Top 10 Highest Paid Players in IPL Mega Auction 2022

1
633
Highest Paid Players in IPL

IPL 2022 के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी:- Highest Paid Players in IPL Mega Auction 2022

आईपीएल (IPL) मतलब पूरा मसाला | जिसमें क्रिकेट के साथ कॉकटेल देखने को मिलता है दौलत और शोहरत का | रातों रात किसी भी खिलाड़ी को करोड़पति बनाने वाली लीग का नाम है आईपीएल | और, इसके 15वें सीजन के लिए हो रहे ऑक्शन में भी कुछ अलग नहीं दिखा |

खिलाड़ियों पर पैसा बेशुमार बरसा | कोई ऑक्शन में बिका सबसे महंगा विकेटकीपर बना तो कोई सबसे महंगा गेंदबाज |

अब सवाल है कि आईपीएल 2022 के ऑक्शन (Highest Paid Players in IPL Mega Auction 2022) में 10 सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी कौन रहे? तो आपको बता दें कि इस लिस्ट को इस बार के ऑक्शन में लीड किया है बिहार और यूपी के क्रिकेटर ने|

IPL 2022 के ऑक्शन में कई टीमों ने तो वो किया, जो खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पहले के ऑक्शन में उन्होंने किया ही नहीं था | जैसे बिहार के पटना से आने वाले झारखंड के क्रिकेटर को खुद से जोड़े रखने के लिए मुंबई इंडियंस ने पहली बार 10 करोड़ का फीगर पार किया |

वहीं यूपी के आगरा के रहने वाले और राजस्थान के लिए क्रिकेट खेलकर बड़े होने वाले दीपक चाहर जैसे मैच विनर को अपने साथ बनाए रखने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने भी खजाना खोला | CSK ने भी मुंबई की तरह कभी 10 करोड़ से महंगा खिलाड़ी नहीं खरीदा था |

Top 10 Highest Paid Players in IPL Mega Auction 2022
IPL Mega auction 2022 Players list in hindi

IPL 2022 में शामिल टीमें:-

  • Punjab Kings
  • Sunrisers Hyderabad
  • Rajasthan Royals
  • Royal Challengers Bangalore
  • Chennai Super Kings
  • Kolkata Knight Riders
  • Mumbai Indians
  • Delhi Capitals
  • Gujarat Titans
  • Lucknow Super Giants

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में बिके 10 सबसे महंगे खिलाड़ी:-

  1. इशान किशन – मुंबई इंडियंस ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए 15.25 करोड़ खर्च किए |
  2. दीपक चाहर – चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को खरीदने के लिए खजाना खोला और 14 करोड़ रुपये लुटाए |
  3. श्रेयस अय्यर – अय्यर मार्की प्लेयर में बिके सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, इन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा |
  4. निकोलस पूरन – वेस्ट इंडीज के व्हाइट बॉल उपकप्तान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा |
  5. शार्दुल ठाकुर – भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये में खुद से जोड़ा |
  6. वानिंदु हसारंगा – श्रीलंका के इस स्पिन ऑलराउंडर को रॉयल चैलेंजर्स ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा |
  7. हर्षल पटेल – पिछले सीजन के पर्पल कैैप विनर हर्षल पटेल को RCB ने खुद से जोड़े रखने के लिए 10.75 करोड़ रुपये खर्च किए |
  8. लॉकी फर्ग्यूसन – न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा |
  9. प्रसिद्ध कृष्णा – भारतीय टीम के उभरते तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ रुपये का दांव लगाया है |
  10. कैगिसो रबाडा – साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज को पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा |

इस बार कुछ खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिले | इनमें सुरेश रैना, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, एरोन फिच और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल शामिल हैं | इतना ही नहीं भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को इस बार किसी ने नहीं लिया | वो अनसोल्ड रहे |

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी:-

  • क्रिस मॉरिस – 16.25 करोड़ 
  • युवराज सिंह – 16 करोड़ 
  • ईशान किशन – 15.25 करोड़ 
  • पैट कमिंस  15.5 करोड़ 
  • काइल जैमीसन – 15 करोड़ 
  • बेन स्टोक्स – 14.5 करोड़

Frequently asked Questions (FAQs):-

आईपीएल में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन बिका 2022?

ईशान किशन आईपीएल 2022 की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर रहे | विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मुंबई इंडियंस (MI) ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा |

मेगा ऑक्शन 2022 कब हुआ?

IPL Mega auction 2022 12 और 13 फरवरी को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था | इस ऑक्शन में सभी 10 टीमें 590 खिलाडियों पर बोली लगाएंगी |

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here