Nishtha FLN Training Module 6: NISHTHA FLN_बुनियादी भाषा एवं साक्षरता

0
1754
Nishtha FLN Training Module 6
Nishtha FLN Training Module 6
Description : प्रशिक्षण 4 लिंक:  https://diksha.gov.in/explore-course/course/do_31342073634572697611754
भाषा और साक्षरता पर आधारित यह कोर्स शिक्षार्थियों/शिक्षकों को इस आधारभूत प्रश्न के पहलुओं से अवगत कराएगा कि बच्चे पढ़ना और लिखना कैसे सीखते हैं और सामाजिक एवं शैक्षणिक संदर्भों में अपने भाषा कौशल का विकास कैसे करते हैं।

Course Modules:

  • कोर्स का सिंहावलोकन
  • भाषा और साक्षरता का परिचय
  • बहुभाषिकता
  • भाषा एवं साक्षरता कौशल की समझ
  • भाषा अधिगम : प्रारंभिक साक्षरता पर एक परिप्रेक्ष्य
  • भाषा और साक्षरता
  • पढ़ना
  • लिखना
  • बाल साहित्य
  • बुनियादी स्तर पर भाषा सीखने-सिखाने की प्रक्रिया – उदाहरण
  • बच्चों द्वारा पढ़ने और लिखने के प्रयास
  • सारांश
  • पोर्टफोलियो गति‍विधि
  • अतिरिक्त संसाधन
  • आकलन
  • कोर्स समापन

इन्हें भी पढ़ें :

Nishtha FLN Training Module 6: NISHTHA FLN_बुनियादी भाषा एवं साक्षरता प्रश्नोत्तरी :

प्रश्न क्रमांक 1:

संयुक्त रूप से पढ़ना क्या है ?
  1. जब शिक्षक द्वारा कोई सहायता नहीं दी जाती है
  2. जब शिक्षक द्वारा सर्वाधिक सहायता दी जाती है
  3. द्रुत गति से पढ़ना
  4. धीमी गति से पढ़ना

उत्तर 1:  जब शिक्षक द्वारा सर्वाधिक सहायता दी जाती है संचार कौशल |

प्रश्न क्रमांक 2:

मातृभाषा बच्चों को बनने में मदद करती है
  1. बुद्धिमान
  2. आलसी/मंद-मति
  3. अलग सोच या विचार रखने में सक्षम
  4. अंजान

उत्तर 2:  जब शिक्षक द्वारा सर्वाधिक सहायता दी जाती है संचार कौशल |

प्रश्न क्रमांक 3:

दिलचस्प घटना यह है कि भाषाएं ………… तरीके से सीखी जाती हैं
  1. एक समान
  2. उबाऊ
  3. उत्पादक
  4. गंभीर

उत्तर 3:  एक समान

प्रश्न क्रमांक 4:

स्वतन्त्र रूप से पढ़ना क्या है ?
  1. मित्र/साथी/सहपाठी द्वारा की गई न्यूनतम सहायता
  2. शिक्षक द्वारा दिए गए अधिकांश निर्देश
  3. शिक्षक द्वारा प्रदान की जाने वाली न्यूनतम सहायता
  4. शिक्षक द्वारा प्रदान की जाने वाली अधिकतम सहायता

उत्तर 4: शिक्षक द्वारा प्रदान की जाने वाली न्यूनतम सहायता

प्रश्न क्रमांक 5:

एक शिक्षक को भाषा कक्षा में बच्चों को ………….. के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करना चाहिए|

  1. खेलने
  2. जोर से पढ़ने
  3. आत्म-अभिव्यक्ति
  4. लिखने

उत्तर 5: आत्म-अभिव्यक्ति|

प्रश्न क्रमांक 6:

बाल पत्रिकाएं बच्चों के लिए संभावनाओं की एक अच्छी स्रोत हैं|

  1. अर्थ ग्रहण करना सीखने के लिए|
  2. उन्हें प्रिंट-समृद्ध वातावरण प्रदान करने के लिए|
  3. पढ़ना सीखने के लिए|
  4. मस्ती करने के लिए|

उत्तर 6: उन्हें प्रिंट-समृद्ध वातावरण प्रदान करने के लिए|

प्रश्न क्रमांक 7:

पढ़ने और लिखने की गतिविधियां |
  1. अलग होती हैं
  2. परस्पर समानांतर होती हैं
  3. परस्पर सम्बंधित नहीं होती हैं
  4. कक्षा के अन्दर ही होती हैं

उत्तर 7: परस्पर समानांतर होती हैं |

प्रश्न क्रमांक 8:

साक्षरता है|
  1. भाषा सीखने की एक आसान प्रक्रिया |
  2. स्कूल में दी जाने वाली एक सामान्य प्रक्रिया|
  3. एक जटिल विकास प्रक्रिया|
  4. बहुत कठिन प्रक्रिया |

उत्तर 8: एक जटिल विकास प्रक्रिया |

प्रश्न क्रमांक 9:

भाषा-कक्षा की प्राथमिकता क्या है ?
  1. कक्षा को सुन्दर बनाना
  2. त्रुटि-मुक्त लेखन सिखाना
  3. पाठ का अर्थ निकालना सिखाना
  4. बच्चों के लिए प्रिंट-समृद्ध वातावरण बनाना

उत्तर 9: बच्चों के लिए प्रिंट-समृद्ध वातावरण बनाना

प्रश्न क्रमांक 10:

 कहानी,कविता, तुकबंदी आदि साहित्यिक विधाएं एक शिक्षक को बच्चों को ……………. संलग्न करने में मदद करती हैं|
  1. गतिविधियों में |
  2. कक्षा में |
  3. मूल्यांकन में |
  4. सार्थक और प्रसंगोचित तरीके से |

उत्तर 10: सार्थक और प्रसंगोचित तरीके से |

प्रश्न क्रमांक 11:

पढ़ना अनिवार्य रूप से …………. की एक प्रक्रिया है
  1. अर्थ-निर्माण
  2. उच्चारण
  3. आवाज के उतार-चढ़ाव
  4. अर्थ-ग्रहण

उत्तर 11: अर्थ-निर्माण

प्रश्न क्रमांक 12:

एकाधिक भाषाओं का ज्ञान रखने वाले/बहुभाषी बच्चे होते हैं –
  1. शांत
  2. रचनात्मक और गंभीर विचारक
  3. गंभीर विचारक
  4. साहसिक

उत्तर 12: रचनात्मक और गंभीर विचारक |

प्रश्न क्रमांक 13:

भाषा-कक्षा में शिक्षक पिक्चर टॉक अर्थात चित्रों के माध्यम से पाठ आधारित चर्चा का प्रयास करता है क्योंकि
  1. यह बच्चों को व्यस्त रखने के लिए एक अच्छी गतिविधि है
  2. यह विभिन्न वस्तुओं की पहचान में मदद करता है
  3. यह परम्परागत पाठ को पढ़ने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है
  4. बच्चों के लिए चित्रों के बारे में सीखने की एक अच्छी मनोरंजक गतिविधि है

उत्तर 13: यह परम्परागत पाठ को पढ़ने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है

प्रश्न क्रमांक 14:

 लिखने की प्रक्रिया पढ़ने के समानांतर होती है क्योंकि
  1. दोनों अंतर्संबंधित हैं
  2. दोनों अलग हैं
  3. उबाऊ होती है
  4. इन्हें अलग-अलग करके नहीं देखा जा सकता है

उत्तर 14: दोनों अंतर्संबंधित हैं

प्रश्न क्रमांक 15:

बच्चों के लिए प्रिंट-समृद्ध वातावरण अनिवार्य है क्योंकि –
  1. कक्षा में चर्चा करने में सहजता होती है
  2. यह समझ के साथ पढ़ने के लिए प्रेरित करता है
  3. इससे कक्षा आकर्षक और रंगीन बन जाती है
  4. बातचीत करने में सहजता होती है

उत्तर 15: यह समझ के साथ पढ़ने के लिए प्रेरित करता है

प्रश्न क्रमांक 16:

 एक शिक्षक को बच्चों को पाठ से जोड़ने के लिए चाहिए कि वो
  1. बच्चों को मौन पठन के लिए कहें
  2. कक्षा में पाठ को जोर से पढ़ें
  3. उनके दैनिक जीवन से सम्बंधित परिचित सन्दर्भों पर बात करें
  4. बच्चों के साथ पाठ को जोर से पढ़ें

उत्तर 16: उनके दैनिक जीवन से सम्बंधित परिचित सन्दर्भों पर बात करें

प्रश्न क्रमांक 17:

 साइलेंट पीरियड/मूक अवधि क्या है ?
  1. कुछ भी आत्मसात न करने की (नो-इन-टेक) की अवधि
  2. कुछ भी नहीं सीखने (नो लर्निंग) की अवधि
  3. स्वयं से बातचीत करते हुए सीखने की अवधि
  4. मौन रहने की अवधि

उत्तर 17: स्वयं से बातचीत करते हुए सीखने की अवधि

प्रश्न क्रमांक 18:

भाषा का संज्ञानात्मक पहलू किस पर केन्द्रित है ?
  1. सचेत रूप से पढ़ने पर
  2. अर्थ-ग्रहण पर
  3. मस्तिष्क कोशिकाओं का विकास
  4. मानसिक प्रक्रिया और रणनीतियों पर

उत्तर 18:मानसिक प्रक्रिया और रणनीतियों पर |

प्रश्न क्रमांक 19:

 पढ़ने का अंतिम लक्ष्य है
  1. जोर से और स्पष्ट पढ़ना
  2. लय से पढ़ना
  3. स्पष्टता से पढ़ना
  4. पाठ से अर्थ ग्रहण करना

उत्तर 19: पाठ से अर्थ ग्रहण करना |

प्रश्न क्रमांक 20:

 बच्चे की भाषा न केवल सीखने का माध्यम है बल्कि विचारों की अभिव्यक्ति, …………. और नवाचार भी है
  1. प्रलय
  2. रचनात्मकता
  3. विचार
  4. राय

उत्तर 13: रचनात्मकता

प्रश्न क्रमांक 21:

 प्रभावी अधिगम के अवसरों के लिए एक शिक्षक को अवश्य प्रदान करना चाहिए
  1. ऊंची आवाज में पढ़ने के सत्र
  2. अतिरिक्त किताबें
  3. सतत मूल्यांकन
  4. बच्चों द्वारा खोजबीन करने की स्वतंत्रता

उत्तर 21: बच्चों द्वारा खोजबीन करने की स्वतंत्रता

प्रश्न क्रमांक 22:

बच्चे भाषा की बारीकियों को समझते और खोजते हैं जब वे –
  1. उनके शिक्षक को चुपचाप सुनें
  2. जोर से पढ़ें
  3. कक्षा चर्चा में भाग लें
  4. LSRW (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) गतिविधियों में अधिक से अधिक संलग्न हों

उत्तर 22: LSRW (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) गतिविधियों में अधिक से अधिक संलग्न हों

प्रश्न क्रमांक 23:

 निर्देशित पठन क्या है ?
  1. जब शिक्षक द्वारा कम सहायता दी जाती है
  2. जब शिक्षक द्वारा कोई निर्देश नहीं दिया जाता है
  3. जब शिक्षक द्वारा सर्वाधिक निर्देश दिया जाता है
  4. जब शिक्षक द्वारा कम निर्देश दिए जाते हैं

उत्तर 23: जब शिक्षक द्वारा सर्वाधिक निर्देश दिया जाता है |

प्रश्न क्रमांक 24:

 चित्र पठन में शामिल है
  1. अर्थ-ग्रहण
  2. मौखिक प्रतिभा
  3. मौखिक कौशल और सोचने की क्षमता
  4. सोच और अर्थ-ग्रहण

उत्तर 24: मौखिक कौशल और सोचने की क्षमता

प्रश्न क्रमांक 25:

 एक शिक्षक को अपने छात्रों को ध्वनि-विज्ञान का परिचय देना चाहिए
  1. कक्षा की शुरुआत में
  2. उनकी पहली भाषा वर्ग में
  3. उनकी आरंभिक कक्षा में एक महीना पूरा करने के बाद
  4. उस समय जब बच्चे भाषा के यांत्रिक पहलू को सीखने के लिए तैयार हों

उत्तर 25: उस समय जब बच्चे भाषा के यांत्रिक पहलू को सीखने के लिए तैयार हों

प्रश्न क्रमांक 26:

पढ़ने का अंतिम लक्ष्य है –
  1. शब्दों को हिस्से में तोड़ना ताकि श्रोतागण शब्दों को समझ सकें
  2. पाठ को पढ़कर अर्थ ग्रहण करना
  3. जोर से पढ़ना ताकि हर कोई सुन सके
  4. उच्चारण ठीक करना

उत्तर 26: पाठ को पढ़कर अर्थ ग्रहण करना

प्रश्न क्रमांक 27:

 कक्षा में प्रिंट समृद्ध वातावरण का पर्याय है
  1. एक कक्षा के अन्दर कहानी की किताब का कोना
  2. बहुत सारे चार्ट से भरा कमरा
  3. ऐसा कमरा जिसमें खिलौने हों
  4. बाल साहित्य, चार्ट, बच्चों द्वारा किए गए कार्य, कहानियां

उत्तर 27: बाल साहित्य, चार्ट, बच्चों द्वारा किए गए कार्य, कहानियां

प्रश्न क्रमांक 28:

भाषा दुनिया के बारे में बच्चों के/की ………… को आकार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है |
  1. विचारधारा
  2. रचनात्मक कौशल
  3. समझ
  4. व्यक्तित्व

उत्तर 28: रचनात्मक कौशल |

प्रश्न क्रमांक 29:

 भाषा सीखने में अंतराल अवधि क्या है ?
  1. अभिव्यक्ति की एक आत्म-निहित प्रणाली का विकास
  2. द्वितीय भाषा सीखने की प्रक्रिया
  3. विचारों का विकास
  4. लेखन की प्रक्रिया की शुरुआत

उत्तर 29: अभिव्यक्ति की एक आत्म-निहित प्रणाली का विकास

प्रश्न क्रमांक 30:

 साक्षरता के आरंभिक वर्षों में बच्चे होते हैं –
  1. संकोची
  2. अत्यधिक उत्सुक
  3. अपने आसपास की दुनिया की खोज-बीन करने के इच्छुक
  4. निष्क्रिय

उत्तर 30: अपने आसपास की दुनिया की खोज-बीन करने के इच्छुक

प्रश्न क्रमांक 31:

 एक कौशल के रूप में पढ़ने के कौशल के लिए आवश्यक है
  1. पूर्वज्ञान /अनुभव
  2. ध्वन्यात्मक / श्रवण आधारित जागरूकता, पूर्वज्ञान और अनुमान लगाना
  3. ध्वन्यात्मक / श्रवण आधारित जागरूकता और पूर्व कथन
  4. अनुमान लगाना और पूर्व ज्ञान

उत्तर 31: ध्वन्यात्मक / श्रवण आधारित जागरूकता, पूर्वज्ञान और अनुमान लगाना

प्रश्न क्रमांक 32:

 बच्चों के समग्र विकास के लिए एक शिक्षक को ………………. गतिविधियों को सामूहिक रूप से तैयार करने की आवश्यकता होती है
  1. LSRW (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना)
  2. पढ़ने और लिखने का कौशल
  3. बोलने और लिखने का कौशल
  4. पढ़ने और सुनने का कौशल

उत्तर 32: LSRW (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना)

प्रश्न क्रमांक 33:

 भाषा की कक्षा में ओपन एंडेड/मुक्त निर्देश की अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है क्योंकि
  1. यह शिक्षक को कक्षा में बोलने का अधिकार देता है
  2. यह बच्चों को बोलने की स्वतंत्रता देता है
  3. यह शिक्षक द्वारा बच्चों के मूल्यांकन करने में सहायक है
  4. बच्चों को अपने ज्ञान और अनुभव का विस्तार करने का अवसर प्राप्त होता है

उत्तर 33: बच्चों को अपने ज्ञान और अनुभव का विस्तार करने का अवसर प्राप्त होता है |

प्रश्न क्रमांक 34:

 एक सक्रिय शिक्षार्थी कौन है जो
  1. कक्षा में चुपचाप पढ़े
  2. कक्षा का मॉनिटर हो
  3. कक्षा का शरारती बच्चा हो
  4. कक्षा की गतिविधियों में भाग ले

उत्तर 34: कक्षा की गतिविधियों में भाग ले |

प्रश्न क्रमांक 35:

 पढ़ने के भाषाई पहलू इन कौशलों के विकास में विश्वास करते हैं
  1. ग्राफो-फोनिक जागरूकता
  2. अर्थ और वाक्य रचना की समझ
  3. अर्थ विज्ञान, वाक्य रचना और व्यावहारिक समझ
  4. ग्राफो-फोनिक जागरूकता, शब्दार्थ, वाक्य रचना और व्यावहारिकता

उत्तर 35: ग्राफो-फोनिक जागरूकता, शब्दार्थ, वाक्य रचना और व्यावहारिकता |

प्रश्न क्रमांक 36:

 भाषा सार्थक सन्देश देती है यदि वह
  1. सन्दर्भ हो
  2. मातृभाषा के रूप में हो
  3. औपचारिक हो
  4. स्पष्ट हो

उत्तर 36: सन्दर्भ हो |

प्रश्न क्रमांक 37:

 भाषा सीखने में सन्दर्भ का महत्त्व होता है क्योंकि इससे बच्चों को मदद मिलती है
  1. कहानियाँ गढ़ने में
  2. किसी शब्द विशेष के अर्थ को समझने में
  3. पाठ का अर्थ निकालने और पढ़ने में
  4. रटने में

उत्तर 37: किसी शब्द विशेष के अर्थ को समझने में

प्रश्न क्रमांक 38:

 सार्थक आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक कौशल प्राप्त करने वाले बच्चे होते हैं/रखते हैं-
  1. औसत शिक्षार्थी
  2. अच्छे वक्ता
  3. सभी कक्षा में सीखने का उपयुक्त स्तर
  4. अच्छे अंक

उत्तर 38: सभी कक्षा में सीखने का उपयुक्त स्तर |

प्रश्न क्रमांक 39:

 कक्षा में रखी पठन सामग्री |
  1. यथासंभव संख्या में हो|
  2. बाजार से खरीदी हुई हो |
  3. इतनी ऊँचाई पर जहाँ बच्चे उन्हें छूकर आसानी से पढ़ सकें |
  4. इतनी ऊँचाई पर जहाँ बच्चे उन्हें छू न सकें, ताकि वे सुरक्षित और यथावत रहें |

उत्तर 39: इतनी ऊँचाई पर जहाँ बच्चे उन्हें छूकर आसानी से पढ़ सकें |

प्रश्न क्रमांक 40:

मातृभाषा है:
  1. हिन्दी भाषा
  2. एक बच्चा स्कूल में सर्वप्रथम जिस भाषा को सीखता है
  3. बच्चे स्कूल में जिस भाषा का प्रयोग करते हैं
  4. बच्चे द्वारा सीखी जाने वाली पहली भाषा |

उत्तर 40: बच्चे द्वारा सीखी जाने वाली पहली भाषा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here