्मक हो जाता है।

कला अभिव्यक्ति के लिए एक भाषा प्रदान करती है। यह अभिव्यक्ति कला के दृश्य रूप जैसे (पेंटिंग, फोटोग्राफी, मूर्तिकला ) यह प्रदर्शन रूप (नृत्य, संगीत, रंगमंच तथा जादू के प्रदर्शन) में हो सकती है।

अगर पाठ्यक्रम में कला का समावेश हो तो इससे विशेष रूप से अमूर्त अवधारणाओं को स्पष्ट करने में मदद मिलती है | कला समेकित पाठ्यक्रम में विभिन्न विषयो की विषय वस्तु को तार्किक, विद्यार्थी केंद्रित और अर्थपूर्ण तरीको से जोड़ने के साधन प्रदान करता है |

कला को केंद्र विन्दु में रखकर गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान भाषाओं और उनकी अमूर्त अवधारणाओं के बीच एक सम्बन्ध स्थापित किया जा सकता है | उसे आपस में जोड़कर विषय वस्तु को प्रभावी ढंग से सीखाया जा सकता है |

इस तरीके से सीखना समग्र, आनंददायक और अनुभवात्मक बन जाता है | कला समेकित शिक्षा से सिखने सिखाने के तरीको को सरल ो प्रभावी बनाया जा सकता है | कला का सतत एवं व्यापक मूल्यांकन कौशल और उपकरणो रूप में उपयोग कर सकते हैं|

शिक्षार्थी कई बार अपने विचारो को मौखिक रूप में बया नहीं सकते अगर उस समय उनको अपने मनोभावों को प्रकट करने के लिए कला का साहरा देकर सिखने सिखाने की प्रक्रियाओं को बेहतर बनाया जा सकता है | नई शिक्षा नीति 2019 में इस कला समेकित शिक्षण द्वारा शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने के लिए ध्यान दिया गया है |

भाषा में कला समेकित शिक्षा:-

प्राथमिक कक्षाओं में भाषा -शिक्षण के मुख्य उद्देश्य में भाषाई- कुशलता( सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) के साथ-साथ कल्पनाशीलता, संवेदनशीलता आदि का भी विकास होता है। कला समेकित शिक्षा इन कुशलताओं व क्षमताओं में वृद्धि का सशक्त माध्यम है।

इसके लिए छात्रों को अनेक प्रकार की गतिविधियां करवाई जा सकती है; जैसा कि-

  • कहानियाँ व कविताएं सुनाना एवं लिखवाना।
  • बातचीत के अवसर उपलब्ध करवाना।
  • चित्रों को देखकर चित्रों पर आधारित कविता, कहानी लेख एवं निबंध की रचना करवाई जा सकती है।

गणित और कला समेकित शिक्षा :-

गणित में गिनती, माप और आकार प्रमुख होता है। कला- शिक्षा बच्चों को सम, असम आकारों को पहचानने,द्विआयामी , त्रिआयामी आकृतियाँ बनाने में मदद करती है जिससे बच्चे लंबाई, चौड़ाई, ऊँचाई, क्षेत्रफल आदि का अनुभव प्राप्त करते हैं|

पर्यावरण अध्ययन और समेकित शिक्षा :-

हमारे चारों ओर का वातावरण हमारी संवेदनाओं को प्रभावित करता है। कला शिक्षा के माध्यम से हम पर्यावरण को समझ कर अभिव्यक्त कर सकते हैं। इससे हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखने की सीख मिलती है।

भूगोल एवं पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण में क्षेत्रीय कला और हस्तशिल्प की महत्वपूर्ण भूमिका है; जैसे स्थानीय कच्चे माल की उपलब्धता पर जानकारी, स्थानीय हस्त-शिल्प परंपराओं का उदय और विकास की जानकारी। स्थानीय शिल्पकार व उनके द्वारा निर्मित वस्तुओं से स्कूल के संग्रहालय को विकसित करना।

इस प्रकार कला समेकित पाठ्यक्रम विभिन्न विषयों की विषय वस्तु को तार्किक, विद्यार्थी केंद्रित और अर्थपूर्ण तरीकों से जोड़ने के साधन प्रदान कर सकता है।

Art Integrated Learning (कला समेकित शिक्षा) क्या है ?

शब्दकोश में एकीकरण या समेकन का अर्थ है, ‘संपूर्ण इकाई बनाने के लिए भागों को मिश्रित करने या जोड़ने का कार्य’। इस प्रकार, कला एकीकरण का अर्थ है। विभिन्न पाठ्यक्रम क्षेत्रों के सीखने-सिखाने के साथ ‘कला का संयोजन’ करना।

भाषा, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान और गणित जैसे विषयों को कला के साथ परस्पर संबंधित करने के लिए तैयार किया जा सकता है। कई बार, कला बहुत सरलता से विज्ञान की अवधारणाओं को स्पष्‍ट कर सकती है।

इस प्रकार, विषयों की अमूर्त अवधारणाओं को विभिन्न कला रूपों का उपयोग करके समझने में आसान और मूर्त रूप दिया जा सकता है। सीखने के इस तरीके से विषय के बारे में ज्ञान और समझ को बढ़ाने में मदद मिलती है और यह कला का मूल्यांकन करने को भी बढ़ावा देता है।

इसे ही समग्र या संपूर्ण शिक्षण कहा जाता है। कला अभिव्यक्ति के लिए एक भाषा प्रदान करती है। यह अभिव्यक्ति कला के दृश्य (विजअल) या प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) रूप में हो सकती है।

दृश्‍य कलाओ (विजुअल आर्ट्स) और प्रदर्शन कलाओ (परफार्मिंग आर्ट्स) से क्या तात्‍पर्य है?

वह कला रूप जिसे मख्यु रूप से देखा या सराहा जाता है, जैसे कि पेंटिंग, फोटोग्राफी, प्रिंट-मेकिंग, स्टेज-आर्ट, क्ले-मॉडलिंग, मूर्तिकला, एप्लाइड आर्ट
व क्राफ्ट (अनप्रयुक्त- कला और शिल्प)को दृश्य (विजुअल) कला कहा जाता है। जबकि प्रदर्शन कलाओ में संचालन और मौखिक कौशल, चेहरे के भाव और शरीर
की गति व लय का उपयोग करके प्रस्तुत की गई कलात्मक अभिव्यक्तियाँ शामिल होती हैं। इनमें नतृ्य, संगीत (गायन औरवाद्य), रंगमच, कठपतुली, मूकाभिनय,कहानी वाचन, मार्शलआर्ट, जादू का प्रदर्शन, सिनेमा आदि शामिल हैं।

कला शिक्षा और कला समेकित शिक्षा में क्या अंतर है?

कला शिक्षा वह प्रक्रिया है जो संवेदी भावों को प्रोत्साहित करती है। यह उन अभिव्यक्तियों के सजनृ हेतुविचारों और सामग्रियों के साथ काम करने का एक मच प्रदान करती है, जिन्‍हें केवल शब्दों द्वारा व्यक्त नहीं किया जा सकता। यह गैर-मौखिक अभिव्यक्ति को बाहर आने के लिए प्रोत्साहित करती है, चाहे वह गीत के रूप में हो या फिर पेंटिंग या प्रदर्शन के रूप में। कला समेकित शिक्षा में, हम कला को पाठ्यक्रम का मख्यु हिस्सा बनाते हुए काम करते हैं। विभिन्न कला रूपों का उपयोग करके विषय की अमूर्त अवधारणाओं का पता लगाया जा सकता है। कला समेकित कक्षाएँ सीखने के ऐसे अनभु व प्रदान कर सकती हैं जिससे सीखने वाले का मन, हृदय और शरीर उससे जुड़ जाता है। इस तरह कलाएँ बच्चों को कई तरह के कौशल और क्षमताओं का उपयोग करने में सक्षम बनाती हैं।

यह भी पढ़े:-

अधिक जानकारी प्राप्त करने कि लिए आवेदक हमारी वेबसाइट http://enterhindi.com/की मदद ले सकते है |

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे |

अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here